Back
LIC नाहन शाखा के बाहर हड़ताल, FDI 100% के विरोध और पेंशन बहाली की मांग
DVDEVENDER VERMA
Feb 12, 2026 09:37:54
Nahan, Himachal Pradesh
लोकेशन नाहन
LIC नाहन शाखा कार्यालय के बाहर कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर की नारे बाजी,
ऑल इंडिया इंश्योरेंस संगठन के आह्वान पर की जा रही हड़ताल,
एक दिवसीय पेन डाउन हड़ताल के चलते बाधित रहा कार्य,
बीमा उद्योग में FDI को 100% तक बढ़ाने का भी किया जा रहा विरोध,
एलआईसी के निजीकरण को लेकर किए जा रहे प्रयासों का बताया निराशाजनक- सतनाम सिंह
क्लास 3 और क्लास 4 कर्मचारियों क जल्द भर्ती करने की उठाई मांग,
पुरानी पेंशन योजना बहाल करने को लेकर भी की आवाज बुलंद,
मांगे पूरी न होने की सूरत में उग्र प्रदर्शन करने की दी चेतावनी- लतीफ मोहम्मद
एंकर: भारतीय जीवन बीमा निगम की नाहन शाखा के बाहर आज कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। ऑल इंडिया इंश्योरेंस संगठन के आह्वान पर कर्मचारियों ने एक दिवसीय पेन डाउन हड़ताल करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
वीओ1: LIC कर्मचारी यूनियन जिला सिरमौर के महासचिव सतनाम सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा बीमा उद्योग में कुछ बदलाव किए जा रहे हैं जिसका यूनियन विरोध जाता रही है जिसमें मुख्य रूप से बीमा उद्योग में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश यानी FDI को 100 प्रतिशत तक बढ़ाने के फैसले का विरोध जताया। उनका कहना है कि इससे बीमा क्षेत्र में निजीकरण को बढ़ावा मिलेगा और सार्वजनिक क्षेत्र की सबसे बड़ी संस्था एलआईसी की भूमिका कमजोर होगी।
कर्मचारियों ने एलआईसी के निजीकरण के प्रयासों को निराशाजनक बताते हुए इसे कर्मचारियों और पॉलिसीधारकों दोनों के हितों के खिलाफ बताया। साथ ही क्लास-3 और क्लास-4 कर्मचारियों की शीघ्र भर्ती की मांग उठाई गई। पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की मांग को लेकर भी कर्मचारियों ने आवाज बुलंद की।
बाईट- सतनाम सिंह, महासचिव, LIC कर्मचारी यूनियन सिरमौर
वीओ2- वहीं यूनियन के प्रधान लतीफ मोहम्मद ने बताया कि बीमा क्षेत्र में पिछले लंबे समय से नई भर्तियां नहीं की जा रही है जिसके कारण लगातार स्टाफ की कमी के चलते काम लंबित हो रहे हैं इसलिए उन्होंने सरकार से जल्द नई भर्तियां करने की गुजारिश की। इसके साथ-साथ उन्होंने कहा कि दिमाग क्षेत्र से जुड़े कर्मचारियों को 1995 के बाद पेंशन का लाभ नहीं दिया जा रहा है जो की दुर्भाग्यपूर्ण है इसलिए उन्होंने पुरानी पेंशन को बहाल करने की भी मांगती है ताकि कर्मचारी सेवानिवृत होने पर अपना जीवन यापन कर सकें।
यूनियन पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि उनकी मांगो को पूरा नहीं किया गया तो कर्मचारी सड़कों पर उतरने से भी पीछे नहीं हटेंगे।
बाईट- लतीफ मोहम्मद, अध्यक्ष, LIC कर्मचारी यूनियन सिरमौर
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
SSSanjay Sharma
FollowFeb 12, 2026 11:24:58Noida, Uttar Pradesh:ਧਰਮ ਬਦਲ ਕੇ ਵਿਆਹ ਕਰਵਾਉਣ ਵਾਲੀ ਸਰਬਜੀਤ ਕੌਰ ਪਾਕਿਸਤਾਨੀ ਪਤੀ ਦੇ ਘਰ ਪਰਤੀ !
0
Report
DSDharmindr Singh
FollowFeb 12, 2026 11:20:480
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowFeb 12, 2026 11:20:180
Report
KBKulbir Beera
FollowFeb 12, 2026 11:17:070
Report
KKKIRTIPAL KUMAR
FollowFeb 12, 2026 11:16:410
Report
RMRakesh Malhi
FollowFeb 12, 2026 11:16:100
Report
HSHarmeet Singh
FollowFeb 12, 2026 11:04:240
Report
ADAnkush Dhobal
FollowFeb 12, 2026 11:04:040
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 12, 2026 11:00:420
Report
MSManuj Sharma
FollowFeb 12, 2026 10:21:440
Report
DSDEVINDER SHARMA
FollowFeb 12, 2026 10:15:570
Report
SSSandeep Singh
FollowFeb 12, 2026 10:01:310
Report
ADAnkush Dhobal
FollowFeb 12, 2026 09:48:480
Report
HSHarmeet Singh Maan
FollowFeb 12, 2026 09:48:380
Report
GPGYAN PRAKASH
FollowFeb 12, 2026 09:48:230
Report