Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Kullu175101
सोलंग वैली: हिमाचल की बर्फ में उभरते भारत के गोल्ड मेडल चैंपियन
SSSandeep Singh
Feb 12, 2026 10:01:31
Kullu, Himachal Pradesh
बर्फ पर भारत का भविष्य: सोलंग वैली से निकल रहे हैं चैंपियन खिलाड़ी एडवेंचर की राजधानी बनी सोलंग वैली, हर स्लोप पर जुनून की रफ्तार जहां गिरना भी जीत की तैयारी है: सोलंग वैली की स्की ट्रेनिंग हिमाचल की बर्फ में छुपा है भारत का गोल्ड मेडल सपना सोलंग वैली: टूरिज्म नहीं, टैलेंट फैक्ट्री बनती देवभूमि
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
DSDharmindr Singh
Feb 12, 2026 12:04:14
Khanna, Punjab:ਖੰਨਾ ਦੀ ਐਜੂਕੇਸ਼ਨ ਹੱਬ ਜੀਟੀਬੀ ਮਾਰਕੀਟ ਵਿਖੇ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਇਮੀਗ੍ਰੇਸ਼ਨ ਸੈਂਟਰਾਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਵੱਡੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਐਸਐਸਪੀ ਡਾ. ਦਰਪਣ ਆਹਲੂਵਾਲੀਆ ਦੇ ਹੁਕਮਾਂ ’ਤੇ ਬਣਾਈ ਗਈ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਟੀਮ ਨੇ ਕਈ ਇਮੀਗ੍ਰੇਸ਼ਨ ਸੈਂਟਰਾਂ ’ਤੇ ਅਚਾਨਕ ਛਾਪੇਮਾਰੀ ਕਰਦਿਆਂ ਵੱਡੀ ਮਾਤਰਾ ਵਿੱਚ ਦਸਤਾਵੇਜ਼ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੇ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ 100 ਤੋਂ ਵੱਧ ਪਾਸਪੋਰਟ ਬਰਾਮਦ ਹੋਏ, ਜਦਕਿ ਹੋਰ ਮਹੱਤਵਪੂਰਨ ਦਸਤਾਵੇਜ਼ ਵੀ ਕਬਜ਼ੇ ਵਿੱਚ ਲਏ ਗਏ। ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਇਮੀਗ੍ਰੇਸ਼ਨ ਸੈਂਟਰਾਂ ਦੇ ਸਟਾਫ ਨੂੰ ਪੁੱਛਗਿੱਛ ਲਈ ਹਿਰਾਸਤ ਵਿੱਚ ਲਿਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਸ਼ੁਰੂਆਤੀ ਜਾਂਚ ਦੌਰਾਨ ਇਹ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ ਕਿ ਕੁੱਝ ਸੈਂਟਰਾਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਪੁਲਿਸ ਕੋਲ ਲਗਾਤਾਰ ਸ਼ਿਕਾਇਤਾਂ ਆ ਰਹੀਆਂ ਸਨ। ਇਨ੍ਹਾਂ ਸ਼ਿਕਾਇਤਾਂ ਵਿੱਚ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਅਤੇ ਵਿਦੇਸ਼ ਜਾਣ ਦੇ ਇੱਛੁਕ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨਾਲ ਧੋਖਾਧੜੀ, ਗ਼ੈਰਕਾਨੂੰਨੀ ਕਾਰਵਾਈਆਂ ਅਤੇ ਦਸਤਾਵੇਜ਼ਾਂ ਦੀ ਗਲਤ ਵਰਤੋਂ ਦੇ ਦੋਸ਼ ਲਗਾਏ ਗਏ ਸਨ。 ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਮੁਤਾਬਕ, ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਗੰਭੀਰਤਾ ਨੂੰ ਦੇਖਦਿਆਂ ਐਸਐਸਪੀ ਡਾ. ਦਰਪਣ ਆਹਲੂਵਾਲੀਆ ਨੇ ਤੁਰੰਤ ਟੀਮ ਦਾ ਗਠਨ ਕਰਕੇ ਛਾਪੇਮਾਰੀ ਦੇ ਹੁਕਮ ਜਾਰੀ ਕੀਤੇ। ਫਿਲਹਾਲ ਬਰਾਮਦ ਦਸਤਾਵੇਜ਼ਾਂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਅਤੇ ਸੈਂਟਰਾਂ ਦੇ ਰਿਕਾਰਡ ਦੀ ਗਹਿਰਾਈ ਨਾਲ ਤਸਦੀਕ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਜਾਂਚ ਪੂਰੀ ਹੋਣ ਮਗਰੋਂ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਾਰਵਾਈ ਅਮਲ ਵਿੱਚ ਲਿਆਉਣ ਦੀ ਗੱਲ ਕਹੀ ਗਈ ਹੈ。
0
comment0
Report
ADAnkush Dhobal
Feb 12, 2026 12:01:58
Shimla, Himachal Pradesh:शिमला पुलिस के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी है। शिमला पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज पांच अलग-अलग मामलों की जांच में एक बड़े अंतरराज्यीय नशा नेटवर्क का खुलासा किया है। जिला शिमला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस की जांच में सामने आया कि ठियोग, बालूगंज, रामपुर और कुमारसैन में पकड़े गए आरोपियों को चिट्टा सप्लाई करने वाला मुख्य सरगना विजय उर्फ डेविड है। यह मुख्य सरगना जीरकपुर से नेटवर्क चला रहा था। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने 24 घंटे से अधिक समय तक ऑपरेशन चलाकर जीरकपुर से विजय उर्फ डेविड और उसके साथी नितेश शर्मा को गिरफ्तार किया। जांच में पता चला है कि डेविड हाल के महीनों में शिमला और आसपास के क्षेत्रों में 70 से अधिक लोगों को चिट्टा की सप्लाई कर रहा था। अब तक इस नेटवर्क में 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और 335 ग्राम से अधिक चिट्टा की तस्करी में उसकी संलिप्तता सामने आई है। पुलिस पूरे नेक्सस को तोड़ने के लिए आगे की जांच कर रही है। SSP शिमला गौरव सिंह ने आम लोगों से भी चिट्टे के खिलाफ चल रही इस लड़ाई को मज़बूती देने की अपील की है।
0
comment0
Report
RMRakesh Malhi
Feb 12, 2026 12:01:48
Una, Himachal Pradesh:अनुसूचित जाति आयोग ने अंब में दो मामलों की प्रगति की समीक्षा की, गुमशुदा बच्ची प्रकरण में विशेष जांच दल (एसआईटी) गठन की सिफारिश, जो 10 दिनों के भीतर अद्यतन प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा। हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान की अध्यक्षता में गुरुवार को ऊना जिले के अंब में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयोग के समक्ष लंबित अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित दो मामलों की प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। नवंबर माह में दो वर्ष की एक बच्ची के लापता होने के मामले में पुलिस अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई। पुलिस द्वारा अवगत कराया गया कि मामले की जांच विभिन्न आयामों से जारी है तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। अभी तक कोई निर्णायक तथ्य सामने नहीं आया है। आयोग अध्यक्ष ने मामले की संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए जांच को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने पर बल दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी संभावित पहलुओं पर समन्वित एवं व्यवस्थित ढंग से जांच सुनिश्चित की जाए, ताकि तथ्यात्मक स्थिति शीघ्र स्पष्ट हो सके। गुमशुदा बच्ची नैहरियां खालसा क्षेत्र के एक आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से संबंधित है। आयोग ने अभिभावकों से भेंट कर उनकी चिंताओं को सुना तथा उन्हें आश्वस्त किया कि संबंधित विभाग मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई कर रहे हैं। आयोग ने डीएसपी अंब एवं संबंधित जांच अधिकारी से भी मामले की प्रगति पर चर्चा की। बैठक में तीन सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) के गठन की सिफारिश की गई, जो 10 दिनों के भीतर अद्यतन प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा। दूसरा मामला एक शिकायत से संबंधित था, जिसमें बाहरी राज्य के एक व्यक्ति द्वारा कथित रूप से अभद्र व्यवहार एवं धमकी दिए जाने की बात सामने आई है। आयोग ने संबंधित अधिकारी को मामले की निष्पक्ष एवं विधिसम्मत जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि तथ्य स्पष्ट हो सकें और नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की सके।
0
comment0
Report
SKSuneel Kumar
Feb 12, 2026 11:48:20
Kangra, Himachal Pradesh:देहरा उपमंडल के तहत राजकीय प्राथमिक पाठशाला चनौर में दिल दहलाने वाली वारदात हो गई. स्कूल में वीरवार दोपहर खाना पका रही मिड डे मील वर्कर की एक व्यक्ति ने दराट से वार कर हत्या कर दी. पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया है और उसे पंचनामे के लिए देहरा अस्पताल भेजा है। आरोपि घटनास्थल से फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।\nपुलिस को दिए बयान में विद्यालय की केंद्रीय मुख्य अध्यापिका सरिता देवी ने बताया कि मिड डे मील के तहत बच्चों को खाना खिलाने की तैयारी चल रही थी. वह वाशरूम में थीं, तभी बच्चों की चीखें सुनी तो वह तुरंत बाहर आईं। उन्होंने देखा एक अज्ञात व्यक्ति सलोचना देवी पर दराट से वार कर रहा था.\n सलोचना उसे रहम की गुहार लगा रही थी, लेकिन वह एक के बाद एक बार करता रहा। वह कह रहा था कि वह उसकी जान लेकर ही रहेगा. उस वक्त शिक्षक योगराज व रमा भी वहां पर आ गए और शोर सुनकर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला का स्टाफ भी आ गया। बेकाबू हुए शख्स को शिक्षकों ने पत्थर मारकर भगाया। लेकिन तब तक सुलोचना की मृत्यु हो चुकी थी.\nमृतका की पहचान 58 वर्षीय सलोचना देवी पत्नी विशंभर दास निवासी चन्नौर के तौर पर हुई है और महिला स्कूल में बतौर मिड डे मील वर्कर कुक तैनात थी। देहरा के एसपी मयंक चौधरी ने बताया कि आरोपी राकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
comment0
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
Feb 12, 2026 11:48:01
Masanganj, Chhattisgarh:बिलासपुर शहर के साथ लगती ऑयल पंचायत के दनोह गांव में रात के अंधेरे में वन तस्करों ने चंदन के 11 पेड़ काट दिए और लगभग दो दर्जन पेड़ पर कट के निशान छोड़े. मौके पर मालिकों ने पुलिस और वन विभाग को सूचना दी, जिसके आधार पर बिलासपुर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है. वन विभाग व पुलिस मामले की जांच कर रहे हैं ताकि चंदन पर कब्जा रखने वालों को पकड़ा जा सके. भूमि मालिक बुद्धिराम शर्मा, देवीराम, आशुतोष नड्डा, मोहित और मनोहर के नाम भी दस्तावेज में दर्ज हैं. पूर्व पंचायत प्रधान दिनेश कुमार ने कहा कि ऐसी घटनाएं पहले भी हुई हैं. डीएफओ राजीव कुमार ने कहा कि रात-दिन पेट्रोलिंग जारी है और लोगों से अनुरोध किया कि वे अवैध कटान की सूचना तुरंत दें. सीसीटीवी कैमरों से एंट्री और गतिविधियों की monitoring की जा रही है.
0
comment0
Report
DSDharmindr Singh
Feb 12, 2026 11:40:07
0
comment0
Report
GPGYAN PRAKASH
Feb 12, 2026 11:39:20
Paonta Sahib, Himachal Pradesh:विद्युत बोर्ड के निजीकरण ओर अन्य मांगो को लेकर पेन डाउन हड़ताल पांवटा साहिब में पेन डाउन हड़ताल हुई। कर्मचारी पेंशनरों की बकाया देनदारी और विद्युत बोर्ड के निजीकरण के विरोध में संघ के लोग एकत्र हुए। हड़ताल के माध्यम से संघ ने स्पष्ट कर दिया है कि उनकी मांगे पूरी होने तक विरोध जारी रहेगा। राज्य विद्युत बोर्ड ज्वाइंट एक्शन कमेटी पांवटा साहिब ने बद्रीपुर कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन में बोर्ड के कर्मचारी, आउटसोर्स कर्मचारी इंजीनियर और पेंशनर्स ने भाग लिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सरकार विद्युत बोर्ड को निजीकरण की तरफ ले जा रही है, जो न तो कर्मचारियों के हित मे है ओर न ही उपभोक्ताओं के हित मे. विद्युत बोर्ड पेंशनर्स ने कहा कि इलेक्ट्रिसिटी एमेंडमेंट एक्ट का कर्मचारी और पेंशनर्स पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। इस एमेंडमेंट एक्ट का विरोध किया जा रहा है। लिहाजा इसे रद्द किया जाए।
0
comment0
Report
PSParambir Singh Aulakh
Feb 12, 2026 11:34:19
Amritsar, Punjab:30 जनवरी को श्री दरबार साहिब की परिसर के अंदर से पुलिस द्वारा 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किए जाने का मामला SGPC और श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा इस मामले की निंदय की गई थी कि पुलिस कैसे श्री दरबार साहिब की परिसर के अंदर से किसी को गिरफ्तार कर सकती है क्योंकि वह संगत के रूप में माथा टेकने के लिए पहुंचते हैं इस मामले में आज अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर और फाजिल्का के SSP श्री अकाल तख्त साहिब के दफ्तर में स्पष्टीकरण देने के लिए पहुंचे श्री अकाल तख्त साहब के जत्थेदार के साथ की मुलाकात इस दौरान SGPC की टास्क फोर्स द्वारा पुलिसकर्मियों को कमरा नंबर 50 के अंदर बंधक बनाकर रखा था लोकल पुलिस आने के बाद ही SGPC की टास्क फोर्स द्वारा उनको छोड़ गया
0
comment0
Report
DSDharmindr Singh
Feb 12, 2026 11:20:48
Khanna, Punjab:ਖੰਨਾ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਨਸ਼ਿਆਂ ਵਿਰੁੱਧ ਚਲ ਰਹੀ ਮੁਹਿੰਮ ਤਹਿਤ ਇੱਕ ਮਾਨਵਤਾ ਭਰਿਆ ਕਦਮ ਚੁੱਕਦਿਆਂ ਸਮਾਜ ਅੱਗੇ ਵੱਡੀ ਮਿਸਾਲ ਪੇਸ਼ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰੀ ਲਈ ਬਦਨਾਮ ਰਹੀ ਮੀਟ ਮਾਰਕੀਟ ਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਅਤੇ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਗੋਦ ਲਏ ਜਾਣ ਦੇ ਫੈਸਲੇ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਹੁਣ ਇੱਕ ਹੋਰ ਚਰਚਿਤ ਅਤੇ ਸੰਵੇਦਨਸ਼ੀਲ ਕਦਮ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ。 ਪ੍ਰਾਪਤ ਜਾਣਕਾਰੀ ਅਨੁਸਾਰ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰੀ ਨਾਲ ਜੁੜੇ ਇੱਕ ਤਸਕਰ ਦੀ ਨਾਨੀ ਦੇ ਘਰ ਨੂੰ ਤੋੜਨ ਦੇ ਹੁਕਮ ਜਾਰੀ ਹੋਏ ਸਨ। ਕਾਰਵਾਈ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਜਦੋਂ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨਿਕ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੇ ਇਲਾਕਾ ਵਾਸੀਆਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ ਤਾਂ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਭਰੋਸਾ ਦਿਵਾਇਆ ਕਿ ਅੱਗੇ ਤੋਂ ਕਿਸੇ ਵੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੀ ਗਲਤ ਸਰਗਰਮੀ ਇੱਥੇ ਨਹੀਂ ਹੋਣ ਦਿੱਤੀ ਜਾਵੇਗੀ ਅਤੇ ਸੰਬੰਧਿਤ ਤਸਕਰ ਨੂੰ ਮੁੜ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਦਾਖਲ ਨਹੀਂ ਹੋਣ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇਗਾ。 ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਤਸਕਰ ਦੀ ਨਾਨੀ ਦੀ ਮੌਜੂਦਾ ਵਿੱਤੀ ਅਤੇ ਪਰਿਵਾਰਕ ਹਾਲਤ ਨੂੰ ਧਿਆਨ ਵਿੱਚ ਰੱਖਦਿਆਂ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਵੱਲੋਂ ਨਰਮੀ ਵਰਤਣ ਦਾ ਫੈਸਲਾ ਲਿਆ ਗਿਆ। ਮਨੁੱਖਤਾ ਦੇ ਨਾਤੇ ਘਰ ਨਾ ਤੋੜਨ ਦਾ ਫੈਸਲਾ ਕਰਦਿਆਂ ਇਲਾਕੇ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਸੁਧਰਨ ਅਤੇ ਸਮਾਜਿਕ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰੀ ਨਿਭਾਉਣ ਦਾ ਮੌਕਾ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ。 ਮੌਕੇ ’ਤੇ ਐਸਡੀਐਮ ਸਵਾਤੀ ਟਿਵਾਣਾ ਅਤੇ ਡੀਐਸਪੀ ਵਿਨੋਦ ਕੁਮਾਰ ਵੀ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਤੌਰ ’ਤੇ ਹਾਜ਼ਰ ਰਹੇ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਨਸ਼ਿਆਂ ਦੇ ਮਾਰੂ ਪ੍ਰਭਾਵਾਂ ਬਾਰੇ ਜਾਗਰੂਕ ਕਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਸਜ਼ਾ ਦੇਣ ਨਾਲੋਂ ਜ਼ਿਆਦਾ ਸਮਾਜ ਨੂੰ ਸੁਧਾਰ ਵੱਲ ਲਿਜਾਣ ਦੀ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਕਿ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰੀ ਵਰਗੀਆਂ ਬੁਰਾਈਆਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਇਕੱਠੇ ਹੋ ਕੇ ਲੜਨ ਅਤੇ ਆਪਣੇ ਇਲਾਕੇ ਨੂੰ ਨਸ਼ਾ ਮੁਕਤ ਬਣਾਉਣ ਵਿੱਚ ਸਹਿਯੋਗ ਦੇਣ।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top