Back
मैड़ी होली मेले के लिए सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक समीक्षा
RMRakesh Malhi
Feb 21, 2026 12:48:50
Una, Himachal Pradesh
चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के मैड़ी में 24 फरवरी से 5 मार्च तक आयोजित होने वाले ऐतिहासिक होली मेले के मद्देनज़र अजीत दरबार मैड़ी में सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान श्री चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू विशेष रूप से उपस्थित रहे और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में एसडीएम अंब पारस अग्रवाल ने गुरुद्वारा प्रबंधन समिति, स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ मेले के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा करते हुए तैयारियों की समीक्षा की। मेले के सफल संचालन के लिए पुलिस व यातायात प्रबंधन सहित स्वच्छता, विद्युत, पेयजल प्रबंधन को लेकर सभी एजेंसीयों की जिम्मेदारियां तय की गई हैं। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मेला क्षेत्र में मेडिकल पोस्ट भी उपलब्ध रहेगी। मेले के दौरान एडीसी ऊना मेला अधिकारी और एसडीएम अंब सहायक मेला अधिकारी होंगे जबकि एएसपी ऊना पुलिस मेला अधिकारी और डीएसपी अंब सहायक पुलिस मेला अधिकारी होंगे। मेलावधि के दौरान 850 पुलिस जवान, 125 महिला पुलिस कर्मी और 750 होमगार्ड जवान मेला क्षेत्र में सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे। इसके अलावा उन्होंने बताया कि 3 मार्च को निशान साहिब (झंडा चढ़ाने) की रस्म तथा 5 मार्च की मध्यरात्रि को पंजा प्रसाद का वितरण किया जाएगा। मेला अवधि के दौरान ट्रक, ट्रैक्टर-ट्रॉली, टैम्पू एवं अन्य मालवाहक वाहनों से श्रद्धालुओं का आना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। ऐसे वाहनों में आने वाले यात्रियों को बॉर्डर क्षेत्र पर ही रोका जाएगा तथा नियमों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। श्रद्धालु केवल एचआरटीसी बसों के माध्यम से ही मेला क्षेत्र में प्रवेश कर सकेंगे। व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए मेला क्षेत्र को 10 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। यातायात, पार्किंग, स्वच्छता एवं अन्य व्यवस्थाओं की निगरानी सेक्टर-वार की जाएगी। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा आयुष विभाग द्वारा विभिन्न स्थानों पर चिकित्सा शिविर लगाए जाएंगे। आपात स्थिति में मरीजों की सुविधा के लिए नैहरी, मैड़ी और चरण गंगा में एक-एक एंबुलेंस तैनात रहेगी। इसके अतिरिक्त ऊना-मैहतपुर, हरोली-पंडोगा तथा मरवाड़ी-मुबारिपुर तीन अतिरिक्त सेक्टर बनाए गए हैं, जिनके सेक्टर मजिस्ट्रेट संबंधित एसडीएम होंगे। नेटवर्क समस्या के समाधान के लिए जियो और एयरटेल के प्रतिनिधियों को मेला क्षेत्र में ट्रांसमीटर व रिसीवर की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवी-देवताओं और गुरुओं की पावन तपोस्थली है, जहां आस्था और परंपराओं का विशेष महत्व है। उन्होंने मैड़ी होली मेला में आने वाले सभी श्रद्धालुओं से प्रेम, सौहार्द और श्रद्धाभाव के साथ मेले में शामिल होने की अपील की। विधायक ने श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि वे प्रशासन द्वारा किए गए प्रबंधों के अनुसार ही मेले में पहुंचें तथा मेले के सुव्यवस्थित और सुरक्षित संचालन में प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता बताते हुए टैम्पू, ट्रैक्टर-ट्रॉलियों जैसे असुरक्षित वाहनों से यात्रा करने से परहेज करने का भी आह्वान किया, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
MJManoj Joshi
FollowFeb 21, 2026 14:01:530
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowFeb 21, 2026 13:45:570
Report
MSManish Sharma
FollowFeb 21, 2026 13:33:570
Report
SBSANJEEV BHANDARI
FollowFeb 21, 2026 13:33:230
Report
GPGYAN PRAKASH
FollowFeb 21, 2026 13:17:490
Report
ASARVINDER SINGH
FollowFeb 21, 2026 13:15:140
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 21, 2026 13:04:470
Report
TSTEJINDER SINGH
FollowFeb 21, 2026 13:03:290
Report
BSBALINDER SINGH
FollowFeb 21, 2026 13:03:070
Report
RKRAJESH KATARIA
FollowFeb 21, 2026 12:50:180
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 21, 2026 12:48:140
Report
BSBALINDER SINGH
FollowFeb 21, 2026 12:46:540
Report
VSVARUN SHARMA
FollowFeb 21, 2026 12:32:100
Report
DSDEVINDER SHARMA
FollowFeb 21, 2026 12:31:320
Report