Back
लगघाटी के पीएम श्री स्कूल भुट्टी के पास सड़क क्षतिग्रस्त, निर्माण तत्काल शुरू हो
MTManish Thakur
Mar 18, 2026 09:37:51
Kullu, Himachal Pradesh
कुल्लू जिला की लगघाटी के पीएम श्री स्कूल भुट्टी में बीती बरसात में बह गई सड़क और डंगा अभी भी क्षतिग्रस्त है। हालांकि लोक निर्माण विभाग की ओर से यहां पर डंगा लगाया गया है। लेकिन स्कूल की दीवार अभी भी क्षतिग्रस्त है यहां से लोगों को चलने में भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बीते दिन पहले भी इस धंसी हुई सड़क से गिरने पर एक युवक की पीजीआई चंडीगढ़ में मौत हो गई थी। इसके बाद इस सड़क के निर्माण कार्य को जल्दी शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा से मिलने पहुंचा। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल में मौजूद संजीव ने जानकारी देते हुए कहा कि लोक निर्माण विभाग की ओर से यहां पर एक डंगा तो लगा दिया गया है लेकिन वह अभी भी नाकाफी है यहाँ पर पीएम श्री स्कूल भुट्टी के साथ लगती सड़क भी टूट गई है। ऐसे में इसे और ऊंचा किया जाना चाहिए ताकि यहां पर स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों की सुरक्षा हो सके। उन्होंने कहा कि बहुत से बच्चे यहां पर पढ़ने के लिए आते हैं ऐसे में टूटे हुए सड़क से कभी भी कोई हादसा पेश आ सकता है आने वाले समय में कोई हादसा पेश न आए इसको लेकर उन्होंने डीसी से मुलाकात की है और एक ज्ञापन भी सोपे है वही मांग रखी है कि इस सड़क के निर्माण कार्य को जल्द पूरा किया जाए ताकि आने वाली बरसात से पहले ग्रामीण और बच्चों को परेशानियों का सामना न करना पड़े
बाइट - संजीव ठाकुर स्थानीय ग्रामीण
वहीं स्थानीय ग्रामीण मैहर चंद ने बताया कि जहां पर 500 से अधिक लोगों की आबादी रहती है और रोजाना कुल्लू भी इन्होंने आना होता है लेकिन जिस तरीके से सड़क यहां पर टूटी हुई है इससे आने वाले समय में कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है ऐसे में उन्होंने अपनी समस्या को लेकर उपायुक्त से मुलाकात की है और जल्द इस समस्या के समाधान की मांग उठाई है
बाइट - मेहर चंद स्थानीय ग्रामीण
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
KCKhem Chand
FollowMar 18, 2026 10:49:500
Report
DSDharmindr Singh
FollowMar 18, 2026 10:33:02872
Report
NLNitin Luthra
FollowMar 18, 2026 10:05:46900
Report
BKBIMAL KUMAR
FollowMar 18, 2026 10:05:02939
Report
KSKuldeep Singh
FollowMar 18, 2026 10:03:19926
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
FollowMar 18, 2026 09:37:171037
Report
DVDEVENDER VERMA
FollowMar 18, 2026 09:36:571028
Report
ASARVINDER SINGH
FollowMar 18, 2026 09:36:371042
Report
MSManish Shanker
FollowMar 18, 2026 09:16:29987
Report
RKRAMAN KHOSLA
FollowMar 18, 2026 09:04:271079
Report
RMRakesh Malhi
FollowMar 18, 2026 09:03:251001
Report
SBSANJEEV BHANDARI
FollowMar 18, 2026 09:02:321045
Report
ADAnkush Dhobal
FollowMar 18, 2026 08:46:381009
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowMar 18, 2026 08:35:24988
Report