Back
बिलासपुर के नैनादेवी मंदिर में चैत्र नवरात्र सजावट शुरू, 40 कारीगर जुटे
VBVIJAY BHARDWAJ
Mar 18, 2026 09:37:17
Masanganj, Chhattisgarh
बिलासपुर स्थित शक्तिपीठ श्री नैनादेवी मंदिर में चैत्र नवरात्र मेले को लेकर भव्य सजावट शुरू, दिल्ली के करीब 40 कारीगर मंदिर की सजावट में जुटे तो जिला प्रशासन व मंदिर न्यास द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा व व्यवस्थाओं के लिए किए गए पुख्ता बंदोबस्त. एंकर- हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर स्थित विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नैनादेवी मंदिर में चैत्र नवरात्रों के दृष्टिगत मंदिर की भव्य सजावट का कार्य शुरू हो चुका है. दिल्ली से करीब 40 कारीगर माता रानी के दरबार को रंग-बिरंगे फूलों और लड़ियों से सजाने में जुटे हुए हैं. वहीं मंदिर की सजावट का यह कार्य पंजाब स्थित खन्ना की समाजसेवी संस्था के द्वारा किया जा रहा है. इस बार माँ नैनादेवी के दरबार में कोलकता सहित विदेशी फूलों से भी मंदिर की सजावट का कार्य किया जा रहा है और आज यह सजावट का कार्य आज रात तक पूर्ण कर लिया जाएगा. गौरतलब है की शक्तिपीठ श्री नैनादेवी मंदिर में 19 मार्च से चैत्र नवरात्र मेला बड़ी धूमधाम के साथ शुरू हो रहे हैं, जिसके चलते हर वर्ष की भांति इस बार भी मां नैनादेवी के दरबार की भव्य सजावट की रही है. इस बात की जानकारी देते हुए खन्ना के श्रद्धालु रोमी ने बताया की माँ नैनादेवी के दरबार की भव्य सजावट इस बार उनकी समाजसेवी संस्था के द्वारा की जा रही है और देश के विभिन्न स्थानों से सजावट के लिए फूल मंगवाए गए हैं ख़ासतौर पर कोलकाता और विदेशी फूलों का भी प्रबंध किया गया है. वहीं चैत्र नवरात्र मेले के दौरान पंजाब, हरियाणा व दिल्ली सहित देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने कहा की कोला वाला टोबा से मंदिर परिसर को 9 सेक्टर्स में बांटा गया है और हर सेक्टर में मजिस्ट्रेट की नियुक्ति कर दी गई है. साथ ही श्रद्धालुओं के लिए लंगर व्यवस्था, हेल्थ चेकअप की व्यवस्था, पीने के लिए स्वच्छ जल व सफाई व्यवस्था को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं. इसके अलावा श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर चप्पे-चप्पे पर पुलिसबल, महिला पुलिस, होमगार्ड के जवान व एनजीओ की तैनाती की गई है, साथ ही सीसीटीवी कैमरे से भी गर गतिविधि पर पूरी नजर रहेगी ताकि सुख शांति के साथ श्रद्धालु माँ नैनादेवी के दर्शन कर सकें और उन्हें मेले के दौरान किसी तरह की कोई असुविधा ना हो. बाइट- लक्की शर्मा, पुजारी, श्री नैनादेवी मंदिर, बिलासपुर. रोमी, खन्ना से श्रद्धालु. दिल्ली से कारीगर. राहुल कुमार, उपायुक्त बिलासपुर.
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
KCKhem Chand
FollowMar 18, 2026 10:49:500
Report
DSDharmindr Singh
FollowMar 18, 2026 10:33:02872
Report
NLNitin Luthra
FollowMar 18, 2026 10:05:46900
Report
BKBIMAL KUMAR
FollowMar 18, 2026 10:05:02939
Report
KSKuldeep Singh
FollowMar 18, 2026 10:03:19926
Report
MTManish Thakur
FollowMar 18, 2026 09:37:51959
Report
DVDEVENDER VERMA
FollowMar 18, 2026 09:36:571028
Report
ASARVINDER SINGH
FollowMar 18, 2026 09:36:371042
Report
MSManish Shanker
FollowMar 18, 2026 09:16:29987
Report
RKRAMAN KHOSLA
FollowMar 18, 2026 09:04:271079
Report
RMRakesh Malhi
FollowMar 18, 2026 09:03:251001
Report
SBSANJEEV BHANDARI
FollowMar 18, 2026 09:02:321045
Report
ADAnkush Dhobal
FollowMar 18, 2026 08:46:381009
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowMar 18, 2026 08:35:24988
Report