Back
व्यासकुंड में फंसे केरल के युवक की पुलिस ने जान बचाई
SSSandeep Singh
Mar 27, 2026 14:19:35
Kullu, Himachal Pradesh
व्यासकुंड ट्रैक पर फंसा केरल का युवक, पुलिस ने कंधे पर उठाकर बचाई जान
एंकर-हिमाचल प्रदेश के मनाली से एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है, जहां पुलिस की मुस्तैदी और साहस ने एक युवक की जान बचा ली। पुलिस थाना मनाली को 112 के माध्यम से सूचना मिली कि केरल का 20 वर्षीय युवक अर्शद नरिक्कोट्टु मेचेरी अकेले व्यासकुंड की ओर ट्रैकिंग के लिए गया था और भारी बर्फबारी के बीच फंस गया। बताया जा रहा है कि बर्फ में फंसने के दौरान युवक के जूते भी पूरी तरह भीग गए, जिससे वह चलने में असमर्थ हो गया। सूचना मिलते ही अटल टनल रोहतांग में तैनात सब-इंस्पेक्टर राज कुमार अपनी टीम के साथ तुरंत मौके के लिए रवाना हुए। धुंधी ब्रिज से करीब 2 से 3 किलोमीटर ऊपर बर्फ के बीच फंसे युवक तक पहुंचकर पुलिस टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और साहस का परिचय देते हुए उसे अपनी पीठ पर उठाकर सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया। फिलहाल युवक को सकुशल वापस लाया जा रहा है। एक बार फिर हिमाचल पुलिस ने कठिन परिस्थितियों में अपनी तत्परता और मानवता का परिचय देते हुए एक बड़ी जान बचाने में सफलता हासिल की है।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
TBTarsem Bhardwaj
FollowMar 27, 2026 15:06:32936
Report
SSSanjay Sharma
FollowMar 27, 2026 15:01:41925
Report
MJManoj Joshi
FollowMar 27, 2026 15:00:17923
Report
SSSanjay Sharma
FollowMar 27, 2026 14:30:43993
Report
ADAnkush Dhobal
FollowMar 27, 2026 14:19:441063
Report
SSSanjay Sharma
FollowMar 27, 2026 14:17:201066
Report
KBKulbir Beera
FollowMar 27, 2026 14:17:06929
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowMar 27, 2026 14:13:071095
Report
DSDharmindr Singh
FollowMar 27, 2026 14:12:061067
Report
SBSANJEEV BHANDARI
FollowMar 27, 2026 14:09:371056
Report
SBSANJEEV BHANDARI
FollowMar 27, 2026 14:09:151052
Report
NSNaresh Sethi
FollowMar 27, 2026 14:08:351089
Report
KBKulbir Beera
FollowMar 27, 2026 14:08:021021
Report
SSSanjay Sharma
FollowMar 27, 2026 13:52:13903
Report