Back
लाहौल स्पीति के योगेश की तलाश में पुलिस की छानबीन तेज, परिजनों की चिंता
MTManish Thakur
Mar 05, 2026 09:50:48
Kullu, Himachal Pradesh
जिला लाहौल स्पीति के गोंधला गांव का रहने वाला योगेश 24 फरवरी से कुल्लू के सरवरी बस अड्डा से लापता चल रहा है। ऐसे में युवक के बारे में कोई जानकारी न मिलने के चलते लापता युवक के परिजनों ने ढालपुर में एसपी कुल्लू मदनलाल कौशल से मुलाकात की। वहीं परिजनों ने पुलिस के समक्ष मांग रखी कि जल्द से जल्द लापता युवक का पता लगाया जाए और परिजनों के द्वारा जो जो पहले पुलिस के समक्ष रखे गए हैं। उस पर भी गहनता से छानबीन की जानी चाहिए। लापता युवक के पिता प्रेमलाल ने बताया कि 24 फरवरी को वह अपने बेटे योगेश उम्र 25 साल के साथ सरवरी बस अड्डा पहुंचे थे। जहाँ से उन्होंने रात 10:30 बजे हरिद्वार के लिए बस लेनी थी। लेकिन शाम के समय बस अड्डे से उनका बेटा फोन सुनते-सुनते कहीं चला गया और उसके बाद से उसका फोन बंद आ रहा है। उन्होंने बताया कि पहले उन्हें लगा कि वह अपने दोस्तों से मिलने गया होगा। लेकिन जब वह देर रात तक वापस नहीं आया तो अगले दिन उन्होंने इस बारे पुलिस में युवक के लापता होने के भी शिकायत दर्ज करवाई। प्रेमलाल ने बताया कि अब 5 मार्च बीत चुका है और अभी तक युवक का कोई पता नहीं चल पाया है। युवक आइटीबीपी में कार्य कर रहा था। ऐसे परिजनों के द्वारा कुछ पहलू में पुलिस के समक्ष रखे गए हैं और पुलिस को उन पहलुओं को भी ध्यान में रखते हुए छानबीन करनी चाहिए।
बाइट - प्रेमलाल लापता युवक के पिता
एसपी कुल्लू मदन लाल कौशल ने बताया कि लापता युवक के परिजनों ने कुल्लू पुलिस के पास शिकायत दी है और पुलिस भी सभी पहलुओं की छानबीन कर रही है। जल्द ही लापता युवक योगेश को तलाश कर लिया जाएगा।
बाइट - मदन लाल कौशल एसपी कुल्लू
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
NSNavdeep Singh
FollowMar 05, 2026 11:20:440
Report
MSManish Sharma
FollowMar 05, 2026 11:20:330
Report
RBRohit Bansal
FollowMar 05, 2026 11:16:550
Report
TSTEJINDER SINGH
FollowMar 05, 2026 11:06:210
Report
ASAvtar Singh
FollowMar 05, 2026 11:05:460
Report
VSVARUN SHARMA
FollowMar 05, 2026 11:00:410
Report
NLNitin Luthra
FollowMar 05, 2026 10:52:220
Report
KSKapil sharma
FollowMar 05, 2026 10:50:55Noida, Uttar Pradesh:Video Byte on Himachal MLA remarks on Punjabis and more than 2000 challans of Punjabis in a day by HP police
0
Report
RBRohit Bansal
FollowMar 05, 2026 10:46:520
Report
BNBISHESHWAR NEGI
FollowMar 05, 2026 10:46:410
Report
AMAjay Mahajan
FollowMar 05, 2026 10:33:420
Report
MSManish Shanker
FollowMar 05, 2026 10:30:52Sahibzada Ajit Singh Nagar, Punjab:दुर्घटना के दौरान 10 वर्ष के बच्चे की मौत के बाद परिवार के सदस्य रोते हुए मुख्य सड़क पर बच्चे की लाश रखकर धरना दे रहे हैं।
0
Report
RBRohit Bansal
FollowMar 05, 2026 10:30:100
Report
0
Report
0
Report