Back
रामपुर बुशहर के फाग उत्सव में 21 देवी-देवता, चार दिन की रंगीन परंपरा
BNBISHESHWAR NEGI
Mar 05, 2026 10:46:41
Dhar Chhiling Khola, Himachal Pradesh
शिमला ज़िले के रामपुर बुशहर में जिला स्तरीय फाग उत्सव की शुरुआत देवी-देवताओं के राज दरबार पहुंचने के साथ हुई। देव वाद्य यंत्रों की मधुर धुनों और पारंपरिक वेशभूषा में सजे श्रद्धालुओं के साथ देवी-देवता राज दरबार पहुंचे, जहां मुख्य द्वार पर नगर परिषद द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। इसके पश्चात राजमहल प्रांगण में पूर्व सांसद एवं पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने राजघराने की ओर से देवी-देवताओं का अभिनंदन किया। नगर परिषद रामपुर द्वारा कुल्लू और शिमला ज़िले के साथ लगते क्षेत्रों से इस वर्ष 21 प्रमुख देवी-देवताओं को आमंत्रित किया गया है। चार दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में दिनभर नृत्य, संगीत और पारंपरिक लोक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। फाग उत्सव विशुद्ध रूप से ऊपरी क्षेत्र की पारंपरिक देव संस्कृति से जुड़ा आयोजन है। इसे देखने के लिए न केवल हिमाचल बल्कि देश के विभिन्न हिस्सों से भी पर्यटक यहां पहुंचते हैं। महिलाएं स्थानीय वेशभूषा में पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत कर उत्सव में रंग भरती हैं। बाइट – प्रतिभा सिंह प्रतिभा सिंह (पूर्व सांसद एवं पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष): “फाग उत्सव में क्षेत्र के देवी-देवता राज दरबार पहुंचकर आशीर्वाद देते हैं। उन्हीं के आशीर्वाद से बुशहर राजवंश खड़ा है। हम दिल की गहराइयों से उनका आभार व्यक्त करते हैं और कामना करते हैं कि उनकी कृपा सदा बनी रहे। यह उत्सव हमारी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं का प्रतीक है और आने वाली पीढ़ियों को भी संदेश देता है।” बाइट – एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह नेगी (एसडीएम रामपुर): “रामपुर का फाग एक पारंपरिक उत्सव है, जो चार दिनों तक मनाया जाता है। इस बार 21 देवी-देवताओं को आमंत्रित किया गया है। नगर परिषद द्वारा उनके ठहरने और अन्य व्यवस्थाओं की समुचित व्यवस्था की गई है।” बाइट – स्थानीय महिला पूनम (स्थानीय निवासी): “हम हर साल फाग उत्सव में भाग लेने आते हैं। यहां महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य करती हैं और खूब आनंद लेती हैं। यह हमारे लिए गर्व का अवसर होता है।” बाइट – पर्यटक दीव्यांशी गुप्ता (मुंबई): “मैं मुंबई और बेंगलुरु से पर्यटकों का समूह लेकर आई हूं। यहां आकर हमें हिमाचल का एक अलग ही रूप देखने को मिला। शिमला और मनाली के अलावा भी हिमाचल में बहुत सुंदर और समृद्ध संस्कृति है। मैं सभी पर्यटकों से आग्रह करूंगी कि वे यहां जरूर आएं।” क्लोजिंग वीओ रामपुर बुशहर का फाग उत्सव न केवल आस्था और परंपरा का संगम है, बल्कि यह हिमाचल की जीवंत लोक संस्कृति की अनूठी पहचान भी है। चार दिनों तक चलने वाला यह आयोजन देव संस्कृति, लोक नृत्य और सामाजिक एकता का संदेश देता है।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
TBTarsem Bhardwaj
FollowMar 05, 2026 12:20:500
Report
RBRohit Bansal
FollowMar 05, 2026 12:20:210
Report
KBKulbir Beera
FollowMar 05, 2026 12:20:100
Report
DRDivya Rani
FollowMar 05, 2026 12:04:120
Report
KCKhem Chand
FollowMar 05, 2026 12:02:350
Report
MSManish Shanker
FollowMar 05, 2026 12:02:080
Report
NLNitin Luthra
FollowMar 05, 2026 11:48:430
Report
MSManuj Sharma
FollowMar 05, 2026 11:48:320
Report
KSKapil sharma
FollowMar 05, 2026 11:47:26Noida, Uttar Pradesh:ਸੰਗਰੂਰ ਦੇ ਪਿੰਡ ਭੁੱਲਰਹੇੜੀ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਦੀ ਲੋਕ ਮਿਲਣੀ । ਪਿੰਡ ਦੇ ਦਰਵਜੇ ਚ ਰੱਖਿਆ ਗਿਆ ਸਾਦੇ ਢੰਗ ਦਾ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ । ਮੰਜੇ ਤੇ ਬੈਠ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਹੋਵੇਗੀ ਲੋਕ ਮਿਲਣੀ । ਮੰਜਿਆ ਤੇ ਬੈਠੇ ਲੋਕ ।
0
Report
NSNitesh Saini
FollowMar 05, 2026 11:35:520
Report
NSNavdeep Singh
FollowMar 05, 2026 11:20:440
Report
MSManish Sharma
FollowMar 05, 2026 11:20:330
Report
RBRohit Bansal
FollowMar 05, 2026 11:16:550
Report
TSTEJINDER SINGH
FollowMar 05, 2026 11:06:210
Report
ASAvtar Singh
FollowMar 05, 2026 11:05:460
Report