Back
कुल्लू के लिए 174 करोड़ बजट से 20 सड़कें बनेंगी; केंद्र-भाजपा को श्रेय पर तकरार
MTManish Thakur
Jan 22, 2026 11:03:49
Kullu, Himachal Pradesh
कुल्लू विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के चौथे चरण में 20 सड़कों के निर्माण को अनुमति दी गई है। इससे कुल्लू के ग्रामीण क्षेत्रों को काफी फायदा पहुंचेगा। लेकिन कांग्रेस के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर को चाहिए कि वह इसका श्रेय केंद्र सरकार को दे। ढालपुर में पत्रकारों को जानकारी देते हुए भाजपा नेता नरोत्तम ठाकुर ने बताया कि मंडी संसदीय क्षेत्र की संसद कंगना रनौत के प्रयासों से केंद्र की भाजपा सरकार के द्वारा इन सड़कों के निर्माण को अनुमति दी गई है और इसके लिए 174 करोड़ रुपए से अधिक का बजट भी जारी किया गया है। लेकिन विधायक सुंदर ठाकुर ने केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करने की बजाय सीधे इसका श्रेय लेना शुरू कर दिया जो कि गलत है। नरोत्तम ठाकुर ने कहा कि विधायक सुंदर ठाकुर को चाहिए कि वह पहले अपने विधानसभा क्षेत्र में जो 15 बस रूट बंद पड़े हुए हैं उन्हें शुरू करने का काम करें। क्योंकि बस रूट के बंद होने से लोगों को टैक्सियों में सफर करना पड़ रहा है। जिससे उनकी आर्थिक स्थिति पर भी बुरा असर पड़ रहा है। नरोत्तम ठाकुर ने कहा कि आज भी आपदा के बाद कुल्लू के ग्रामीण क्षेत्र की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ है। जगह-जगह पर सड़के टूटी हुई है और कई जगह पर मलबे के ढेर लगे हुए हैं। पर्यटन नगरी मणिकर्ण की बात करें तो यहां पर तीन से चार लाख वहां बाहरी राज्यों से पहुंचते हैं। जब खराब सड़क में इतने वाहन पहुंच सकते हैं तो अगर इस सड़क की हालत को सुधारा जाए तो इससे अधिक वाहन वहां आएंगे और घाटी के पर्यटन कारोबार के साथ-साथ स्थानीय लोगों को इसका सीधा फायदा मिलेगा। ऐसे में कांग्रेस के विधायक सुंदर ठाकुर को चाहिए कि वह केंद्र की योजनाओं की स्वीकृति मिलने के बाद भाजपा सरकार का आभार व्यक्त करें। क्योंकि इन सड़कों से सभी लोगों को फायदा होगा।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
AZAbhinva zeepunjabi
FollowJan 22, 2026 14:19:27Noida, Uttar Pradesh:कथित शराब घोटाला से जुड़े 2 केसों में अरविंद केजरीवाल को दिल्ली कोर्ट ने बरी किए जाने पर आम आदमी पार्टी पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल का बयान
0
Report
MJManoj Joshi
FollowJan 22, 2026 13:18:28Chandigarh, Chandigarh:कथित शराब घोटाले से जुड़े 2 केसों में अरविंद केजरीवाल को दिल्ली कोर्ट ने बरी किए जाने पर आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रधान और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा की प्रतिक्रिया
0
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowJan 22, 2026 13:00:51Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली में कांग्रेस की मीटिंग
0
Report
ADAnkush Dhobal
FollowJan 22, 2026 12:22:570
Report
KSKuldeep Singh
FollowJan 22, 2026 12:22:350
Report
VSVARUN SHARMA
FollowJan 22, 2026 12:21:400
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowJan 22, 2026 12:21:170
Report
AMAjay Mahajan
FollowJan 22, 2026 12:20:310
Report
SNSUNIL NAGPAL
FollowJan 22, 2026 12:19:530
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowJan 22, 2026 11:32:370
Report
KPKomlata Punjabi
FollowJan 22, 2026 11:32:200
Report
KBKulbir Beera
FollowJan 22, 2026 11:31:340
Report
KKKIRTIPAL KUMAR
FollowJan 22, 2026 11:23:480
Report
RBRohit Bansal
FollowJan 22, 2026 11:16:570
Report
DSDEVINDER SHARMA
FollowJan 22, 2026 11:16:470
Report