Back
हिमाचल में हिम चंडीगढ़ परियोजना की सभी औपचारिकताएं 30 दिनों में पूरी होंगी
ADAnkush Dhobal
Jan 22, 2026 12:22:57
Shimla, Himachal Pradesh
हिमाचल प्रदेश सरकार में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में सचिवालय में कैबिनेट सब कमेटी बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में शिमला शहर और बद्दी बरोटीवाला में भीड़भाड़ कम करने को चर्चा हुई है। कैबिनेट सब कमेटी ने नए शहर हिम चंडीगढ़ की सभी औपचारिकताएं 30 दिन के भीतर पूरे करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही शिमला शहर में भीड़भाड़ को कम करने और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के मकसद से अनाज मंडी, टिंबर मार्केट लक्कड़ बाजार और मैकेनिकल वर्कशॉप्स को शहर के बाहर शिफ्ट करने का फैसला लिया गया है। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि कैबिनेट सब कमेटी की बैठक में हिम चंडीगढ़ नए शहर का काम शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी संबंधित विभागों को 30 दिन के भीतर औपचारिकताएं पूरे करने को कहा गया है, ताकि शीघ्र कार्य शुरू हो सके। हिम चंडीगढ़ बसाने को लेकर 3400 बीघा भूमि हिमुडा को ट्रांसफर कर दी गई है। जगत सिंह नेगी ने कहा कि शिमला शहर को डिकंजेक्शन करने पर मंथन हुआ और अनाज मंडी के 12 बड़े आढ़तियों को शहर से बाहर स्थापित करने के निर्णय हुआ है। इसके अलावा सब्जी मंडी के 200 दुकानदारों को नए भवन में नई दुकानें बनाने का निर्णय लिया गया है। उपायुक्त शिमला ने इसके लिए जगह चिह्नित कर ली है, जिसका संबंधित विभाग के अधिकारी निरीक्षण करेंगे और अंतिम निर्णय लिया जाएगा। जगत सिंह नेगी ने कहा कि शिमला शहर में पीपीपी मोड पर कुछ पार्किंग जैसे टूटीकंडी, संजौली और लिफ्ट की पार्किंग को लेकर कुछ विवाद चल रहा है और मामला हाई कोर्ट में भी चल रहा है. इसे लेकर कानूनी सलाह भी ली जा रही है और समाधान निकालने के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
AZAbhinva zeepunjabi
FollowJan 22, 2026 14:19:27Noida, Uttar Pradesh:कथित शराब घोटाला से जुड़े 2 केसों में अरविंद केजरीवाल को दिल्ली कोर्ट ने बरी किए जाने पर आम आदमी पार्टी पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल का बयान
0
Report
MJManoj Joshi
FollowJan 22, 2026 13:18:28Chandigarh, Chandigarh:कथित शराब घोटाले से जुड़े 2 केसों में अरविंद केजरीवाल को दिल्ली कोर्ट ने बरी किए जाने पर आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रधान और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा की प्रतिक्रिया
0
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowJan 22, 2026 13:00:51Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली में कांग्रेस की मीटिंग
0
Report
KSKuldeep Singh
FollowJan 22, 2026 12:22:350
Report
VSVARUN SHARMA
FollowJan 22, 2026 12:21:400
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowJan 22, 2026 12:21:170
Report
AMAjay Mahajan
FollowJan 22, 2026 12:20:310
Report
SNSUNIL NAGPAL
FollowJan 22, 2026 12:19:530
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowJan 22, 2026 11:32:370
Report
KPKomlata Punjabi
FollowJan 22, 2026 11:32:200
Report
KBKulbir Beera
FollowJan 22, 2026 11:31:340
Report
KKKIRTIPAL KUMAR
FollowJan 22, 2026 11:23:480
Report
RBRohit Bansal
FollowJan 22, 2026 11:16:570
Report
DSDEVINDER SHARMA
FollowJan 22, 2026 11:16:470
Report