Back
रे कस्बे में ईद-उल-फितर की खुशी और भाईचारे की मिसाल
BSBhushan Sharma
Mar 21, 2026 07:04:08
Nurpur, Himachal Pradesh
कस्बा रे में ईद-उल-फितर धूमधाम से मनाई गई, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबाद
सुबह अदा की गई ईद की नमाज, अमन-शांति और खुशहाली के लिए मांगी गई दुआएं, सेबियां-खीर के लंगर में उमड़ा भाईचारा
एंकर - रमजान के पाक महीने के समापन के बाद मनाया जाने वाला ईद-उल-फितर का त्योहार खुशियों, भाईचारे और इंसानियत का प्रतीक माना जाता है… और यही खूबसूरत नज़ारा जिला कांगड़ा में भी देखने को मिला… जहां अलग-अलग जगहों पर ईद बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गयी । इसी कड़ी में उपमंडल फतेहपुर के कस्बा रे में भी लोगों ने पूरे उत्साह के साथ ईद का पर्व मनाया
- फतेहपुर के कस्बा रे में सुबह करीब 8 बजे हाफिज गुलज़ार मालिक के नेतृत्व में ईद की नमाज अदा की गई… जिसमें रे, डुहग, जागीर और बाग सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की नमाज के दौरान देश और प्रदेश में अमन, शांति, तरक्की और खुशहाली के लिए विशेष दुआएं मांगी गयी नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और भाईचारे का संदेश दिया इस अवसर पर सभी के लिए सेबियां और खीर का लंगर भी लगाया गया, जिसमें सभी ने मिलकर प्रसाद ग्रहण किया
कार्यक्रम में अल्पसंख्यक कल्याण बोर्ड के प्रदेश सदस्य मोहम्मद रफीक, मुस्लिम कल्याण सोसाइटी रे के सचिव जमात अली, भूतपूर्व सैनिक जमाल दीन और हैदर अली सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे वक्ताओं ने इस मौके पर कहा कि ईद का त्योहार प्रेम, भाईचारे और खुशियों का प्रतीक है और इस दिन जरूरतमंद लोगों की मदद करना भी हमारी जिम्मेदारी है
बाइट – मोहम्मद रफीक प्रदेश सदस्य, अल्पसंख्यक कल्याण बोर्ड
ईद-उल-फितर का यह मुकद्दस त्योहार हमें भाईचारे, मोहब्बत और इंसानियत का संदेश देता है। रमजान के पूरे महीने हम सब्र, इ ibादत और एकता का पाठ सीखते हैं और ईद के दिन उसे अपने जीवन में अपनाते हैं। आज कस्बा रे में सभी लोगों ने मिलजुलकर नमाज अदा की और देश व प्रदेश में अमन-शांति, तरक्की और खुशहाली के लिए दुआएं मांगी।
मैं सभी लोगों से Appil करता हूं कि अपनी खुशियों के साथ-साथ गरीब और जरूरतमंद लोगों का भी ध्यान रखें, ताकि हर किसी के घर ईद की खुशियां पहुंच सकें।
बाइट – जमाल दीन भूतपूर्व सैनिक
ईद का त्योहार खुशियों और भाईचारे का त्योहार है, जो हमें एक-दूसरे के करीब लाता है। आज यहाँ जिस तरह से सभी लोगों ने एकजुट होकर नमाज अदा की और गले मिलकर बधाई दी, वह समाज में एकता और सौहार्द की मिसाल है।हम सभी इस मौके पर देश और प्रदेश की तरक्की, शांति और खुशहाली के लिए दुआ करते हैं और सभी को ईद की दिल से मुबारकबाद देते हैं।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
SNSUNIL NAGPAL
FollowMar 21, 2026 08:02:58378
Report
NLNitin Luthra
FollowMar 21, 2026 08:02:48171
Report
RKRAMAN KHOSLA
FollowMar 21, 2026 08:01:51238
Report
RBRohit Bansal
FollowMar 21, 2026 07:46:04961
Report
AJAnil Jain
FollowMar 21, 2026 07:35:27958
Report
KDKuldeep Dhaliwal
FollowMar 21, 2026 07:04:371008
Report
ASAnmol Singh Warring
FollowMar 21, 2026 07:03:421078
Report
DVDEVENDER VERMA
FollowMar 21, 2026 07:03:101025
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowMar 21, 2026 06:19:171043
Report
DSDharmindr Singh
FollowMar 21, 2026 05:47:151097
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowMar 21, 2026 05:46:261057
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowMar 21, 2026 05:39:101011
Report
ADAnkush Dhobal
FollowMar 21, 2026 05:38:161100
Report
KBKulbir Beera
FollowMar 21, 2026 05:37:47987
Report