Back
नूरपुर में महिला उत्पीड़न के 55 मामलों में 39 सहमति से निपटारे, 13 कोर्ट पहुंचे
BSBhushan Sharma
Mar 06, 2026 07:03:24
Nurpur, Himachal Pradesh
नूरपुर में महिला उत्पीड़न के 55 मामले आए, 39 का आपसी सहमति से निपटारा, 13 कोर्ट भेजे
नूरपुर क्षेत्र में महिला उत्पीड़न एवं घरेलू हिंसा से जुड़े मामलों को लेकर महिला एवं बाल विकास विभाग लगातार सतर्क नजर आ रहा है। महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विभाग द्वारा प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है।
महिला एवं बाल विकास विभाग नूरपुर के अनुसार पिछले माह तक कुल 55 उत्पीड़न के मामले विभाग के पास पहुंचे। इनमें से 39 मामलों का आपसी सुलह, काउंसलिंग और समझौते के माध्यम से निपटारा कर दिया गया, जबकि 13 मामलों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए अदालत में भेज दिया गया। इसके अलावा 2 मामलों को ट्रांसफर किया गया है, जबकि 5 मामले अभी लंबित चल रहे हैं।
इन शिकायतों में घरेलू हिंसा,शारीरिक हिंसा, मानसिक हिंसा, मौखिक हिंसा व योनिक हिंसा तथा अन्य प्रकार के महिला उत्पीड़न से जुड़े मामले शामिल हैं।
महिला एवं बाल विकास विभाग नूरपुर के कार्यकारी अधिकारी सुनीत कुमार ने बताया कि विभाग को प्राप्त अधिकांश शिकायतों का तय समय सीमा के भीतर निपटारा किया गया है। उन्होंने कहा कि जिन मामलों में आपसी सुलह संभव नहीं हो पाई या जिनकी गंभीरता अधिक थी, उन्हें विधिक प्रक्रिया के तहत अदालत में भेजा गया है ताकि पीड़ित महिलाओं को न्याय मिल सके।
उन्होंने स्पष्ट किया कि महिला उत्पीड़न के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उसकी त्वरित जांच की जाती है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है।
सुनीत कुमार ने महिलाओं से अपील की कि यदि उनके साथ किसी भी प्रकार का उत्पीड़न या अन्याय होता है तो वे बिना किसी डर के विभाग के पास शिकायत दर्ज करवाएं। उन्होंने बताया कि पीड़ित महिला सादे कागज पर भी अपनी शिकायत कार्यालय में या संरक्षण अधिकारियों को सौंप सकती है, ताकि समय रहते कार्रवाई कर उन्हें न्याय दिलाया जा सके।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
RBRohit Bansal
FollowMar 06, 2026 09:17:120
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowMar 06, 2026 08:54:420
Report
NSNaresh Sethi
FollowMar 06, 2026 08:52:520
Report
SSSanjay Sharma
FollowMar 06, 2026 08:23:080
Report
SSSanjay Sharma
FollowMar 06, 2026 08:06:150
Report
SSSanjay Sharma
FollowMar 06, 2026 08:00:46Noida, Uttar Pradesh:ਸੁੱਤੀ ਪਈ ਝਾੜੂ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਜਗਾਉਣ ਲਈ ਪੰਜਾਬ ਕਾਂਗਰਸ ਦੁਆਰਾ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਘਿਰਾਓ
0
Report
RBRohit Bansal
FollowMar 06, 2026 08:00:280
Report
DSDEVINDER SHARMA
FollowMar 06, 2026 07:50:220
Report
KDKuldeep Dhaliwal
FollowMar 06, 2026 07:49:200
Report
MSManish Sharma
FollowMar 06, 2026 07:45:560
Report
DSDharmindr Singh
FollowMar 06, 2026 07:36:140
Report
ASARVINDER SINGH
FollowMar 06, 2026 07:35:420
Report
SSSanjay Sharma
FollowMar 06, 2026 07:35:160
Report
NSNavdeep Singh
FollowMar 06, 2026 07:34:470
Report
DVDEVENDER VERMA
FollowMar 06, 2026 07:18:420
Report