Back
फतेहपुर में घरेलू गैस आपूर्ति बाधित, उपभोक्ता घंटों इंतजार को मजबूर
BSBhushan Sharma
Mar 24, 2026 08:05:30
Nurpur, Himachal Pradesh
फतेहपुर में घरेलू गैस की किल्लत, उपभोक्ता घंटों इंतजार को मजबूर
फतेहपुर क्षेत्र में इन दिनों घरेलू गैस की आपूर्ति बाधित होने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि उपभोक्ताओं द्वारा पैसे जमा करवाने के बावजूद भी उन्हें समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है।
भाटियां के जोगिंदर सिंह, सिहाल से सपना और हटली के राजेश्वर सहित कई उपभोक्ताओं ने बताया कि वे सुबह से ही गैस लेने के लिए फतेहपुर में इंतजार कर रहे हैं, लेकिन देर शाम तक भी गैस की गाड़ी नहीं पहुंची।
उपभोक्ताओं के अनुसार, एजेंसी की ओर से उन्हें बार-बार आश्वासन दिया जा रहा है कि गैस की गाड़ी दोपहर बाद पहुंचेगी, लेकिन समय बीतने के बावजूद सप्लाई नहीं हो पाई।
वहीं, जब इस संबंध में शहीद अशोक कुमार गैस एजेंसी फतेहपुर के एक कर्मचारी से फोन पर बात की गई तो उन्होंने बताया कि गैस की गाड़ी अभी तक होशियारपुर से रवाना ही नहीं हुई है और देर शाम तक इसके पहुंचने की उम्मीद है।
उन्होंने यह भी कहा कि जिन उपभोक्ताओं के पैसे पहले से जमा हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर गैस उपलब्ध करवाई जाएगी।
पीड़ित उपभोक्ताओं ने सरकार और संबंधित विभाग से मांग की है कि गैस आपूर्ति को सुचारु बनाया जाए, ताकि आम लोगों को इस तरह की परेशानियों से राहत मिल सके。
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
NLNitin Luthra
FollowMar 24, 2026 09:19:340
Report
MSManish Shanker
FollowMar 24, 2026 09:19:020
Report
ADAnkush Dhobal
FollowMar 24, 2026 09:03:51619
Report
ADAnkush Dhobal
FollowMar 24, 2026 09:03:28688
Report
DSDharmindr Singh
FollowMar 24, 2026 09:03:21718
Report
RMRakesh Malhi
FollowMar 24, 2026 09:02:37718
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowMar 24, 2026 09:02:13705
Report
MJManoj Joshi
FollowMar 24, 2026 09:02:05716
Report
ADAnkush Dhobal
FollowMar 24, 2026 09:01:54613
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowMar 24, 2026 09:01:43688
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowMar 24, 2026 08:18:28978
Report
MTManish Thakur
FollowMar 24, 2026 08:17:101054
Report
DSDharmindr Singh
FollowMar 24, 2026 08:11:47986
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowMar 24, 2026 08:06:581052
Report