Back
फतेहगढ़ साहिब के सरहिंद GRP थाने में भीषण आग, मालखाने के रिकॉर्ड जलकर राख
DSDharmindr Singh
Mar 24, 2026 09:03:21
Fatehgarh Sahib, Punjab
फतेहगढ़ साहिब के सरहिंद जीआरपी थाने में भीषण आग, मालखाने का रिकॉर्ड जला, हथियारों को भी पहुंचा नुकसान
फतेहगढ़ साहिब के सरहिंद स्थित जीआरपी (गवर्नमेंट रेलवे पुलिस) थाने में सोमवार रात करीब 9 बजे भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग थाने के मालखाने में लगी, जिसके चलते वहां रखा ज्यादातर रिकॉर्ड जलकर राख हो गया। आग की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे काबू करने के लिए फायर ब्रिगेड की टीमों को करीब दो घंटे तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
मिली जानकारी के अनुसार आग लगने के समय थाने की बिजली अचानक बंद हो गई थी। इसके बाद रेलवे के इलेक्ट्रीशियन को मौके पर बुलाया गया। जांच के दौरान पता चला कि मालखाने के अंदर से धुआं निकल रहा है। चूंकि मालखाना चारों तरफ से बंद होता है, इसलिए अंदर तक पहुंच पाना मुश्किल हो रहा था। स्थिति को गंभीर देखते हुए तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया।
फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए मालखाने की दीवार तोड़नी पड़ी, जिसके बाद अंदर पहुंचकर बुझाने का काम शुरू किया गया। लेकिन तब तक आग काफी फैल चुकी थी। मालखाने के अंदर बड़ी मात्रा में ज्वलनशील सामग्री और पुराने रिकॉर्ड रखे हुए थे, जिससे आग तेजी से फैलती चली गई और देखते ही देखते अधिकांश दस्तावेज जलकर खाक हो गए।
थाना सरहिंद के एसएचओ गुरप्रीत सिंह रंधावा ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि मालखाने में रखे हथियारों को सुरक्षित निकाल लिया गया है और अब उनकी तकनीकी जांच करवाई जाएगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे इस्तेमाल के लायक हैं या नहीं। कुछ मैगजीन आग की चपेट में आए।
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। डीएसपी रेलवे गुरदीप सिंह रात को ही घटनास्थल का जायजा लेने पहुंचे और पूरी स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच करने और नुकसान का पूरा आंकलन कर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस घटना से विभागीय कामकाज पर भी असर पड़ सकता है, क्योंकि मालखाने में कई महत्वपूर्ण केसों से जुड़े दस्तावेज रखे हुए थे। फिलहाल प्राथमिक तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, लेकिन अंतिम निष्कर्ष जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा।
121
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
KCKhem Chand
FollowMar 24, 2026 10:21:050
Report
TSTEJINDER SINGH
FollowMar 24, 2026 10:19:010
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
FollowMar 24, 2026 10:18:240
Report
SNSUNIL NAGPAL
FollowMar 24, 2026 10:18:060
Report
KSKapil sharma
FollowMar 24, 2026 10:04:21Noida, Uttar Pradesh:HP Budget Session 24-03-2026
788
Report
KBKulbir Beera
FollowMar 24, 2026 10:03:07693
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowMar 24, 2026 10:02:48631
Report
KSKapil sharma
FollowMar 24, 2026 09:35:29925
Report
NLNitin Luthra
FollowMar 24, 2026 09:19:341031
Report
MSManish Shanker
FollowMar 24, 2026 09:19:021026
Report
ADAnkush Dhobal
FollowMar 24, 2026 09:03:511067
Report
ADAnkush Dhobal
FollowMar 24, 2026 09:03:281059
Report
RMRakesh Malhi
FollowMar 24, 2026 09:02:371074
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowMar 24, 2026 09:02:131069
Report