Back
फतेहगढ़ साहिब मानहानि केस: संत ढडरियां हाई कोर्ट जाने के लिए समय मांग रहे
DSDharmindr Singh
Mar 24, 2026 08:11:47
Fatehgarh Sahib, Punjab
फतेहगढ़ साहिब अदालत में मानहानि केस में संत रणजीत सिंह ढडरियां वाले पेश नहीं हुए, हाई कोर्ट जाने के लिए मांगा समय पंजाब के बहुचर्चित मानहानि मामले में आज फतेहगढ़ साहिब की सेशन अदालत में संत रणजीत सिंह ढडरियां वाले व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश नहीं हुए। उन्होंने अपने वकील के माध्यम से अदालत से गुहार लगाई कि उन्हें इस मामले में आगे की कानूनी राहत के लिए हाई कोर्ट जाने का समय दिया जाए। इस मांग के बाद संबंधित अदालत ने फिलहाल कोई अंतिम फैसला नहीं सुनाया है और अब इस केस की आगे की दिशा अदालत के आगामी आदेश पर टिकी हुई है। जानकारी के मुताबिक अदालत इस बात पर विचार कर रही है कि संत ढडरियां वालों को उच्च न्यायालय में अपील करने के लिए समय दिया जाए या फिर जिला अदालत की ओर से उनके खिलाफ जमानती या गैर जमानती वारंट जारी किए जाएं। सूत्रों का कहना है कि इस संबंध में अदालत का रुख आज शाम तक स्पष्ट हो सकता है, जिस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। यह पूरा मामला वर्ष 2019 से जुड़ा बताया जा रहा है, जब शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य भाई गुरप्रीत सिंह रंधावा की ओर से आरोप लगाया गया था कि उनके और उनके पिता के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणियां की गई थीं। इसके बाद निचली अदालत में मानहानि का केस दायर किया गया था। निचली अदालत ने समन जारी नहीं किए थे। बाद में वर्ष 2021 में केस की पैरवी को लेकर असंतोष जताते हुए सेशन अदालत में रिवीजन याचिका दाखिल की गई थी। हाल ही में सेशन अदालत ने अपने आदेश में संबंधित पक्षों को समन जारी कर सुनवाई को आगे बढ़ाने की बात कही थी। दोनों पक्षों को अदालत में पेश होने के आदेश दिए गए थे। एसजीपीसी सदस्य रंधावा के वकील अमरदीप सिंह धारणी ने बताया कि उनके क्लाइंट अदालत के आदेश मुताबिक आज सुबह पेश हुए। लेकिन दूसरा पक्ष नहीं आया। अब वे अपनी तरफ से अदालत से अपील करेंगे कि गैर जमानती वारंट जारी किए जाएं।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
KSKapil sharma
FollowMar 24, 2026 09:35:290
Report
NLNitin Luthra
FollowMar 24, 2026 09:19:34900
Report
MSManish Shanker
FollowMar 24, 2026 09:19:02834
Report
ADAnkush Dhobal
FollowMar 24, 2026 09:03:51969
Report
ADAnkush Dhobal
FollowMar 24, 2026 09:03:281046
Report
DSDharmindr Singh
FollowMar 24, 2026 09:03:211052
Report
RMRakesh Malhi
FollowMar 24, 2026 09:02:371064
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowMar 24, 2026 09:02:13984
Report
MJManoj Joshi
FollowMar 24, 2026 09:02:05958
Report
ADAnkush Dhobal
FollowMar 24, 2026 09:01:54990
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowMar 24, 2026 09:01:431001
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowMar 24, 2026 08:18:28978
Report
MTManish Thakur
FollowMar 24, 2026 08:17:101064
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowMar 24, 2026 08:06:581076
Report