Back
कुल्लू में TB मुक्त अभियान 2.0 के तहत 100 दिन की विशेष स्क्रीनिंग शुरू
MTManish Thakur
Mar 24, 2026 08:17:10
Kullu, Himachal Pradesh
हिमाचल प्रदेश में टीबी मुक्त अभियान के तहत जिला कुल्लू में भी लगातार कार्य किया जा रहा है और अब विश्व क्षयरोग दिवस के अवसर पर टीबी मुक्त अभियान का 2.0 चरण भी शुरू किया गया है। इस के तहत जिला कुल्लू में 100 दिन का विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिसमें विभिन्न स्वास्थ्य खंड में जाकर टीबी के मरीजों की स्क्रीनिंग की जाएगी। जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर के क्षेत्रीय अस्पताल में विश्व क्षयरोग दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नर्सिंग का प्रशिक्षण ले रही छात्राओं के द्वारा जागरूकता एक रैली भी निकाली गई। इस रैली को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रंजीत ठाकुर के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। वहीं जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रंजीत ठाकुर ने बताया कि जिला कुल्लू में टीबी के सबसे अधिक मरीज जरी स्वास्थ्य खंड तथा नग्गर स्वास्थ्य खंड में देखे गए हैं। साल 2024 में जिला कुल्लू में टीबी के मरीजों की संख्या 1554 थी। वही साल 2025 में यह संख्या 1430 थी। इसके अलावा जनवरी 2026 से लेकर 23 मार्च तक की बात करें। तो 333 नए टीबी के मरीज भी स्वास्थ्य विभाग के द्वारा स्क्रीनिंग के दौरान पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिला कुल्लू में टीबी के मरीजों के बेहतर पोषण के लिए निक्षय पोषण योजना चलाई गई है। इस योजना के تحت भी जिला कुल्लू में 63 लाख 43 हजार रुपए की राशि खर्च की गई है। इसके अलावा बीते साल स्वास्थ्य विभाग के द्वारा टीबी की बीमारी पता करने के लिए स्क्रीनिंग की गई थी। जिसमें जिला कुल्लू के विभिन्न स्वास्थ्य करो में 72 हजार से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग की गई थी। ऐसे में अब 100 दिन के अभियान में भी बीपी, शुगर तथा अन्य बीमारियों से जूझ रहे लोगों की विशेष रूप से स्क्रीनिंग की जाएगी। डॉ रंजीत ठाकुर ने बताया कि ठंडे इलाकों में यह बीमारी अधिक पाई जा रही है। क्योंकि वहां पर लोग सामूहिक रूप से रहते हैं और एक ही कमरे में अधिक लोग समय गुजारते हैं। ऐसे में अगर उनमें कोई टीबी का मरीज पाया जाता है। तो इससे बीमारी के फैलने की भी आशंका बनी रहती है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जिला कुल्लू को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिला कुल्लू की 235 ग्राम पंचायत में साल 2023 में 19 पंचायती टीबी मुक्त हुई थी। साल 2024 में यह आंकड़ा 22 हुआ था और साल 2025 में जिला कुल्लू की 35 पंचायत टीबी मुक्त हो गई है।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
KSKapil sharma
FollowMar 24, 2026 09:35:290
Report
NLNitin Luthra
FollowMar 24, 2026 09:19:34900
Report
MSManish Shanker
FollowMar 24, 2026 09:19:02834
Report
ADAnkush Dhobal
FollowMar 24, 2026 09:03:51969
Report
ADAnkush Dhobal
FollowMar 24, 2026 09:03:281046
Report
DSDharmindr Singh
FollowMar 24, 2026 09:03:211052
Report
RMRakesh Malhi
FollowMar 24, 2026 09:02:371064
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowMar 24, 2026 09:02:13984
Report
MJManoj Joshi
FollowMar 24, 2026 09:02:05958
Report
ADAnkush Dhobal
FollowMar 24, 2026 09:01:54990
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowMar 24, 2026 09:01:431001
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowMar 24, 2026 08:18:28978
Report
DSDharmindr Singh
FollowMar 24, 2026 08:11:471056
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowMar 24, 2026 08:06:581076
Report