Back
गद्दी उपजातियों की मांग 23 साल बाद भी पूरी नहीं, विधानसभा घेराव की धमकी
VKVipan Kumar
Nov 17, 2025 12:54:04
Dharamshala, Himachal Pradesh
23 वर्ष से अधूरी मांग, फिर भी सरकार से आस
उपजातियों संग गद्दी शब्द न जोडने पर होगा विधानसभा का घेराव
धरना प्रदर्शन व गिरफ्तारियों से पीछे नहीं हटेंगे समुदाय के लोग
पिछले 23 वर्षों से मांग अधूरी है, फिर भी सरकार से आस है। गद्दी समुदाय की उपजातियों से गद्दी शब्द न जुड़ने पर शीत सत्र के दौरान तपोवन में विधानसभा घेराव करने की बात हिमालयन गद्दी यूनियन ने कही है। यूनियन का कहना है कि गद्दी समुदाय की 13 उपजातियों में से छह के साथ भू-अभिलेख में गद्दी शब्द जुड़ने के बावजूद 23 वर्षों से मांग लंबित चल रही है। उन्होंने कहा कि गद्दी समुदाय की 13 उपजातियों में से छह सिप्पी, हाली, धोगरी, वाड़ी, रिहाड़े व लाहौर गद्दी शब्द से छूट गई है, जिनके साथ गद्दी शब्द जोड़ा जाना है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से तीन से पांच बार सर्वे करवाया गया। साथ ही कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट व कई संस्थानों व संगठनों ने भी उपजातियों को गद्दी शब्द जुड़ना उचित पाने की सिफारिश की थी। बावजूद इसके सरकार की ओर से उचित कार्यवाही नहीं की जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस बारे में वर्तमान प्रदेश सरकार से कई बार मिलने पर तीन बार इस संदर्भ में कार्य करने का आश्वासन दिया है, जबकि सरकार की ओर से इस संबंध में कोई उचित कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि कांगड़ा-चम्बा सहित राज्य भर में आठ लाख के करीब जनसंख्या है, जिसमें 15 से 16 विधानसभा में भी काफी बड़ा असर देखने को मिलता है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मांग उठाई है कि जल्द से जल्द इस संबंध में उचित कदम उठाए जाएं। उन्होंने सीएम को आगाह करते हुए कहा इस विधानसभा के शीतकालीन सत्र से पहले पदाधिकारियों से मिलना होगा। इसके बाद भी मांगें पूरी नहीं की जाती हैं तो विधानसभा का घेराव किया जाएगा व उग्र आंदोलन करेंगे。
126
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
SSSanjay Sharma
FollowNov 17, 2025 14:37:360
Report
KSKamaldeep Singh
FollowNov 17, 2025 14:30:380
Report
VSVARUN SHARMA
FollowNov 17, 2025 14:18:4948
Report
NSNaresh Sethi
FollowNov 17, 2025 14:16:01116
Report
VSVARUN SHARMA
FollowNov 17, 2025 14:03:14112
Report
RBRohit Bansal
FollowNov 17, 2025 14:01:4880
Report
SSSanjay Sharma
FollowNov 17, 2025 13:34:22Noida, Uttar Pradesh:32ND MEETING OF THE NORTHERN ZONAL COUNCIL CONCLUDES; HOME MINISTER AMIT SHAH AND OTHER LEADERS LEAVE AFTER ATTENDING THE MEETING.
121
Report
MSManish Sharma
FollowNov 17, 2025 13:21:51117
Report
KSKamaldeep Singh
FollowNov 17, 2025 13:21:2249
Report
VKVipan Kumar
FollowNov 17, 2025 13:21:14103
Report
KSKamaldeep Singh
FollowNov 17, 2025 13:20:4386
Report
SSSanjay Sharma
FollowNov 17, 2025 13:19:5141
Report
KSKamaldeep Singh
FollowNov 17, 2025 13:12:26195
Report
BSBhushan Sharma
FollowNov 17, 2025 13:11:38139
Report
TCTanya chugh
FollowNov 17, 2025 13:07:15123
Report