Back
नछत्तर सिंह को एक दिन की पुलिस रिमांड; गुरजिंदर सिंह व राजिंदर सिंह न्यायिक हिरासत
MSManish Sharma
Nov 17, 2025 13:21:51
Tarn Taran Sahib, Punjab
पुलिस कर्मचारी को प्रताड़ित और ड्यूटी में विघ्न डालने के आरोप में नामजद शिअद के आईटी विंग इंचार्ज नछत्तर सिंह, गुरजिंदर सिंह और राजिंदर सिंह को तरन तारन पुलिस ने सीजीएम इंदु बाला की अदालत में किया पेश।
अदालत से पुलिस ने मांगा पुलिस रिमांड
अदालत ने गुरजिंदर सिंह, राजिंदर सिंह को जुडिशियल रिमांड पर भेजा जबकि नछत्तर सिंह को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा
एंकर ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मचारी को प्रताड़ित करने और ड्यूटी में बाधा पहुंचाने के गंभीर आरोपों के तहत नामजद शिअद के आईटी विंग इंचार्ज नछत्तर सिंह, गुरजिंदर सिंह और राजिंदर सिंह को तरन तारन पुलिस ने सोमवार को सीजेएम इंदु बाला की अदालत में पेश किया। पुलिस ने नछत्तर सिंह को 5 दिन के पुलिस रिमांड पर देने की मांग की थी, जबकि बाकी दो आरोपियों—गुरजिंदर सिंह और राजिंदर सिंह—का रिमांड नहीं मांगा गया।
अदालत में पेशी के दौरान पुलिस ने दलील दी कि नछत्तर सिंह से कुछ महत्त्वपूर्ण डिजिटल उपकरणों की बरामदगी बाकी है, जिसमें कुछ सिम कार्ड और एक लैपटॉप शामिल हैं, जिनका इस मामले की जांच से सीधा संबंध है। पुलिस के अनुसार इन उपकरणों की रिकवरी से मामले के कई पहलुओं पर रोशनी पड़ सकती है और और भी आरोपियों या तकनीकी साक्ष्यों तक पहुंच संभव हो सकती है।
हालांकि, बचाव पक्ष की तरफ से वरिष्ठ अधिवक्ता और शिअद के मुख्य प्रवक्ता अर्शदीप सिंह कलेर अदालत में उपस्थित हुए। उन्होंने पुलिस की दलीलों पर सवाल उठाते हुए कहा कि मामले में दो आरोपियों का रिमांड नहीं मांगना और केवल नछत्तर सिंह को लक्षित करना कई सवाल खड़े करता है। कलेर का कहना था कि आरोप बेबुनियाद हैं और राजनीति से प्रेरित है इस लिए पुलिस की रिमांड मांग उचित आधारों पर खड़ी नहीं है।
दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने पुलिस की मांग को आंशिक रूप से स्वीकार करते हुए नछत्तर सिंह को सिर्फ एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने का आदेश दिया। वहीं गुरजिंदर सिंह और राजिंदर सिंह को न्यायिक हिरासत (जुडिशियल रिमांड) पर भेज दिया गया है। अदालत ने निर्देश दिए हैं कि नछत्तर सिंह को एक दिन की पुलिस हिरासत पूरी होने के बाद मंगलवार दोपहर दोबारा अदालत में पेश किया जाए。
इस मामले को लेकर जिला में राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है, जबकि पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।
146
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
ADAnkush Dhobal
FollowNov 17, 2025 15:06:260
Report
SSSanjay Sharma
FollowNov 17, 2025 15:00:110
Report
SSSanjay Sharma
FollowNov 17, 2025 14:49:1883
Report
HBHemang Barua
FollowNov 17, 2025 14:48:4982
Report
SSSanjay Sharma
FollowNov 17, 2025 14:45:3588
Report
SSSanjay Sharma
FollowNov 17, 2025 14:37:3684
Report
KSKamaldeep Singh
FollowNov 17, 2025 14:30:3842
Report
VSVARUN SHARMA
FollowNov 17, 2025 14:18:49124
Report
NSNaresh Sethi
FollowNov 17, 2025 14:16:01127
Report
VSVARUN SHARMA
FollowNov 17, 2025 14:03:14164
Report
RBRohit Bansal
FollowNov 17, 2025 14:01:48187
Report
SSSanjay Sharma
FollowNov 17, 2025 13:34:22Noida, Uttar Pradesh:32ND MEETING OF THE NORTHERN ZONAL COUNCIL CONCLUDES; HOME MINISTER AMIT SHAH AND OTHER LEADERS LEAVE AFTER ATTENDING THE MEETING.
217
Report
KSKamaldeep Singh
FollowNov 17, 2025 13:21:2269
Report
VKVipan Kumar
FollowNov 17, 2025 13:21:14150
Report