Back
अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर राष्ट्र विरोधी प्रयासों का आरोप, माफी की मांग
VKVipan Kumar
Feb 24, 2026 08:24:29
Dharamshala, Himachal Pradesh
अनुराग ठाकुर का राहुल गांधी पर तीखा हमला
कहा : राष्ट्र विरोधी ताकतों के प्रवक्ता बन गए हैं राहुल, देश से मांगें माफी
https://we.tl/t-hXU8saCMSR
एंकर : पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर से लोकसभा सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने अपने एकदिवसीय कांगड़ा दौरे के दौरान कांगड़ा एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी अब राष्ट्र विरोधी ताकतों के प्रवक्ता बन गए हैं और नकारात्मक राजनीति को बढ़ावा दे रहे हैं।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी का एकमात्र एजेंडा झूठ बोलना, भय और भ्रम फैलाना तथा भारत को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बदनाम करना रह गया है। उन्होंने कहा कि जब भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ रही है, तब उसे डेड इकोनॉमी बताकर देश की छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है।
भाजपा नेता व सांसद ने हाल ही में आयोजित इंडिया एआई सम्मिट का उल्लेख करते हुए कहा कि जिस कार्यक्रम की विश्व स्तर पर सराहना हो रही है, वहां अभद्र प्रदर्शन कर देश की गरिमा को ठेस पहुंचाई गई। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या राहुल गांधी की राजनीति विदेशों से तय हो रही है? क्या कांग्रेस विदेशी ताकतों के इशारों पर काम कर रही है? उन्होंने आरोप लगाया कि राजीव गांधी फाउंडेशन में चंदा लेने और चीन की नीतियों की प्रशंसा करने जैसे मुद्दों पर कांग्रेस की भूमिका संदेह के घेरे में रही है। ठाकुर ने व्यंग्य करते हुए कहा कि अब राहुल का अर्थ आर से रार, ह से हुड़दंग और ल से लफंगई हो गया है।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि संसद में महिला सांसदों को आगे कर प्रधानमंत्री की सीट का घेराव करना किस प्रकार की राजनीति को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष को लोकतांत्रिक परंपराओं का पालन करना चाहिए, न कि देश विरोधी बयानबाजी कर राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास करना चाहिए।
उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह अफवाह, अराजकता और दंगा फैलाने की राजनीति कर रही है और चाहती है कि भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था पटरी से उतर जाए। ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी का भारत विरोधी प्रोपेगेंडा न पहले सफल हुआ है और न आगे होगा।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए। केवल नकारात्मक राजनीति करना और अनर्गल आरोप लगाना उनका रोज का पेशा बन गया है। देश अब समझ चुका है कि कांग्रेस किस एजेंडे पर आगे बढ़ रही है।
बाईट : अनुराग सिंह ठाकुर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं लोकसभा सांसद हमीरपुर।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
SSSanjay Sharma
FollowFeb 24, 2026 11:04:55Noida, Uttar Pradesh:MANSA (PUNJAB): PUNJAB CM BHAGWANT MANN VISITS MANSA AND LAYS FOUNDATION STONE OF NEW ITI
0
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 24, 2026 11:04:460
Report
KSKuldeep Singh
FollowFeb 24, 2026 11:03:500
Report
AJAnil Jain
FollowFeb 24, 2026 11:03:270
Report
MSManish Shanker
FollowFeb 24, 2026 10:45:23Sahibzada Ajit Singh Nagar, Punjab:बिक्रम सिंह मजीठिया और प्रेम सिंह चंदू माजरा की मुलाकात साथ में सुरजीत सिंह रखड़ा भी है
0
Report
MSManuj Sharma
FollowFeb 24, 2026 10:33:060
Report
KCKhem Chand
FollowFeb 24, 2026 10:30:280
Report
MSManish Shanker
FollowFeb 24, 2026 10:29:360
Report
RKRAJESH KATARIA
FollowFeb 24, 2026 10:25:230
Report
SSSandeep Singh
FollowFeb 24, 2026 10:23:000
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 24, 2026 10:16:530
Report
NSNavdeep Singh
FollowFeb 24, 2026 09:46:190
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowFeb 24, 2026 09:38:200
Report
MTManish Thakur
FollowFeb 24, 2026 09:34:210
Report
BSBhushan Sharma
FollowFeb 24, 2026 09:33:530
Report