Back
गैस की अफवाहों के बीच प्रशासन ने कहा गैस आपूर्ति पूरी तरह सुचारू है
BSBhushan Sharma
Mar 13, 2026 09:03:03
Nurpur, Himachal Pradesh
मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच गैस को लेकर अफवाहों से लोग चिंतित, प्रशासन ने कहा – नहीं होगी कोई कमी
मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के चलते देशभर में घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी की खबरों के बीच सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अफवाहें भी फैल रही हैं। इन खबरों के कारण लोगों में गैस की उपलब्धता को लेकर चिंता और दहशत का माहौल बन गया है।
नूरपुर क्षेत्र की पंचायत सुलयाली स्थित गैस एजेंसी में भी लोगों के बीच इसी विषय को लेकर चर्चा देखने को मिली। कई उपभोक्ताओं का कहना है कि सोशल मीडिया पर गैस की कमी और रिफिलिंग को लेकर अलग-अलग तरह की खबरें सामने आ रही हैं, जिससे लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है।
हालांकि जिला प्रशासन ने इन अफवाहों को लेकर लोगों से घबराने की जरूरत नहीं बताई है। कांगड़ा के उपायुक्त ने स्पष्ट किया है कि जिले में घरेलू और कमर्शियल गैस की सप्लाई पूरी तरह से सुचारू है और लोगों को नियमानुसार गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।
उपायुक्त ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न दें और जरूरत के अनुसार ही गैस सिलेंडर लें, ताकि सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस की सप्लाई मिलती रहे।
स्थानीय लोगों का भी कहना है कि फिलहाल उन्हें गैस एजेंसी से नियमानुसार गैस मिल रही है और किसी प्रकार की कमी महसूस नहीं हो रही है।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
BSBhushan Sharma
FollowMar 13, 2026 09:53:3316
Report
DVDEVENDER VERMA
FollowMar 13, 2026 09:53:0585
Report
NSNavdeep Singh
FollowMar 13, 2026 09:52:3690
Report
MJManoj Joshi
FollowMar 13, 2026 09:48:54129
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowMar 13, 2026 09:47:41123
Report
BSBALINDER SINGH
FollowMar 13, 2026 09:46:45121
Report
SSSandeep Singh
FollowMar 13, 2026 09:45:57166
Report
DSDEVINDER SHARMA
FollowMar 13, 2026 09:45:3990
Report
MSManish Shanker
FollowMar 13, 2026 09:35:11117
Report
DSDEVINDER SHARMA
FollowMar 13, 2026 09:33:1487
Report
RKRAJESH KATARIA
FollowMar 13, 2026 09:21:3868
Report
SGSatpal Garg
FollowMar 13, 2026 09:18:0387
Report
RBRohit Bansal
FollowMar 13, 2026 09:11:0190
Report
ASARVINDER SINGH
FollowMar 13, 2026 09:02:430
Report