Back
2030 तक एफएमडी से मुक्ति: जिले में पहुंची 2.70 लाख डोज वेक्सीनेशन
VKVipan Kumar
Mar 13, 2026 12:20:18
Dharamshala, Himachal Pradesh
वर्ष 2030 तक पशुओं में मुंह खुर रोग को जड़ से खत्म करने का लक्ष्य
एफएमडी वेक्सीनेशन के लिए जिला में पहुँची 2.70 लाख डोज
वेक्सीनेशन डिटेल पोर्टल पर अपलोड होते ही पशु मालिक के मोबाइल पर आएगा ओटीपी
एंकर : प्रदेश में गाय, भैंस, भेड़-बकरियों व सूअरों में मुंह खुर रोग (एफएमडी) को जड़ से खत्म करने का लक्ष्य तय किया गया है। एफएमडी वेक्सीनेशन के लिए जिला कांगड़ा में 2.70 लाख डोज़ पहुँच चुके हैं, जिन्हें विभाग ने स्टोर कर रख लिया है। शेड्यूल तय होते ही वेक्सीनेशन का सातवां चरण जिला में शुरू कर दिया जाएगा। वेक्सीनेशन कैम्पेन में इस बार नई व्यवस्था की गई है, जिसके तहत वेक्सीनेशन डिटेल नेशनल पोर्टल पर अपलोड करते हुए पशुपालक के आधार लिंक मोबाइल पर ओटीपी आएगा, जिसे पशुपालक को पशुपालन विभाग की वेक्सीनेशन टीम के साथ शेयर करना होगा।
वेक्सीनेशन का सातवां राउंड जल्द होगा शुरू
पशुपालन विभाग की उपनिदेशक डा. सीमा गुलेरिया ने अनंत ज्ञान से विशेष बातचीत में बताया कि पशुओं को लगने वाले मुंह खुर रोग (एफएमडी) से बचाव के लिए वेक्सीनेशन का सातवां चरण जल्द शुरू होने वाला है। पशुपालन विभाग जिला कांगड़ा के पास गाय व भैंसों के लिए वेक्सीनेशन की 2 लाख 70 हजार डोज पहुँची हैं। वेक्सीनेशन प्रक्रिया के लिए नीडल, सिरिंज की खरीद की जा चुकी है। जैसे ही डिप्टी डायरेक्टर एपिडेमीलॉजी द्वारा कैम्पेन शेड्यूल तय किया जाता है, क्योंकि नेशनल स्तर के एक पोर्टल पर वेक्सीनेशन को ऑनलाइन अपलोड किया जाता है, जिसके लिए समय निर्धारित होता है। भेड़-बकरियों में भी एफएमडी की खतरा रहता है, जिसके चलते उनकी भी वेक्सीनेशन की जाती है। साल में दो बार वेक्सीनेशन छह माह के अंतराल में की जाती है।
बकौल डा. सीमा केंद्र सरकार के एनिमल डिसीज कंट्रोल प्रोग्राम के तहत यह कैंपेन चलाया जाता है। एफएमडी कंट्रोल प्रोग्राम के तहत वर्ष 2030 तक गाय, भैंस, भेड़-बकरियों व सूअरों में एफएमडी को जड़ से खत्म करने का लक्ष्य तय किया गया है।
बछड़े-बछडिय़ों को वेक्सीनेशन उपरांत लगेगी बूस्टर डोज
डा. सीमा ने बताया कि पशुपालक अपने बड़े व छोटे पशुओं छोटे बछड़े व बछडिय़ों को भी वेक्सीनेशन सुनिश्चित करें। छोटे पशुओं में वेक्सीनेशन की एक माह बाद बूस्टर डोज भी लगाई जाती है। जबकि छोटे पशुओं में पशुपालक वेक्सीनेशन नहीं करवाना चाहते।
बेसहारा पशु भी होंगे कवर
डा. सीमा के अनुसार वेक्सीनेशन के तहत पालतू व सडक़ों पर घूम रहे बेसहारा पशुओं को भी कवर किया जाएगा। यही नहीं गौसदनों के पशुओं की वेक्सीनेशन की जाती है। वेक्सीनेशन संबंधी जानकारी पोर्टल पर अपलोड होने के साथ पशु मालिक के मोबाइल पर उनके आधार लिंक से संबंधित ओटीपी आएगा। वेक्सीनेशन अपलोड के लिए ओटीपी बेहद जरूरी है।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
डेराबसी गैस सिलिंडर चोरी मामले: स्थानीय लोगों ने जाँच-पड़ताल शुरू कर दी, प्रशासन से कार्रवाई की मांग
SBSANJEEV BHANDARI
FollowMar 13, 2026 13:00:5176
Report
ADAnkush Dhobal
FollowMar 13, 2026 12:34:03115
Report
TSTEJINDER SINGH
FollowMar 13, 2026 12:33:5259
Report
SPSomi Prakash Bhuveta
FollowMar 13, 2026 12:04:31126
Report
VKVipan Kumar
FollowMar 13, 2026 12:01:25243
Report
KSKapil sharma
FollowMar 13, 2026 11:53:08155
Report
KSKapil sharma
FollowMar 13, 2026 11:52:54174
Report
KSKapil sharma
FollowMar 13, 2026 11:52:09150
Report
SNSUNIL NAGPAL
FollowMar 13, 2026 11:50:53196
Report
ASARVINDER SINGH
FollowMar 13, 2026 11:49:23192
Report
DVDEVENDER VERMA
FollowMar 13, 2026 11:35:04131
Report
KSKuldeep Singh
FollowMar 13, 2026 11:20:49195
Report
MSManish Sharma
FollowMar 13, 2026 11:20:30170
Report
DSDEVINDER SHARMA
FollowMar 13, 2026 11:15:17193
Report