Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Patiala140601

भाजपा सांसद हरजीत सिंह गरेवाल ने संसद में अनपारलीमेन्टरी भाषा का मुद्दा उठाया

KSKuldeep Singh
Mar 13, 2026 11:20:49
Banur, Punjab
ਭਾਰਤੀ ਜਨਤਾ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਕਾਰਜਕਾਰਨੀ ਮੈਂਬਰ ਹਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਗਰੇਵਾਲ ਨੇ ਰਾਜ ਨੇਤਾਵਾਂ ਵੱਲੋਂ ਇੱਕ ਦੂਜੇ ਖਿਲਾਫ ਵਰਤੀ ਜਾਂਦੀ ਲੈਂਗੁਏਜ ਦਾ ਮੁੱਦਾ ਚੁੱਕਿਆ ਹੈ। ਭਾਜਪਾ ਆਗੂ ਨੇ ਸਦਨ ਦੇ ਵਿੱਚ ਰਾਜ ਨੇਤਾਵਾਂ ਵੱਲੋਂ ਵਰਤੀ ਜਦੀ ਭਾਸ਼ਾ ਨੂੰ ਅਨਪਾਰਲੀਮੈਂਟਰੀ ਲੈਂਗੁਏਜ ਕਰਾਰ ਦਿੰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ ਗਲਤ ਵਰਤਾਰਾ ਹੈ। ਭਾਜਪਾ ਆਗੂ ਨੇ ਅਸਭਿਅਕ ਭਾਸ਼ਾ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਦੇ ਵਿੱਚ ਕਾਂਗਰਸੀ ਆਗੂ ਪ੍ਰਤਾਪ ਬਾਜਵਾ ਨੂੰ ਵੀ ਨਿਸ਼ਾਨੇ ਤੇ ਲਿਆ ਹੈ। ਰਾਜਨੇਤਾਵਾਂ ਵੱਲੋਂ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਨਰਿੰਦਰ ਮੋਦੀ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਨੂੰ ਵੀ ਅਸਭਿਕ ਢੰਗ ਨਾਲ ਸੰਬੋਧਿਤ ਕੀਤਾ ਜਾਂਦਾ ਹੈ। ਰਾਜਨੀਤਿਕ ਤੌਰ ਤੇ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਕੰਮ ਪਸੰਦ ਨਹੀਂ ਤਾਂ ਆਵਾਜ ਚੁੱਕਣੀ ਜਰੂਰੀ ਹੈ ਪਰ ਆਪਣੀ ਗੱਲ ਨੂੰ ਮਰਿਆਦਿਤ ਸ਼ਬਦਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਰੱਖਿਆ ਜਾਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ।
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
SPSomi Prakash Bhuveta
Mar 13, 2026 12:04:31
Chamba, Himachal Pradesh:एंकर चंबा की साढ़े पांच हजार किशोरियों का होगा टीकाकरण सर्वायकल कैंसर से बचाव को किया जा रहा बाकायदा इसके लिए एचपीवी टीकाकरण कार्यक्रम के तहत शेड्यूल किया है निर्धारित इस शेड्यूल के तहत तीन दिन किए गए हैं निर्धारित वीओ चंबा। सर्वाइकल कैंसर से बचाव को शुरू हुए टीकाकरण अभियान के तहत चंबा जिले की साढ़े पांच हजार किशोरियों का टीकाकरण होगा। बाकायदा इसके लिए तीन दिन का विशेष तौर पर शेड्यूल निर्धारित किया गया है‌। इन तीन दिनों में किसी कारणवश टीके नहीं लगवा पाने वाली किशोरियों को नब्बे दिन के भीतर कवर किया जाएगा। इसकी जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ जालम भारद्वाज ने देते हुए बताया कि टीकाकरण अभियान के तहत 29 मार्च, पांच अप्रैल और 12 अप्रैल को टीकाकरण होगा। उन्होंने बताया कि सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध यह अभियान पूरे देश सहित प्रदेश भर में शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि ह्यूमन पैपिलोमा वायरस से होने वाले इस कैंसर को समय पर टीकाकरण से काफी हद तक रोका जा सकता है。
59
comment0
Report
VKVipan Kumar
Mar 13, 2026 12:01:25
Dharamshala, Himachal Pradesh:सीयू का दीक्षांत समारोह कल, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन होंगे मुख्यातिथि सीएम सुक्खू, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, सांसद अनुराग ठाकुर भी करेंगे शिरकत केन्द्रीय विश्वविद्यालय के शनिवार को आयोजित किए जा रहे नौंवें दीक्षांत समारोह में देश के उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। इससे पहले भी केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में दो बार देश के राष्ट्रपति शिरकत कर चुके हैं। केंद्रीय विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रो. प्रकाश बंसल ने बताया कि समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, राज्यपाल कवींद्र गुप्ता, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर, कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के सांसद डा. राजीव भारद्वाज, प्रदेश के कृषि मंत्री प्रो. चंद्र कुमार शिरकत करेंगे। करीब साढ़े दस बजे उपराष्ट्रपति आएंगे और कांगड़ा एयरपोर्ट से दीक्षांत समारोह में धर्मशाला कालेज के ऑडिटोरियम पहुंचेंगे। समय को देखते हुए राष्ट्रपति 12 मेधावियों को गोल्ड मेडल देंगे, जिनमें 9 बच्चे पीजी और 3 बच्चे यूजी के होंगे। इसके अलावा 8 बच्चों को उपराष्ट्रपति पीजी डिग्री देंगे। उपराष्ट्रपति 90 मिनट तक दीक्षांत समारोह में मौजूद रहेंगे। वीसी ने बताया कि दीक्षांत समारोह का पहला भाग दोपहर एक बजे उपराष्ट्रपति की मौजूदगी में संपन्न होगा। एक घंटे के अंतराल उपरांत दीक्षांत समारोह का दूसरा भाग दोपहर दो बजे शुरू होकर लगातार जारी रहेगा। सभी बच्चों को सुबह दस बजे ऑडिटोरियम पहुंचना जरूरी है, इसके बाद किसी को भी ऑडिटोरियम में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। दीक्षांत समारोह में 524 बच्चों को डिग्रियां प्रदान की जाएंगी。
105
comment0
Report
KSKapil sharma
Mar 13, 2026 11:53:08
Noida, Uttar Pradesh:कमर्शियल कुकिंग गैस LPG सिलेंडर की कमी की वजह से दिल्ली में किचन बंद हो गए हैं। दुकाने बंद हो गयी है। ऐसे में दिल्ली के गुरद्वारे में लंगर बनाने में कोई दिक्कत नहीं आ रही है क्योंकि दिल्ली के सभी इतिहासिक गुरद्वारों में IGL की पाइप लाइन लगी हुई है। ऐसे में गुरद्वारों में कोई दिक्कत नहीं होगी। गुरद्वारों में करोना काल में भी कोई दिक्कत नहीं हुई। ऐसे में गैस की कमी को लेकर पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पूरी को पत्र लिखा है कि आने वाले दिनों में गैस की कमी नहीं हो और साथ ही आने वाले दिनों में दिल्ली के लाल किले पर फतह दिवस मनाया जा रहा है, वहाँ बनने वाले लंगर में गैस की जरूरत पड़ेगी जिसके लिए सरकार से बात करेंगे।
51
comment0
Report
KSKapil sharma
Mar 13, 2026 11:52:54
Noida, Uttar Pradesh:श्री आनंदपुर साहिब से आम आदमी पार्टी सांसद मालविंदर सिंह कंग का बयान कृषि सहित अन्य वर्गों पर इसका असर पड़ेगा साथ ही देश में आने वाले दिनों में महंगाई बढ़ेगी, सरकार देर से जागी है और अभी भी इधर उधर की बातें ही कर रहे है - कंग लोकसभा में मलविंदर कंग ने फसल विविधिकरण का मुद्दा उठाया भारत आज भी कई जरूरी कृषि उत्पादों जैसे दालें, फल और सब्ज़ियां विदेशों से आयात करनी पड़ती हैं, इसके में पंजाब में फसल विविधीकरण की काफी संभावनाएं हैं। कंग ने कहा कि राज्य में दालें, फल, डेयरी उत्पाद, कपास, मक्का, गन्ना और आलू जैसी फसलों का बड़े पैमाने पर उत्पादन किया जा सकता है, जिससे देश की आयात पर निर्भरता कम हो सकती है। पंजाब के मोहाली में रोजगार समिट पर बोले मालविंदर कंग प्रदेश के युवाओं को रोजगार मिले इसके लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान कर रहे है इसके लिए वो अलग अलग देशों में जा कर भी आए है आने वाले दिनों में इससे राज्य का रेवेन्यू भी बढ़ेगा।
87
comment0
Report
SNSUNIL NAGPAL
Mar 13, 2026 11:50:53
Fazilka, Punjab:फाजिल्का के सरकारी अस्पताल के बाहर लगते खाली जगह पर एक लावारिस शव मिला है । बताया जा रहा है कि शव काफी दिन पुराना है । जिसका पता तब चला जब शव काफी पुराना होने के बाद बदबू आनी शुरू हो गई । मौके पर अस्पताल के गार्ड और अन्य एम्बुलेंस संचालक पहुंचे जिन्होंने शव को गली सड़ी हालत में देख सूचना पुलिस को दी है । और अब पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुटी है । जानकारी देते हुए अस्पताल में मौजूद राजा सरदार ने बताया कि वह रोजाना की तरह अस्पताल में सभी एंबुलेंस संचालकों के साथ बैठे रहते है। देर रात तक अस्पताल में बैठ घरों को लौट जाते है । आज जब वह अस्पताल में मौजूद थे तो उन्हें बदबू आ रही थी । जिससे उन्हें शक हुआ कि शायद कोई जानवर मृतक अवस्था में पड़ा है । जब उनका एक साथी उस एरिया में लघुशंका के लिए गया तो देखा कि एक लावारिस शव गली सड़ी हालात में पड़ा था । जिसने इसकी सूचना अस्पताल के सुरक्षा कर्मियों को दी तो मौके पर पहुंचे सुरक्षा कर्मी संदीप सिंह ने कहा कि देखने में लगता है कि शव करीब 10-12 दिन पुराना है । जो पूरी तरह से काला हो चुका है और गला सड़ा हुआ है । शव किसका है इसके लिए अब सूचित सिटी पुलिस को किया गया है । तो मौके पर सिटी पुलिस पहुंची है । एसएचओ सचिन कंबोज का कहना है कि मौके पर पुलिस टीम को भेजा गया है । जांच पड़ताल के बाद ही इस बाबत सामने आएगा कि लावारिस शव किसका है । फिलहाल जांच जारी है।
34
comment0
Report
ASARVINDER SINGH
Mar 13, 2026 11:49:23
Hamirpur, Himachal Pradesh:हमीरपुर- कांग्रेस पीएम इज कंप्रोमाइज को लेकर एकजुट हो गई है, लेकिन केंद्र सरकार इस आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। इंडियन यूएस ट्रेड डील व एपस्टीन फाइल पर केंद्र सरकार कोई जवाब नहीं दे रही। कांग्रेस जब इस पर सवाल पूछ रही है तो उनके ऊपर अनावश्यक दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा है। यह बात शुक्रवार को आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता डा. चंदन राणा ने कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता लोकहित में अपनी आवाज उठाती हैं, लेकिन उन्हें बोलने तक नहीं दिया जा रहा है। केंद्र सरकार कांग्रेस के सवाल का जवाब देने की बजाए मुद्दों से भटकाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि एआई समिट में चाइना के रोबोट को नाचते हुए देखा गया। इससे भारत के नाम की खिल्ली उड़ रही है। एआई समिट में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान पीएम इज कंप्रोमाइज की कमीजें लहराई गई। इसके खिलाफ केंद्र सरकार ने गलत रुख इख्तियार कर कांग्रेस के लोगों को गिरफ्तार किया। इनके ऊपर नाजायज धाराएं लगाई गई तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष को गिरफ्तार कर लिया गया। यहां तक की दिल्ली की पुलिस भटकती हुई हिमाचल में आ गई। हिमाचल की कांग्रेस सरकार ने अपने कर्तव्य का पालन करते हुए उचित कदम उठाए। उन्होंने कहा कि केंद्र के इस दमनकारी रूख के विरोध में 16 मार्च को दिल्ली में प्रदर्शन किया जाएगा। केंद्र सरकार ट्रंप के इशारों पर नाच रही है जिसका विरोध किया जा रहा है। लोकतंत्र का हनन किसी भी सूरत में नहीं होने दिया जाएगा। बाइट कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता चंदन राणा ने कहा कि केंद्र सरकार कांग्रेस की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। एआई समिट में शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि 16 मार्च को केंद्र सरकार की दमनकारी रवैये के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन किया जाएगा। केंद्र सरकार ट्रंप के इशारों पर नाचकर लोकतंत्र का हनन करने पर तुली हुई है。
191
comment0
Report
DVDEVENDER VERMA
Mar 13, 2026 11:35:04
Nahan, Himachal Pradesh:विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को सरकारी स्कूलों में मिलेगी बेहतर शिक्षा, नाहन में 137 शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण, बेहतर शिक्षण प्रणाली और देखभाल को लेकर दिया गया प्रशिक्षण, प्रशिक्षण में टीजीटी,सीएंडवी और जेबीटी शिक्षकों ने लिया हिस्सा, पांच दिवसीय कार्यशाला का हुआ समापन। विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाने के मकसद से नाहन में जिला के 137 शिक्षकों को 5 दिन का प्रशिक्षण दिया गया पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज समापन हो गया। कार्यशाला के समापन कार्यक्रम में उपनिदेशक जिला उच्च शिक्षा विजय राघव विशेष रूप से मौजूद रहे। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि इस कार्यशाला में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की पढ़ाई और उनकी देखभाल को लेकर शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया जिसमें टीजीटी,सीएंडवी और जेबीटी शिक्षकों हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि विशेष आवश्यकता वाले बच्चे अपने आप को अन्य बच्चों से अलग ना समझे और उनके साथ दूसरे बच्चों की तरह व्यवहार किया जाना चाहिए ताकि उन्हें असमानता का सामना न करना पड़े जिसे लेकर अध्यापकों को विशेष रूप से प्रशिक्षित किया गया है। उन्होंने कहा कि इस कार्यशाला में SCRT सोलन से रिसोर्स पर्सन बुलाए गए थे जिन्होंने विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को पढ़ाने की कई ऐसी तकनीक बताई है जिसके जरिए उनको अच्छे तरीके से पढ़ाया जा सकता है। बाइट: विजय राघव: जिला उपनिदेशक उच्च शिक्षा
126
comment0
Report
MSManish Sharma
Mar 13, 2026 11:20:30
Tarn Taran Sahib, Punjab:घरेलू सिलेंडर की सप्लाई जारी, लेकिन ब्लैक में 1500 रुपये तक बिकने की शिकायत एंकर ईरान और इजराइल के बीच जंग का असर रेस्टोरेंट और घरेलू गैस पर दिखने लगा है। तरन तारन में इन दिनों कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कमी से दुकानदारों और छोटे व्यापारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जहां एक ओर घरेलू गैस सिलेंडरों की सप्लाई नियमित रूप से जारी है और उपभोक्ताओं को 21 दिन बाद नई बुकिंग की सुविधा मिल रही है, वहीं दूसरी ओर कमर्शियल सिलेंडर बाजार में उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। गैस गोदाम मालिकों का कहना है कि उनके पास कमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई पिछले कुछ दिनों से नहीं पहुंच रही है। सप्लाई रुकने के कारण वे दुकानदारों की मांग पूरी करने में असमर्थ हैं। उनका कहना है कि जैसे ही कंपनी की तरफ से सिलेंडर की सप्लाई आएगी, तुरंत दुकानदारों को उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। उधर, होटल, ढाबा और अन्य छोटे कारोबार चलाने वाले दुकानदारों का कहना है कि कमर्शियल गैस सिलेंडर न मिलने से उनका कामकाज प्रभावित हो रहा है। कई दुकानदारों का आरोप है कि बाजार में घरेलू गैस सिलेंडर भी ब्लैक में 1500 रुपये तक में बेचे जा रहे हैं, जिससे आम उपभोक्ता और छोटे कारोबारी दोनों ही परेशान हैं। दुकानदारों ने प्रशासन से मांग की है कि गैस सिलेंडरों की सप्लाई व्यवस्था को जल्द से जल्द सुचारू बनाया जाए और ब्लैक मार्केटिंग पर सख्त कार्रवाई की जाए। उनका कहना है कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले दिनों में समस्या और भी गंभीर हो सकती है। स्थानीय लोगों और व्यापारियों का कहना है कि प्रशासन को इस मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए ताकि आम जनता को राहत मिल सके। बाइट दुकानदार बाइट गैस एजेंसी मैनेजर
161
comment0
Report
DSDEVINDER SHARMA
Mar 13, 2026 11:15:17
Barnala, Punjab:गृह गैस सिलेंडर की कमी के कारण बरनाला के लोग परेशान हो रहे हैं, सिलेंडर लेने के लिए मौके पर पहुंचे लोग अपनी-अपनी परेशानियां बताते दिखे। किसी की गैस कॉपी पूरी नहीं है, किसी का KYC नहीं हुआ है तो किसी की बुकिंग का टाइम अभी पूरा नहीं हुआ है। इस तरह की परेशानी बरनाला के लोगों को होती दिखी। DC डिप्टी कमिश्नर बरनाला ने कहा कि पंजाब सरकार के निर्देश जारी हो चुके हैं, अगर कोई गैस एजेंसी ब्लैक मार्केटिंग करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। दूसरी तरफ एजेंसी मालिकों का कहना है कि सिलेंडर की कोई कमी नहीं है लेकिन बुकिंग की तारीख 25 से 30 दिन हो गई है, उससे पहले ऑनलाइन बुकिंग बंद है, कमर्शियल सिलेंडर पूरी तरह से बंद हैं लेकिन घरेलू गैस की कोई दिक्कत नहीं है, जिनकी बुकिंग सिर्फ टाइम पर हो रही है, उन्हें टाइम पर सिलेंडर दिए जा रहे हैं। लेकिन लोगों में पैनिक का माहौल है जिसकी वजह से भीड़ बढ़ गई है। और ऑनलाइन सर्वर भी कहीं बिज़ी होने की वजह से डाउन है। जहां पूरे देश में सिलेंडर की कमी की वजह से लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। लोग गैस एजेंसियों के दरवाज़ों पर लंबी-लंबी लाइनों में लगकर सिलेंडर लेने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, बड़ी संख्या में सिलेंडर लेने आए परिवारों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि वे पांच दिन से एजेंसियों के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन उन्हें सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं। अगर एजेंसी मालिकों की बात करें तो उनका कहना है कि घरेलू गैस में कोई कमी नहीं है। रोज़ाना 200 से ज़्यादा सिलेंडर बुक हो रहे हैं। जिन्होंने ठीक से बुकिंग की है, उन्हें सिलेंडर भी दिए जा रहे हैं। पंजाब सरकार की तरफ से जारी गाइडलाइंस को लागू किया जा रहा है। लेकिन लोगों में घबराहट का माहौल है जिसकी वजह से भीड़ बढ़ गई है, जिससे ज़्यादा समय लग रहा है। और बुकिंग सर्वर भी कहीं बिज़ी है। डिप्टी कमिश्नर बरनाला हरप्रीत सिंह ने कहा कि बरनाला की सभी एजेंसियों के साथ मीटिंग हो चुकी है और पंजाब सरकार की तरफ से दी गई गाइडलाइंस भी उन्हें दे दी गई हैं। अगर कोई गैस एजेंसी अपने कस्टमर्स के साथ ब्लैक मार्केट या सिलेंडर ब्लैक में बेचने की कोशिश करती है, तो उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। LPG गैस की अभी कोई दिक्कत नहीं है, इसलिए सभी लोग अपने गैस सिलेंडर ठीक से बुक करके ले सकते हैं।
124
comment0
Report
NSNaresh Sethi
Mar 13, 2026 11:04:43
Kot Kapura, Punjab:ਐਂਕਰ ਫ਼ਰੀਦਕੋਟ ਅਦਾਲਤ ਦੇ ਮਾਨਯੋਗ ਜੱਜ ਕੇ ਕੇ ਜੈਨ ਦੀ ਅਦਾਲਤ ਵੱਲੋਂ ਸੱਤਾਧਾਰੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਵਿਧਾਇਕ ਡਿੱਪੀ ਢਿੱਲੋਂ ਅਤੇ ਉਸਦੇ ਭਰਾ ਦੇ ਨਾਮ ਰਜਿਸਟਰਡ ਨਿੱਜੀ ਬੱਸ ਕੰਪਨੀ ਦੀਪ ਬੱਸ ਸਰਵਿਸ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਇੱਕ ਅਹਿਮ ਫੈਸਲਾ ਸੁਣਾਉਦੇ ਹੋਏ ਕੰਪਨੀ ਦੀਆਂ ਦੋ ਬੱਸਾਂ ਨੂੰ ਕੁਰਕ ਕਰਕੇ ਹਰਜਾਨੇ ਦੇ ਤੌਰ ਤੇ 12 ਲੱਖ 36 ਹਜ਼ਾਰ ਰੁਪਏ ਵਸੂਲਣ ਦੇ ਹੁਕਮ ਦਿੱਤੇ ਹਨ。 ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਪੀੜਿਤ ਪਰਿਵਾਰ ਦੇ ਵਕੀਲ ਕਰਨ ਬਰਾੜ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ 1989 ਵਿੱਚ ਮੁਕਤਸਰ ਜਿਲ੍ਹੇ ਦੇ ਪਿੰਡ ਖਿਲਜੇਬਾਨ ਵਿਖੇ ਦੀਪ ਬੱਸ ਸਰਵਿਸ ਕੰਪਨੀ ਦੀ ਬੱਸ ਦਾ ਐਕਸੀਡੈਂਟ ਹੋਇਆ ਸੀ ਅਤੇ ਕੁਝ ਲੋਕ ਜ਼ਖਮੀ ਹੋਏ ਸਨ। ਇਸ ਵਿੱਚੋਂ ਮੁਖਤਿਆਰ ਸਿੰਘ ਜਿਸਦੀ ਮੌਤ ਐਕਸੀਡੈਂਟ ਦੌਰਾਨ ਹੋਈ ਸੀ, ਉਸ ਦੀ ਪਤਨੀ ਧੰਨ ਕੌਰ ਵੱਲੋਂ ਅਦਾਲਤ ਵਿੱਚ ਦੀਪ ਬੱਸ ਕੰਪਨੀ ਖਿਲਾਫ ਕੇਸ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀ ਜਿੱਥੇ 1992 ਸਾਲ ਚ ਮਾਨਯੋਗ ਅਦਾਲਤ ਵੱਲੋਂ ਕਰੀਬ ਡੇਢ ਲੱਖ ਰੁਪਆ ਜੁਰਮਾਨਾ ਮੁਆਵਜੇ ਦੇ ਤੌਰ ਤੇ ਬੱਸ ਕੰਪਨੀ ਵੱਲੋਂ ਅਦਾ ਕਰਨ ਲਈ ਹੁਕਮ ਸੁਣਾਏ ਸਨ। ਪਰ ਇਸ ਹੁਕਮ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਨਿੱਜੀ ਬੱਸ ਕੰਪਨੀ ਮਾਲਕਾਂ ਵੱਲੋਂ ਹਾਈਕੋਰਟ ਦਾ ਰੁਖ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਜਿਸ ਨੇ ਹਰਜਾਨੇ ਦੀ ਰਕਮ ਡੇਢ ਲੱਖ ਤੋਂ ਵਧਾ ਕੇ 3 ਲੱਖ 36 ਹਜ਼ਾਰ ਰੁਪਏ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਜੋ ਕਰੀਬ 36 ਸਾਲ ਗੁਜਰਨ ਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਵੀ ਪੀੜਤਾਂ ਨੂੰ ਹਰਜਾਨਾ ਨਾ ਮਿਲਣ ਦੀ ਸੁਰਤ ਵਿੱਚ ਹੁਣ ਫਰੀਦਕੋਟ ਦੇ ਮਾਨਯੋਗ ਜੱਜ ਕੇ.ਕੇ. ਜੈਨ ਦੀ ਅਦਾਲਤ ਵੱਲੋਂ ਇੱਕ ਅਹਿਮ ਫੈਸਲਾ ਸੁਣਾਉਂਦੇ ਹੋਏ ਕੰਪਨੀ ਦੀਆਂ ਦੋ ਬੱਸਾਂ ਨੂੰ ਕੁਰਕ ਕਰਕੇ ਉਸ ਨੂੰ ਨਿਲਾਮ ਕਰ ਹਰਜਾਨੇ ਦੀ ਰਕਮ ਜੋ ਕਿ ਸਮੇਤ ਵਿਆਜ ਹੁਣ 12 ਲੱਖ 36 ਹਜ਼ਾਰ ਰੁਪਏ ਵਸੂਲੀ ਜਾਣੀ ਹੈ ਉਹ ਇਨਾ ਦੋ ਬੱਸਾਂ ਦੀ ਨਿਲਾਮੀ ਨਾਲ ਵਸੁਲੀ ਜਾਵੇ। ਫਰੀਦਕੋਟ ਦੇ ਥਾਣਾ ਮੁਖੀ ਨੂੰ ਆਦੇਸ਼ ਦਿੱਤੇ ਗਏ ਹਨ ਕਿ ਫਰੀਦਕੋਟ ਦੀ ਹਦੂਦ ਅੰਦਰ ਆਉਂਦੀਆਂ ਕਿਸੇ ਵੀ ਦੋ ਬੱਸਾਂ ਜੋ ਦੀਪ ਬੱਸ ਕੰਪਨੀ ਦੀ ਬੱਸ ਸਰਵਿਸ ਨਾਲ ਸੰਬੰਧਤ ਹੋਣ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਪਹਿਚਾਣ ਕਰਕੇ 30 ਮਾਰਚ ਤੱਕ ਉਸ ਨੂੰ ਜਬਤ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਨਿਲਾਮੀ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਇਹ ਰਕਮ ਵਸੂਲ ਕਰਕੇ ਪੀੜਤ ਪਰਿਵਾਰ ਦੀ ਹਰਜਾਨੇ ਦੀ ਭਰਪाई ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ । ਗੌਰਤਲਬ ਹੈ ਕੇ ਨਿਊ ਦੀਪ ਬੱਸ ਸਰਵਿਸ ਕੰਪਨੀ ਦਾ ਕਾਨੂੰਨੀ ਅਧਿਕਾਰ ਹੈ ਕਿ ਉਹ ਇਸ ਫੈਸਲੇ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਉੱਚ ਅਦਾਲਤ ਵਿੱਚ ਰੁੱਖ ਕਰ ਸਕਦਾ ਹੈ。 ਬਾਈਟ-ਕਰਨ ਬਰਾੜ ਵਕੀਲ
191
comment0
Report
KSKapil sharma
Mar 13, 2026 10:54:06
Noida, Uttar Pradesh:हरियाणा महिला आयोग ने बॉलीवुड सिंगर-रैपर बादशाह को गिरफ्तार करने का आदेश जारी किया है। सिंगर आज (शुक्रवार) समन पर पेश नहीं थे। उनकी तरफ पेश हुए वकीलों ने दलील दी कि किसी प्रोफेशनल कमिटमेंट में व्यस्त होने की वजह से बादशाह नहीं आ सके। आयोग से आगे का टाइम मांगा गया। इस पर महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया मीटिंग में ही भड़क गई। उन्होंने चेतावनी दी- बादशाह अगर 3 बजे तक पेश नहीं हुए तो उनके खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा। इसके बाद उन्होंने पंचकूला और पानीपत एसपी को उनकी गिरफ्तारी और पासपोर्ट जब्ती के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बादशाह देश छोड़कर न जाए, इसके लिए पासपोर्ट जब्त किया जाए। महिलाओं और बेटियों को बचाने के लिए अब आयोग लठ मारने आगे आया है। टटीरी सॉन्ग के आपत्तिजनक लिरिक्स और लड़कियों के शॉट्स को लेकर महिला आयोग ने उन्हें 6 मार्च को नोटिस भेजकर पानीपत SP ऑफिस में पेश होने के लिए कहा था। हालांकि बादशाह के वकील ने सिक्योरिटी रीजन का हवाला देते हुए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अपना पक्ष रखने की परमिशन मांगी थी।
167
comment0
Report
PSParambir Singh Aulakh
Mar 13, 2026 10:52:10
Amritsar, Punjab:अब 25 दिन में मिलेगा एक घर को सिर्फ एक LPG सिलेंडर 25 दिन बाद होगी बुकिंग अमृतसर के इलाका लोहगढ़ में INDIANE गैस एजेंसी के बाहर लोगों का हंगामा भड़की भीड़ को देखते हुए गैस एजेंसी को मालिकों ने लगाया ताला एजेंसी के बाहर खड़े लोगों ने किया हल्ला ZEE मीडिया की टीम मौके पर पहुंची लोगों ने बताया कि उनका काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है ना ही गैस सिलेंडर बुक हो रहे हैं उनके सर्वर सभी डाउन है और यह कह रहे हैं कि एंड्रॉयड फोन से ही गैस बुकिंग होगी लेकिन हमारे पास एंड्रॉयड फोंस नहीं है और ना ही हम इतने पढ़े लिखे हैं उन्होंने कहा कि हम यहां पर अपने गैस बुकिंग के लिए आए हैं इनका कोई भी नंबर काम नहीं कर रहा कोई भी अप इनकी काम नहीं कर रही जब हम यहां पर आकर गैस बुकिंग करवाने के लिए आए हैं लेकिन इन्होंने हमें देखकर अपनी गैस एजेंसी को लॉक लगा दिए हैं जो की बहुत गलत बात है वही गैस एजेंसी में काम करने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि सरवर बिल्कुल डाउन हो चुके हैं और 4 से 5 दिन का गैस सिलेंडर देने में डाले चल रहा है लोगों को संयम रखना चाहिए
80
comment0
Report
KBKulbir Beera
Mar 13, 2026 10:38:59
Bathinda, Punjab:ਵਨ ਟੂ ਵਨ ਡਾਕਟਰ ਅਰੁਣ ਬਾਂਸਲ ਐਮਡੀ ਸਕੈਟਰਿਕ ਯੁੱਧ ਨਸ਼ਿਆਂ ਵਿਰੁੱਧ ਮੁਹਿੰਮ ਚ ਵਧੀਆ ਕੰਮ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਬਠਿੰਡੀਾ ਦੋ ਡਾਕਟਰਾਂ ਨੂੰ ਕਰੇਗੀ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਸਨਮਾਨਤ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਧ ਕੰਮ ਕਰਨ ਤੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਮੈਨੂੰ ਸਨਮਾਨਤ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ.. ਡਾਕਟਰ ਅਰੁਣ ਬਾਂਸਲ ਵੱਡੀ ਪ੍ਰਾਪਤੀ, A+ ਏ ਪਲੱਸ ਗ੍ਰੇਡ ਵਿੱਚ ਆਇਆ ਹੈ sਾਰੇ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚੋਂ ਬਠਿੰਡਾ ਦਾ ਸਰਕਾਰੀ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਨਸ਼ਿਆਂ ਵਿਰੁੱਧ ਚਲਾਈ ਮੁਹਿਮ "ਯੁੱਧ ਨਸ਼ਿਆਂ ਵਿਰੁੱਧ" ਵਿੱਚ ਕੰਮ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਰਕਾਰੀ ਡਾਕਟਰਾਂ ਵਿੱਚੋਂ ਸਭ ਤੋਂ ਵਧੀਆ ਕੰਮ ਕਰਨ ਵਾਲਾ ਡਾਕਟਰ ਅਰੁਣ ਬਾਂਸਲ ਐਮਡੀ ਸਕੈਟਰਿਕ ਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਸਨਮਾਨਤ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ ਕਿਉਂਕਿ ਡਾਕਟਰ ਨੇ ਨਸ਼ਾ ਛੱਡਣ ਵਾਲੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਦਾ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਧ ਇਲਾਜ ਕੀਤਾ ਹੈ ਵਧੀਆ ਸਿਹਤ ਸਹੂਲਤਾਂ ਦੇਣ ਬਦਲੇ ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ ਸ਼ਹੀਦ ਭਾਈ ਮਨੀ ਸਿੰਘ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਨੂੰ ਪੂਰੇ ਪੰਜਾਬ ਭਰ ਵਿੱਚੋਂ ਏ ਪਲੱਸ ਗ੍ਰੇਡ ਮਿਲਿਆ ਹੈ。 ਡਾਕਟਰ ਅਰੁਣ ਬਾਂਸਲ ਨੇ ਜੀ ਮੀਡੀਆ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮੈਂ ਲਗਾਤਾਰ ਇੱਕ ਸਾਲ ਤੋਂ ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਐਮਡੀ ਸਕਟਰਿਕ ਵਜੌਂ ਕੰਮ ਕਰ ਰਿਹਾ ਮੇਰੇ ਕੋਲ ਨਸ਼ਾ ਛੁੜਾਊ ਕੇਂਦਰ ਚਲਦਾ ਹੈ ਜਿੱਥੇ ਕਿ ਮੈਂ ਪੂਰੇ ਪੰਜਾਬ ਭਰ ਵਿੱਚੋਂ 4300% ਕੰਮ ਵੱਧ ਕੀਤਾ ਹੈ ਜਿਸ ਬਦਲੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਦਿੱਤੇ ਜਾਣ ਵਾਲੇ ਸਨਮਾਨ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ میری ਚੋਣ ਹੋਈ ਹੈ ਅਤੇ ਮੇਰੇ ਨਾਲ ਡਾਕਟਰ ਧੀਰਜ ਜੋ ਕਿ ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਅਰਥੋ ਦੇ ਸਪੈਸ਼ਲਿਸਟ ਹਨ ਨੂੰ ਮਿਲ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਇਹ ਸਾਡੇ ਹਸਪਤਾਲ ਲਈ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡੀ ਪ੍ਰਾਪਤੀ ਹੈ ਅਤੇ ਨਾਲ ਹੀ ਸਾਡਾ ਸਿਵਿਲ ਹਸਪਤਾਲ ਇਹ ਪਲੱਸ ਗ੍ਰੇਡ ਵਿੱਚ ਆਇਆ ਹੈ۔ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਨਸ਼ਿਆਂ ਵਿਰੁੱਧ ਚਲਾਈ ਇਸ ਮੁਹਿੰਮ ਦੇ ਵਿੱਚ ਅਸੀਂ ਵੱਧ ਚੜ ਕੇ ਹਿੱਸਾ ਲਿਆ ਹੈ ਅਤੇ ਨਸ਼ਾ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਨਸ਼ਿਆਂ ਤੋਂ ਦੂਰ ਰੱਖਣ ਅਤੇ ਨਸ਼ਾ ਛੁੜਾਉਣ ਵਿੱਚ ਦਿਨ ਰਾਤ ਕੰਮ ਕੀਤਾ ਹੈ ਜਿਸ ਦੇ ਰਿਜਲਟ ਵਜੋਂ ਸਰਕਾਰ ਸਨਮਾਨ ਦੇ ਰਹੀ ਹੈ ਅਤੇ ਹੁਣ ਮੈਨੂੰ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਪ੍ਰਮੋਟ ਵੀ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਹੈ ਐਜ ਏ ਐਸਐਮਓ ਬਠਿੰਡਾ ਕੰਮ ਕਰਾਂਗਾ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੂਰੇ ਪੰਜਾਬ ਭਰ ਵਿੱਚੋਂ ਸਾਡਾ ਹਸਪਤਾਲ ਇਹ ਐਸਾ ਸਰਕਾਰੀ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਹੈ ਜਿੱਥੇ ਹੁਣ ਐਮਡੀ ਸਕੈਟਰਿਕ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਬੱਚਿਆਂ ਦੀ ਟ੍ਰੇਨਿੰਗ ਹੋਵੇਗੀ ਸਾਡੇ ਕੋਲ ਦੋ ਬੱਚੇ ਟ੍ਰੇਨਿੰਗ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ ਇਹ ਵੀ ਸਾਡੇ ਲਈ ਬਹੁਤ ਵੱਡੀ ਪ੍ਰਾਪਤੀ ਵਾਲੀ ਗੱਲ ਹੈ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ bahwa ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਨਸ਼ਿਆਂ ਵਿਰੁੱਧ ਚਲਾਈ ਮੁਹਿੰਮ ਵਿੱਚ ਜਿੱਥੇ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਨਾਲ ਹੁਣ ਲੋਕ ਵੱਡੇ ਪੱਧਰ ਤੇ ਜੁੜ ਗਏ ਹਨ ਅਤੇ ਇਹ ਲੋਕ ਮੁਹਿੰਮ ਬਣ ਗਈ ਹੈ ਜਲਦ ਹੀ ਪੰਜਾਬ ਨਸ਼ਾ ਮੁਕਤ ਹੋਵੇਗਾ。 ਵਨ ਟੂ ਵਨ ਡਾਕਟਰ ਅਰੁਣ ਬਾਂਸਲ ਐਮਡੀ ਸਕੈਟਰਿਕ ਅਤੇ ਐਸਐਮਓ ਬਠਿੰਡਾ।
123
comment0
Report
Advertisement
Back to top