Back
घरेलू गैस सप्लाई जारी, कमर्शिकल सिलेंडर ब्लैक मार्केट में 1500 रुपये तक पहुंचा
MSManish Sharma
Mar 13, 2026 11:20:30
Tarn Taran Sahib, Punjab
घरेलू सिलेंडर की सप्लाई जारी, लेकिन ब्लैक में 1500 रुपये तक बिकने की शिकायत
एंकर ईरान और इजराइल के बीच जंग का असर रेस्टोरेंट और घरेलू गैस पर दिखने लगा है। तरन तारन में इन दिनों कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कमी से दुकानदारों और छोटे व्यापारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जहां एक ओर घरेलू गैस सिलेंडरों की सप्लाई नियमित रूप से जारी है और उपभोक्ताओं को 21 दिन बाद नई बुकिंग की सुविधा मिल रही है, वहीं दूसरी ओर कमर्शियल सिलेंडर बाजार में उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं।
गैस गोदाम मालिकों का कहना है कि उनके पास कमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई पिछले कुछ दिनों से नहीं पहुंच रही है। सप्लाई रुकने के कारण वे दुकानदारों की मांग पूरी करने में असमर्थ हैं। उनका कहना है कि जैसे ही कंपनी की तरफ से सिलेंडर की सप्लाई आएगी, तुरंत दुकानदारों को उपलब्ध करवा दिए जाएंगे।
उधर, होटल, ढाबा और अन्य छोटे कारोबार चलाने वाले दुकानदारों का कहना है कि कमर्शियल गैस सिलेंडर न मिलने से उनका कामकाज प्रभावित हो रहा है। कई दुकानदारों का आरोप है कि बाजार में घरेलू गैस सिलेंडर भी ब्लैक में 1500 रुपये तक में बेचे जा रहे हैं, जिससे आम उपभोक्ता और छोटे कारोबारी दोनों ही परेशान हैं।
दुकानदारों ने प्रशासन से मांग की है कि गैस सिलेंडरों की सप्लाई व्यवस्था को जल्द से जल्द सुचारू बनाया जाए और ब्लैक मार्केटिंग पर सख्त कार्रवाई की जाए। उनका कहना है कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले दिनों में समस्या और भी गंभीर हो सकती है।
स्थानीय लोगों और व्यापारियों का कहना है कि प्रशासन को इस मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए ताकि आम जनता को राहत मिल सके।
बाइट दुकानदार
बाइट गैस एजेंसी मैनेजर
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
SPSomi Prakash Bhuveta
FollowMar 13, 2026 12:04:3159
Report
VKVipan Kumar
FollowMar 13, 2026 12:01:25105
Report
KSKapil sharma
FollowMar 13, 2026 11:53:0851
Report
KSKapil sharma
FollowMar 13, 2026 11:52:5487
Report
KSKapil sharma
FollowMar 13, 2026 11:52:09148
Report
SNSUNIL NAGPAL
FollowMar 13, 2026 11:50:5334
Report
ASARVINDER SINGH
FollowMar 13, 2026 11:49:23191
Report
DVDEVENDER VERMA
FollowMar 13, 2026 11:35:04126
Report
KSKuldeep Singh
FollowMar 13, 2026 11:20:49191
Report
DSDEVINDER SHARMA
FollowMar 13, 2026 11:15:17124
Report
NSNaresh Sethi
FollowMar 13, 2026 11:04:43191
Report
KSKapil sharma
FollowMar 13, 2026 10:54:06167
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowMar 13, 2026 10:52:1080
Report
KBKulbir Beera
FollowMar 13, 2026 10:38:59123
Report