Back
श Shimla में जीरो टॉलरेंस: एलएसडी तस्कर मुख्य सरगना गुरुग्राम से गिरफ्तार
ADAnkush Dhobal
Mar 13, 2026 12:34:03
Shimla, Himachal Pradesh
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस का 'जीरो टॉलरेंस' अभियान रंग ला रहा है। शिमला पुलिस ने एक बड़े अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क को ध्वस्त करते हुए एलएसडी (LSD) तस्करी के मुख्य सरगना को हरियाणा के गुरुग्राम से गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। ASP अभिषेक ने बताया कि आरोपी की पहचान 27 वर्षीय नविएल हैरिसन (निवासी कालीकट, केरल) के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की शुरुआत पुलिस थाना न्यू शिमला में दर्ज अभियोग संख्या 14/2026 से हुई। पुलिस ने पहले संदीप शर्मा (निवासी मोगा, पंजाब) और प्रिया शर्मा (निवासी ददाहू, सिरमौर) को 11.570 ग्राम एलएसडी (562 स्टांप साइज स्ट्रिप्स) के साथ गिरफ्तार किया था। इन्हीं आरोपियों से हुई कड़ी पूछताछ और डिजिटल साक्ष्यों के विश्लेषण ने पुलिस को गुरुग्राम में बैठे मुख्य सप्लायर नविएल तक पहुंचाया। ASP अभिषेक धीमान ने कहा कि जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि आरोपी संदीप शर्मा पुलिस की रडार से बचने के लिए सामान्य फोन कॉल का उपयोग इस्तेमाल नहीं करता था। वह केवल व्हाट्सएप से ही अपने नेटवर्क से संपर्क साधता था। यही नहीं, इनके बीच नशे के बदले नशे का व्यापार भी चलता था। संदीप शर्मा मुख्य सप्लायर नविएल को एलएसडी के बदले में कैनाबिस (गांजा) उपलब्ध करवाता था।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
NSNaresh Sethi
FollowMar 13, 2026 13:25:280
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowMar 13, 2026 13:24:560
Report
MSManish Sharma
FollowMar 13, 2026 13:24:220
Report
डेराबसी गैस सिलिंडर चोरी मामले: स्थानीय लोगों ने जाँच-पड़ताल शुरू कर दी, प्रशासन से कार्रवाई की मांग
SBSANJEEV BHANDARI
FollowMar 13, 2026 13:00:51132
Report
TSTEJINDER SINGH
FollowMar 13, 2026 12:33:5282
Report
VKVipan Kumar
FollowMar 13, 2026 12:20:18201
Report
SPSomi Prakash Bhuveta
FollowMar 13, 2026 12:04:31126
Report
VKVipan Kumar
FollowMar 13, 2026 12:01:25243
Report
KSKapil sharma
FollowMar 13, 2026 11:53:08155
Report
KSKapil sharma
FollowMar 13, 2026 11:52:54174
Report
KSKapil sharma
FollowMar 13, 2026 11:52:09150
Report
SNSUNIL NAGPAL
FollowMar 13, 2026 11:50:53196
Report
ASARVINDER SINGH
FollowMar 13, 2026 11:49:23192
Report
DVDEVENDER VERMA
FollowMar 13, 2026 11:35:04131
Report