Back
ISEA फेज-III से साइबर सुरक्षा और डिजिटल साक्षरता सुदृढ़ करने की पहल
ASARVINDER SINGH
Feb 23, 2026 08:12:58
Hamirpur, Himachal Pradesh
देश की साइबर सुरक्षा को सुदृढ़ करने, डिजिटल साक्षरता बढ़ाना और नागरिकों को साइबर खतरों से बचाना के लिए केंद्र सरकार द्वारा सूचना सुरक्षा शिक्षा और जागरूकता फेज-III परियोजना Information Security Education and Awareness (ISEA) पर कार्य किया जा रहा है । भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की प्रमुख पहल के अंतर्गत वर्ष 2024 से राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर भी अहम भूमिका अदा कर रहा है । इस परियोजना का उद्देश्य शिक्षा, अनुसंधान और जनजागरूकता के माध्यम से देश की साइबर सुरक्षा को सुदृढ़ करना है। यह कार्यक्रम कुशल मानव संसाधन तैयार करने, मोबाइल डिवाइस सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में शोध को बढ़ावा देने तथा साइबर हमलों और डिजिटल खतरों से बचाव के लिए जागरूकता अभियान संचालित करने पर केंद्रित है। एनआईटी हमीरपुर इस राष्ट्रीय मिशन का एक प्रमुख साझेदार संस्थान है। इस परियोजना का नेतृत्व प्रधान अन्वेषक एवं एनआईटी के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ टी पी शर्मा तथा सह-अन्वेषक डॉ नवीन चौहान कर रहे हैं।
केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित इस परियोजना के तहत देश के 50 नामी संस्थानो को 10 विभिन्न क्लस्टर में विभाजित किया गया है जिन्हें साइबर क्राइम सहित विभिन्न इंटरनेट सिक्योरिटी सिस्टम पर काम किया जा रहा है । एनआईटी हमीरपुर के द्वारा मोबाइल डिवाइस सिक्योरिटी व डोमेन से संबंधित विभिन्न विषयों पर शोध कार्य किया जा रहा है ।
इस परियोजना का नेतृत्व प्रधान अन्वेषक डॉ टी पी शर्मा ने बताया कि एनआईटी हमीरपुर के द्वारा मोबाइल डिवाइस सिक्योरिटी व डोमेन से संबंधित विभिन्न विषयों पर शोध कार्य किया जा रहा है और पिछले दो वर्षों में संस्थान ने अनेक कार्यशालाओं, फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम, प्रशिक्षण सत्र तथा जागरूकता शिविर आयोजित किए हैं, जिनके माध्यम से बड़ी संख्या में प्रतिभागियों को साइबर सुरक्षा और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार का प्रशिक्षण दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस परियोजना का प्रभाव शैक्षणिक और सामाजिक दोनों स्तरों पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। अनेक छात्रों को साइबर सुरक्षा क्षेत्र में शोध के लिए प्रेरित किया गया है तथा नियुक्त जूनियर रिसर्च फेलो उभरते साइबर खतरों के समाधान और सिस्टम सुरक्षा को मजबूत करने पर कार्य कर रहे हैं। शर्मा ने बताया कि परियोजना के तहत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों और हिमाचल प्रदेश के विभिन्न समुदायों में आयोजित जागरूकता अभियानों ने महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और नए स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को ऑनलाइन धोखाधड़ी, मोबाइल सुरक्षा जोखिमों और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के बारे में जागरूक किया है।
बाइट डॉ टी पी शर्मा
एसोसिएट प्रोफेसर एनआईटी
एवं प्रधान अन्वेषक परियोजना
गौरतलब है कि एनआईटीहमीरपुर में संचालित ISEA फेज-III परियोजना कौशल विकास, अनुसंधान और जनजागरूकता के माध्यम से न केवल साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ तैयार कर रही है, बल्कि समाज के अंतिम छोर तक डिजिटल सुरक्षा का संदेश पहुँचाकर देश को सुरक्षित डिजिटल भविष्य की दिशा में सशक्त बना रही है।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
RMRakesh Malhi
FollowFeb 23, 2026 09:35:020
Report
KCKhem Chand
FollowFeb 23, 2026 09:34:460
Report
ASAnmol Singh Warring
FollowFeb 23, 2026 09:34:200
Report
SBSANJEEV BHANDARI
FollowFeb 23, 2026 09:22:290
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowFeb 23, 2026 09:20:360
Report
AKAMAN KAPOOR
FollowFeb 23, 2026 09:16:410
Report
DSDharmindr Singh
FollowFeb 23, 2026 09:02:340
Report
ADAnkush Dhobal
FollowFeb 23, 2026 09:01:190
Report
NLNitin Luthra
FollowFeb 23, 2026 09:01:060
Report
ASAvtar Singh
FollowFeb 23, 2026 08:56:500
Report
ASAvtar Singh
FollowFeb 23, 2026 08:55:180
Report
MTManish Thakur
FollowFeb 23, 2026 08:54:100
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowFeb 23, 2026 08:53:510
Report
ADAnkush Dhobal
FollowFeb 23, 2026 08:52:430
Report
MJManoj Joshi
FollowFeb 23, 2026 08:31:130
Report