Back
हimachal Entry Tax: हिमाचल-पंजाब बॉर्डर पर भारी शुल्क, विपक्ष का विरोध
RMRakesh Malhi
Feb 23, 2026 09:35:02
Una, Himachal Pradesh
प्रदेश सरकार ने आगामी वित्त वर्ष के लिए नई बैरियर नीति अधिसूचित की है। यह 1 अप्रैल से लागू होगी। नई नीति के तहत अन्य राज्यों से हिमाचल में प्रवेश करने वाले वाहनों को अब पहले के मुक़ाबले ज्यादा शुल्क देना होगा। प्रस्तावित दर के मुताबिक सामान्य छोटे वाहनों से अब 170 रुपये का प्रवेश शुल्क लिया जाएगा। पहले उनसे 70 रुपये लिए जाते थे। यह 100 रुपए की बढ़ोतरी है। इसके अलावा जिन बाहनों से पहले 110 रुपये लिए जाते थे, उनसे 170 लिए जाएंगे। बड़े ट्रकों पर भी शुल्क बढ़ाया गया है। पहले अधिकतम शुल्क 720 रुपये तय किया था, अब इसे बढ़ाकर 900 रुपये कर दिया गया है। हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा एंट्री टैक्स की दरों में बढ़ोतरी किए जाने को लेकर विपक्षी में बैठी बीजेपी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया है और बढ़ी हुई दरों को वापस लेने को लेकर दो दिन पहले हिमाचल- पंजाब के बॉर्डर मेहतपुर में एक प्रदर्शन भी किया था। जी मीडिया ने ग्राउंड जीरो पर जाकर हिमाचल- पंजाब के बॉर्डर मेहतपुर में स्थिति का जायजा लिया। इस प्रवेश द्वार के माध्यम से रोजाना सैकड़ों वाहन हिमाचल में दाखिल होते हैं। हालांकि प्रदेश सरकार द्वारा हिमाचल नंबर की छोटी कारों को हिमाचल एंट्री टैक्स से राहत दी गई है, लेकिन बाकी राज्यों से आने वाले पर्यटकों और अन्य लोगों को अब और जायदा हिमाचल एंट्री टैक्स देना होगा। सैकड़ों की संख्या में वाहन हिमाचल में दाखिल होते हैं और ज्यादातर पर्यटक गर्मी का सीजन शुरू होते ही कांगड़ा, पालमपुर, धरमशाला, मैकलोडगंज होते हुए मंडी और कुल्लू- मनाली का रुख करते हैं। हालांकि बड़ी हुई दरें पहले अप्रैल से लागू होंगी, लेकिन इसका हिमाचल के कारोबार और पर्यटन पर कितना असर पड़ेगा यह देखने वाली बात होगी। हाईवे पर टोल टैक्स के व्यवसाय को लेकर हिमाचल हाईकोर्ट में एक याचिका दाखिल की गई है। वकील के मुताबिक संविधान के तहत नेशनल हाईवे पर टोल लगाने का अधिकार सिर्फ केंद्र सरकार के पास है, ऐसे में हिमाचल सरकार द्वारा हाईवे पर बैरियर लगाकर एंट्री टैक्स लेना गलत है, जिसके तहत उन्होंने हिमाचल हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। अदालत ने सरकार से इस मामले में जवाब तलब किया है।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
KSKapil sharma
FollowFeb 23, 2026 10:50:580
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowFeb 23, 2026 10:49:130
Report
VSVARUN SHARMA
FollowFeb 23, 2026 10:39:040
Report
MTManish Thakur
FollowFeb 23, 2026 10:38:300
Report
KCKhem Chand
FollowFeb 23, 2026 10:37:470
Report
GPGYAN PRAKASH
FollowFeb 23, 2026 10:37:050
Report
KSKapil sharma
FollowFeb 23, 2026 10:36:160
Report
KPKomlata Punjabi
FollowFeb 23, 2026 10:31:530
Report
KSKapil sharma
FollowFeb 23, 2026 10:31:410
Report
AJAnil Jain
FollowFeb 23, 2026 10:22:190
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
FollowFeb 23, 2026 10:22:040
Report
SKSanjeev Kumar
FollowFeb 23, 2026 10:21:270
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowFeb 23, 2026 10:20:390
Report
MSManuj Sharma
FollowFeb 23, 2026 10:02:390
Report
ASARVINDER SINGH
FollowFeb 23, 2026 10:02:090
Report