Back
गुरदासपुर में पुलिस कर्मियों की हत्या के बाद सीमा सुरक्षा पर सवाल उठे
ASAvtar Singh
Feb 23, 2026 08:56:50
Gurdaspur, Punjab
एंकर गुरदासपुर के गांव आदियां में बीते कल जिस जगह पर दो पुलिस कर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी उस मामले में आज भी फॉरेंसिक टीमें जांच में जुटी है डिफेंस ड्रेन के बिल्कुल साथ बनी एक पुलिस पोस्ट है, जहां पर दिन रात पुलिस का पक्का नाका रहता है, यहीं से एक रास्ता भारत पाकिस्तान सरहद की तरफ भी जाता है, यह रास्ता BSF की BOP यानी बार्डर आऊट पोस्ट की तरफ जाता है। इस पोस्ट से आगे फेंसिंग शुरू हो जाती है फेंसिंग से पहले गांव आदियां में बनी पुलिस पोस्ट पर रात के समय होमगार्ड का जवान अशोक कुमार और पंजाब पुलिस का एएसआई गुरनाम सिंह ड्यूटी पर तैनात थे रात को ही किसी अज्ञात युवकों द्वारा उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई यह घटना की एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है जिसमें 5 अज्ञात युवक 2 मोटरसाइकल पर सवार होकर वहां से गुजर रहे है पुलिस को शक है कि यही हमलावर वहीं पुलिस द्वारा अलग-अलग एंगल से मामले की जांच की जा रही है पुलिस कर्मियों की हत्या मामले में, आतंकी संगठन ने इसकी जिम्मेदारी ली है। वायरल पोस्ट में लिखा- आज 22 फरवरी 2026 को तड़के ग़ज़वा-ए-हिंद में एक और सफलता हासिल हुई, जब तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान के अल-बुर्क ब्रिगेड ने दुरंगला पुलिस स्टेशन पर हमला किया। तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान ने इस हमले की जिम्मेदारी स्वीकार की है, जिसमें दो पुलिसकर्मी शहीद हो गए। भविष्य में भारतीय सरकारी वर्दीधारी अधिकारियों के खिलाफ ऐसे हमले और भी तीव्र रूप से जारी रहेंगे। जनता को सलाह दी जाती है कि वे सेना, पुलिस और बीएसएफ बलों से इस्तीफा दें, अन्यथा उन्हें उनके घरों में निशाना बनाया जाएगा। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच को गुमराह करने के लिए ऐसी फेक पोस्ट वायरल की जा रही है इसमें कोई सच्चाई नहीं है वही गुरदासपुर से मेंबर पार्लियामेंट सुखजिंदर सिंह रंधावा गुरदासपुर पहुंचे जहां उन्होंने हत्या मामले पर पंजाब सरकार और केंद्र सरकार को घेरा, कहा दोनों सरकारें मिल कर पंजाब का बेड़ा गर्ज कर रहे हैं। मैने गृह मंत्री को चिट्ठी लिख कर BSF की भूमिका के बारे में भी जांच की मांग की है, इसके साथ ही इस थाने प्रभारी और एसएसपी को भी तुरंत हटाया जाना चाहिए, इसके साथ ही केंद्र सरकार से मांग करूंगा कि पंजाब में लगाए गए अर्जी डीजीपी को भी तुरंत हटाया जाए। इसके साथ ही रंधावा ने पंजाब के डीजीपी द्वारा सरकार के एक समारोह में बोलने और विलेज डिफेंस कमेटियों का जिक्र करने का हवाला देते हुए कहा कि इस गांव की विलेज डिफेंस कमेटी पर भी मामला दर्ज कर कारवाही की जानी चाहिए। सुखजिंदर रंधावा ने कहा कि सीमावर्ती इलाके में इतनी बड़ी वारदात होना पंजाब और केंद्र सरकार के खुफिया तंत्र का बहुत बड़ा फेलियर है। रंधावा ने ऐलान किया कि इस पूरे सीमावर्ती इलाके में मैं अपने MP लेड फंड से नए कैमरे लगवाऊंगा। हालांकि पहले लगे कैमरे बहुत ही खस्ता हालत में हैं। रंधावा ने यह भी इल्ज़ाम लगाया कि पंजाब के मुख्यमंत्री और डीजीपी को यहां आना चाहिए था लेकिन अफसोस की बात है कि मुख्यमंत्री गोवा में घूम रहे हैं। पंजाब में सरेआम सारे कानूनों और संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। पंजाब के डीजीपी यह भी बताएं कि अगर उनकी पुलिस हो सुरक्षित नहीं है तो आम जनता का खयाल कौन रखेगा, दोनों पुलिस मुलाजिमों को बनता सम्मान और उनकी मिलने वाले सारे हक दिलवाने के लिए भी हम सब मिल कर लड़ाई लड़ेंगे।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
PSParambir Singh Aulakh
FollowFeb 23, 2026 10:20:390
Report
MSManuj Sharma
FollowFeb 23, 2026 10:02:390
Report
ASARVINDER SINGH
FollowFeb 23, 2026 10:02:090
Report
0
Report
MJManoj Joshi
FollowFeb 23, 2026 09:52:140
Report
MTManish Thakur
FollowFeb 23, 2026 09:50:180
Report
RMRakesh Malhi
FollowFeb 23, 2026 09:35:020
Report
KCKhem Chand
FollowFeb 23, 2026 09:34:460
Report
ASAnmol Singh Warring
FollowFeb 23, 2026 09:34:200
Report
SBSANJEEV BHANDARI
FollowFeb 23, 2026 09:22:290
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowFeb 23, 2026 09:20:360
Report
AKAMAN KAPOOR
FollowFeb 23, 2026 09:16:410
Report
DSDharmindr Singh
FollowFeb 23, 2026 09:02:340
Report
ADAnkush Dhobal
FollowFeb 23, 2026 09:01:190
Report
NLNitin Luthra
FollowFeb 23, 2026 09:01:060
Report