Back
हमीरपुर नगर निगम ने उपयोग की गई सेनेटरी पैड का अलग संग्रह शुरू किया
ASARVINDER SINGH
Feb 10, 2026 12:25:19
Hamirpur, Himachal Pradesh
नगर निगम हमीरपुर के अधिकार क्षेत्र में अब यूज्ड सेनिटरी पैड को सूखे व गीले कचरे के अलावा कलेक्ट किया जाएगा। यही नहीं इसकी अलग से कलेक्शन करने के उपरांत इसे इंसीनरेटर मशीन में डालकर खत्म किया जाएगा। सफाई कर्मचारियों को फंगल इंफेक्शन से बचाने के लिए नगर निगम ने यह फैसला लिया है। अब तक सिर्फ गीला व सूखा कचरा अलग-अलग एकत्रित किया जा रहा था लेकिन अब सेनेटरी पैड को भी अलग तरीके से एकत्रित किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम ने सफाई कर्मचारियों को लाल रंग का बैग दिया है। इस बैग में डालकर कर्मचारी यूज्ड सेनेटरी पैड को एकत्रित करेंगे। इसके उपरांत इस यूज्ड सेनेटरी पैड के गार्बेज को इंसीनरेटर मशीन में डालकर उच्च तापमान पर नष्ट किया जाएगा। इंसीनरेटर मशीन उच्च तापमान पर पैड्स को कुछ ही मिनटों में राख में बदल देती है, जिससे संक्रमण और गंदगी फैलने का जोखिम कम हो जाता है। बतादे कि नगर निगम हमीरपूर गारबेज कलेक्शन में बदलाव करने जा रहा है। तय किया गया है कि अब सूखे व गीले कचरे के अलावा यूज्ड सेनेटरी पैड का इक_ा किया जाएगा। अब तक सूखे व गीले कचरे में ही इसे एकत्रित किया जा रहा था। वहीं एकत्रित करने के उपरांत इसे डंपिंग साइट पर फेंक दिया जाता था। इस्तेमाल किए गए सेनेटरी पैड को खुले में फेंकने से पर्यावरण और स्वास्थ्य पर गंभीर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। यह लंबे समय तक नष्ट नहीं होता और गंदगी तथा दुर्गंध का कारण बनता है। कीटाणुओं के कारण संक्रमण का भी बड़ा खतरा पैदा करता है। इसलिए इसका सही ढंग से निष्पादन बहुत जरूरी है। नगर निगम ने सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य को मद्देनजर रखते हुए इसे अलग कलेक्शन का प्लान तैयार किया है। नगर निगम के कमिश्नर राकेश शर्मा का कहना है कि इस्तेमाल किए गए सेनेटरी पैड को अलग से एकत्रित किया जाएगा। कर्मचारियों को फंगल इंफेक्शन से बचाने के लिए यह निर्णय लिया गया है। सफाई कर्मचारियों को अलग लाल रंग का बैग दिया जाएगा जिसमें इसे कलेक्ट किया जाएगा। बाद में इंसीनरेटर मशीन में इसे निष्पादित किया जाएगा।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
KCKhem Chand
FollowFeb 10, 2026 13:47:480
Report
MJManoj Joshi
FollowFeb 10, 2026 13:47:160
Report
DSDharmindr Singh
FollowFeb 10, 2026 13:38:080
Report
RKRAMAN KHOSLA
FollowFeb 10, 2026 13:37:480
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowFeb 10, 2026 13:31:110
Report
DSDharmindr Singh
FollowFeb 10, 2026 13:18:370
Report
VKVarun Kaushal
FollowFeb 10, 2026 13:16:260
Report
RBRohit Bansal
FollowFeb 10, 2026 13:10:420
Report
MJManoj Joshi
FollowFeb 10, 2026 13:09:440
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 10, 2026 13:09:11Noida, Uttar Pradesh:DELHI: SUKHVINDER SINGH SUKHU (HIMACHAL PRADESH CM) ON CONGRESS MEETING/ HIMACHAL PRADESH REVENUE
0
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 10, 2026 13:08:59Noida, Uttar Pradesh:PRATAP SINGH BAJWA (PUNJAB LEGISLATIVE ASSEMBLY LOP & CONGRESS LEADER) & AMARINDER SINGH RAJA WARRING (PUNJAB CONGRESS PRESIDENT) ON PUNJAB CONGRESS MEETING
0
Report
VKVipan Kumar
FollowFeb 10, 2026 13:08:200
Report
RBRohit Bansal
FollowFeb 10, 2026 13:06:380
Report
VKVipan Kumar
FollowFeb 10, 2026 13:03:230
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 10, 2026 12:53:04Noida, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री सेहत योजना को लेकर पंजाब के विपक्षियों द्वारा फैलाई जा रही गलत अफवाहें, चंडीगढ़ से LIVE
0
Report