Back
इंद्रा कॉलोनी, लुधियाना: शादी के विवाद के बाद पड़ोसियों पर हमला; दो घायल
TBTarsem Bhardwaj
Feb 10, 2026 13:31:11
Ludhiana, Punjab
लुधियाना के थाना नंबर 7 के अधीन इंद्रा कॉलोनी में देर रात अफरा-तफरी मच गई, जब एक शादी समारोह के घर के बाहर कुछ हमलावर आए। घटना के समय घर के सदस्य मौजूद नहीं थे। बताया गया कि शादी वाले घर का किसी पक्ष के साथ पहले से विवाद चल रहा था। इसको लेकर ही हमला हुआ है। इस वारदात के बाद इंद्रा कॉलोनी के लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों की जांच शुरू कर दी है। कॉलोनी निवासियों का कहना है कि विवाद शादी वाले घर का था, मगर हमला पड़ोसियों पर हो गया जिससे लोगों में रोष है। स्थानीय लोगों के अनुसार रात करीब 11 बजे के आसपास 10–15 हमलावर तेजधार हथियारों समेत कॉलोनी में आए। शादी वाले घर में किसी को न पाकर वे शोर मचाने लगे। इस बीच सामने बैठे पड़ोसी सुरजीत सिंह और बलजीत सिंह ने उन्हें शांत कराने की कोशिश की, लेकिन विवाद बढ़ गया। इसके बाद मामला मारपीट में तब्दील हो गया। पीड़ित सुरजीत सिंह ने बताया कि वे अपने घर के बाहर बैठे थे, तभी हमलावर अचानक उनकी ओर बढ़े और किरपाणों से जानलेवा हमला कर दिया। बलजीत सिंह जो पास ही बैठे थे, उन्हें भी तेजधार हथियारों से गंभीर चोटें आईं। हमलावर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। घायल दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से सिविल अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका इलाज जारी है। पड़ोसियों का कहना है शादी वाले घर का झगड़ा हम पर उतार दिया। लुधियाना शादी वाले घर में हुआ झगड़ा, पड़ोसी हुए हमले में घायल, घर के बाहर शोर मचाने से रोकने पर हुआ विवाद, पिता पुत्र हुए घायल
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
SSSanjay Sharma
FollowFeb 10, 2026 15:00:310
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 10, 2026 14:46:390
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 10, 2026 14:46:070
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 10, 2026 14:32:220
Report
RBRohit Bansal
FollowFeb 10, 2026 14:32:050
Report
MJManoj Joshi
FollowFeb 10, 2026 14:18:420
Report
SNSUNIL NAGPAL
FollowFeb 10, 2026 14:18:280
Report
HSHarmeet Singh Maan
FollowFeb 10, 2026 14:18:020
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 10, 2026 14:17:100
Report
NSNitesh Saini
FollowFeb 10, 2026 14:16:340
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowFeb 10, 2026 14:06:070
Report
RBRohit Bansal
FollowFeb 10, 2026 14:04:480
Report
SNSUNIL NAGPAL
FollowFeb 10, 2026 13:52:110
Report
KCKhem Chand
FollowFeb 10, 2026 13:47:480
Report
MJManoj Joshi
FollowFeb 10, 2026 13:47:160
Report