Back
PU ने री-एपियर के लिए गोल्डन चांस: 12 फरवरी से आवेदन, परीक्षा अप्रैल–मई
MJManoj Joshi
Feb 10, 2026 13:09:44
Chandigarh, Chandigarh
अगर आप समय पर अपनी डिग्री पूरी नहीं कर पाए और री-अपीयर का कोई विकल्प भी नहीं बचा, तो अब आपके लिए राहत की खबर है। पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) ने ऐसे विद्यार्थियों को गोल्डन चांस देने का फैसला किया है। इसके तहत छात्र 12 फरवरी से 11 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षाएं अप्रैल-मई 2026 में कराई जाएंगी।
यह मौका यूजी, पीजी और प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों के उन छात्रों के लिए है, जो निर्धारित अवधि में अपनी डिग्री पूरी नहीं कर सके थे। परीक्षाएं पूरी तरह ऑफलाइन मोड में कराई जाएंगी。
जानिए… किन छात्रों को मिलेगा लाभ
ट्रोलर ऑफ एग्ज़ामिनेशन प्रोफेसर जगत भूषण ने बताया कि यूजीकोर्स करने वाले छात्रों के लिए यह मौका 2014 और उसके बाद प्रवेश लेने वालों को मिलेगा। वहीं पीजी और प्रोफेशनल कोर्स के छात्रों के लिए यह सुविधा 2011 और उसके बाद दाखिला लेने वालों के लिए होगी。
इन छात्रों की परीक्षाएं अप्रैल-मई 2026 में होने वाली सेमेस्टर परीक्षाओं के साथ ही कराई जाएंगी। अभी छात्र केवल ईवन सेमेस्टर के पेपरों के लिए ही आवेदन कर सकते हैं, जिनमें दूसरा, चौथा, छठा और आठवां सेमेस्टर शामिल हैं। दसवां सेमेस्टर भी इस गोल्डन चांस में शामिल किया गया है。
जिन विद्यार्थियों के पास री-अपीयर का कोई भी मौका अब शेष नहीं है, वे पंजाब यूनिवर्सिटी द्वारा दिए गए इस गोल्डन चांस का लाभ उठा सकते हैं। ऐसे छात्र री-अपीयर, कंपार्टमेंट, पूरा विषय, नंबर सुधार, अतिरिक्त विषय और अधूरे या छूटे हुए प्रैक्टिकल पेपर के लिए आवेदन कर सकते हैं。
आरक्षित वर्ग को फीस में 50 फीसदी छूट
आवेदन केवल ऑनलाइन तरीके से ही किए जाएंगे। यूजी पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन पोर्टल ugexam.puexam.in और पीजी व प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों के लिए pgexam.puexam.in रहेगा। यह पोर्टल 12 फरवरी 2026 से खुलेगा और 11 मार्च 2026 तक आवेदन किए जा सकेंगे।
फीस की बात करें तो यूजी पाठ्यक्रमों के लिए प्रति सेमेस्टर 7,500 रुपए और पीजी व प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों के लिए प्रति सेमेस्टर 15,000 रुपए शुल्क तय किया गया है। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों को फीस में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी。
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
MJManoj Joshi
FollowFeb 10, 2026 14:18:420
Report
SNSUNIL NAGPAL
FollowFeb 10, 2026 14:18:280
Report
HSHarmeet Singh Maan
FollowFeb 10, 2026 14:18:020
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 10, 2026 14:17:100
Report
NSNitesh Saini
FollowFeb 10, 2026 14:16:340
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowFeb 10, 2026 14:06:070
Report
RBRohit Bansal
FollowFeb 10, 2026 14:04:480
Report
SNSUNIL NAGPAL
FollowFeb 10, 2026 13:52:110
Report
KCKhem Chand
FollowFeb 10, 2026 13:47:480
Report
MJManoj Joshi
FollowFeb 10, 2026 13:47:160
Report
DSDharmindr Singh
FollowFeb 10, 2026 13:38:080
Report
RKRAMAN KHOSLA
FollowFeb 10, 2026 13:37:480
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowFeb 10, 2026 13:31:110
Report
DSDharmindr Singh
FollowFeb 10, 2026 13:18:370
Report
VKVarun Kaushal
FollowFeb 10, 2026 13:16:260
Report