Back
हमीरपुर बड़ू क्षेत्र में पीलिया के 47 मामले, 39 ठीक, विभाग सतर्क
ASARVINDER SINGH
Mar 20, 2026 10:03:49
Hamirpur, Himachal Pradesh
हमीरपुर,
हमीरपुर के समीप सटे हुए बडू क्षेत्र में पीलिया के अब तक 47 मामले सामने आने के बाद हडंकप मचा हुआ है। हालांकि पिछले तीन दिनों में पीलिया का इस क्षेत्र में केाई भी नया मामला सामने नही आया है और अभी तक 39 पीलिया से ग्रस्त लोग ठीक भी हो चुके है। वहीं जल शक्ति विभाग के द्वारा गत सप्ताह लिए गए सैंपल की रिपोर्ट में भी स्वाहल स्कूल में हैंडपंप का पानी दूषित पाया गया है। तो इंडस्ट्री एरिया में एक स्वीटस शांप की गंदे पानी की पाइप से रिसाव होने पर प्रदूषण विभाग ने संबंधित मालिक को नोटिस भेज कर जबाव मांगा है।
बता दे कि हमीरपुर शहर से सटे बडू क्षेत्र में पीलिया फैलने से काफी लोग प्रभावित हुए थे। यह मामला 11 जनवरी को सामने आया, जिसके बाद जल शक्ति विभाग सक्रिय हुआ। इस दौरान लगभग 10 गांवों के लोग इसकी चपेट में आए, जिनमें स्वाहल, भाटी, मझोट सहित अन्य गांव शामिल हैं। प्रभावित क्षेत्रों में अचानक पीलिया के मामलों में बढ़ोतरी से लोगों में चिंता का माहौल बन गया था।जल शक्ति विभाग हमीरपुर के अधीक्षक अभियंता नीरज भोगल ने बताया कि विभाग को इस मामले की जानकारी सोशल मीडिया और समाचार पत्रों के माध्यम से मिली। इसके बाद विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी जल स्रोतों और टैंकों की साफ-सफाई सुनिश्चित करवाई। उन्होंने बताया कि जिन 10 गांवों में पीलिया फैला था, वहां विभाग की चार प्रमुख जल आपूर्ति योजनाएंकृबडू मोहीं, मोहीं बडू, जमाली मंदिर और व्यास नदी योजनाकृचालू हैं। इन सभी योजनाओं के पानी के सैंपल जांच के लिए भेजे गए, जो पूरी तरह सही पाए गए हैं।
उन्होंने कहा कि स्वाहल स्कूल और आसपास के गांवों में पीलिया के मामले सामने आए थे। जांच के दौरान स्कूल के हैंडपंप का पानी दूषित पाया गया, जहां करीब 13 मामले सामने आए। वहीं पॉलिटेक्निकल कॉलेज बडू में भी लगभग 13 मामले दर्ज किए गए, हालांकि वहां के हैंडपंप के सैंपल सामान्य पाए गए। उन्होंने यह भी बताया कि कई छात्र पीजी में भी रहते हैं, जिससे संक्रमण के अन्य कारण होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।नीरज भोगल ने बताया कि 17, 18 और 19 मार्च को पीलिया का कोई नया मामला सामने नहीं आया है, जो राहत की बात है। उन्होंने कहा कि यदि विभाग की जल आपूर्ति योजनाओं से पीलिया फैलता तो इसका दायरा काफी बड़ा होता। ऐसे में यह स्पष्ट होता है कि बीमारी के फैलने के पीछे अन्य कारण भी जिम्मेदार हो सकते हैं।انہوں نے معلومات दी कि 11 मार्च के बाद कुल 47 मामले सामने आए थे, जिनमें से 39 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि बाकी मरीज घर पर सुरक्षित हैं और उनकी स्थिति स्थिर है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे पानी उबालकर ही पिएं, साफ-सफाई का ध्यान रखें और विभाग का सहयोग करें, ताकि संक्रमण को पूरी तरह रोका जा सके।
इसके अलावा जल शक्ति विभाग ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को भी जांच के लिए कहा था। जांच में पाया गया कि औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक निजी इंडस्ट्री का वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम सही तरीके से काम नहीं कर रहा था, जिससे दूषित पानी नीचे की ओर बह रहा था। हालांकि विभाग का जल स्रोत उस स्थान से अलग है, फिर भी एहतियात के तौर पर संबंधित इंडस्ट्री को नोटिस जारी किया गया है और उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।गौरतलब है कि करीब चार दर्जन लोग पीलिया की चपेट में आए थे, जिनमें स्वाहल स्कूल के बच्चे भी शामिल हैं। फिलहाल बडू क्षेत्र में स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन प्रशासन और जल शक्ति विभाग पूरी तरह सतर्क हैं और लगातार निगरानी रखे हुए हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
KSKapil sharma
FollowMar 20, 2026 11:19:180
Report
ADAnkush Dhobal
FollowMar 20, 2026 11:18:110
Report
KBKulbir Beera
FollowMar 20, 2026 11:16:390
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
FollowMar 20, 2026 10:47:54919
Report
KSKapil sharma
FollowMar 20, 2026 10:39:01947
Report
DRDivya Rani
FollowMar 20, 2026 10:34:36933
Report
KDKuldeep Dhaliwal
FollowMar 20, 2026 10:31:49969
Report
KSKapil sharma
FollowMar 20, 2026 10:26:09Noida, Uttar Pradesh:Visuals—- HP Assembly Budget Session 20-03-2026
1074
Report
SNSUNIL NAGPAL
FollowMar 20, 2026 10:07:121035
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowMar 20, 2026 10:06:481081
Report
RBRohit Bansal
FollowMar 20, 2026 10:06:211014
Report
AMAjay Mahajan
FollowMar 20, 2026 10:04:21971
Report
KSKapil sharma
FollowMar 20, 2026 10:01:41Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली एलजी तरनजीत सिंह संधू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है।
1062
Report
KCKhem Chand
FollowMar 20, 2026 09:53:281018
Report