Back
बिलासपुर के नलवाड़ी मेले की राज्यस्तरीय शुरुआत, 23 मार्च को राष्ट्रस्तरीय घोषणा की उम्मीद
VBVIJAY BHARDWAJ
Mar 17, 2026 09:10:31
Masanganj, Chhattisgarh
स्लग- बिलासपुर में राज्यस्तरीय नलवाड़ी पशु मेले का हुआ शुभारंभ, हिमाचल प्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने मेले का किया शुभारंभ तो शोभा यात्रा, बैल पूजन व झण्डा चढ़ाने की रस्म के साथ मेले की हुई शुरुआत, 17 मार्च से 23 मार्च तक आयोजित होगा राज्यस्तरीय नलवाड़ी मेला तो 23 मार्च को मुख्यमंत्री द्वारा नलवाड़ी मेले को राष्ट्र स्तरीय मेला घोषित करने की राजेश धर्माणी ने कही बात.
रिपोर्ट- विजय भारद्वाज
टॉप- बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश.
एंकर- हिमाचल प्रदेश के प्राचीनतम मेलों में शुमार बिलासपुर का राज्यस्तरीय नलवाड़ी मेले का आज से शुभारंभ हो गया. वहीं हिमाचल प्रदेश के नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास व तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने नलवाड़ी मेले में बतौर मुख्यतिथि शिरकत की. वहीं इस दौरान उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार, पुलिस अधीक्षक संदीप धवल सहित प्रशासनिक अधिकारी व कांग्रेस पार्टी के नेता मौजूद रहे. वहीं नलवाड़ी मेले का शुभारंभ लक्ष्मी नारायण मंदिर में पूजा अर्चना व शोभा यात्रा के साथ हुआ जिसमें बिलासपुर शहर के लोगों ने बढ़चढ़ भाग लिया. वहीं शोभा यात्रा लक्ष्मी नारायण मंदिर से चलकर लूहनू मेला स्थल तक पहुंची जहाँ मंत्री राजेश धर्माणी ने खूंटा गाड़ने के पश्चात बैल पूजन किया और नलवाड़ी मेला झंडा रोहण कर मेले की शुरुआत की. वहीं इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनियां भी लगाई गई जिसका मंत्री राजेश धर्माणी ने निरीक्षण किया. गौरतलब है की सात दिनों तक चलने वाला राज्यस्तरीय नलवाड़ी मेले का मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू समापन करेंगे. वहीं इस बार मेले के दौरान कहलूर लोकोत्सव, राष्ट्र स्तरीय छिंज प्रतियोगिता, नाटय उत्सव, वॉइस ऑफ़ बिलासपुर, साहित्य उत्सव, पशु मेला, खेलकूद प्रतियोगिता व सांस्कृतिक संध्याएं आकर्षण का केंद्र रहेगी. वहीं नलवाड़ी मेले में पहली बार बनारस महाआरती की तर्ज पर आज शाम 5 बजे सतलुज महाअरती का आयोजन भी किया जाएगा. वहीं नलवाड़ी मेले के संबंध में जानकारी देते हुए मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा की हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी राज्यस्तरीय नलवाड़ी मेला धूमधाम के साथ मनाया जाएगा और यह जन-जन का मेला आपसी मेल मिलाप व भाईचारे को बढ़ाने वाला मेला साबित होगा. साथ ही उन्होंने कहा कि 23 मार्च को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू नलवाड़ी मेले के समापन के अवसर पर बिलासपुर आएंगे और उन्हें पूरी उम्मीद है की इस प्राचीन मेले को राष्ट्रस्तरीय मेला घोषित करेंगे.
बाइट- राजेश धर्माणी, नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास व तकनीकी शिक्षा मंत्री, हिमाचल प्रदेश.
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
SSSanjay Sharma
FollowMar 17, 2026 10:22:580
Report
KBKulbir Beera
FollowMar 17, 2026 10:18:490
Report
RBRohit Bansal
FollowMar 17, 2026 10:18:010
Report
KSKuldeep Singh
FollowMar 17, 2026 09:52:29980
Report
KSKapil sharma
FollowMar 17, 2026 09:45:58925
Report
KSKapil sharma
FollowMar 17, 2026 09:35:13992
Report
ADAnkush Dhobal
FollowMar 17, 2026 09:34:48956
Report
DSDharmindr Singh
FollowMar 17, 2026 09:20:101044
Report
RBRohit Bansal
FollowMar 17, 2026 09:18:591073
Report
MTManish Thakur
FollowMar 17, 2026 09:17:471062
Report
BSBhushan Sharma
FollowMar 17, 2026 09:17:13935
Report
MTManish Thakur
FollowMar 17, 2026 08:52:511038
Report
ASARVINDER SINGH
FollowMar 17, 2026 08:52:00920
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowMar 17, 2026 08:45:361056
Report