Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bilaspur495001

घुमारवीं डिवीजन में 98,590 स्मार्ट मीटर लगेंगे, बिजली चोरी पर रोक और सही बिलिंग

VBVIJAY BHARDWAJ
Nov 13, 2025 08:05:41
Bilaspur, Chhattisgarh
डे प्लान अप्रूव्ड बाय- ज़ी पीएचएच असाइनमेंट. स्लग- बिलासपुर जिला के घुमारवीं डिवीजन में उपभोक्ताओं के लिए बिजली व्यवस्था को आधुनिक और पारदर्शी बनाने के मद्देनजर बिजली बोर्ड द्वारा स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य हुआ शुरू, योजना के तहत घुमारवीं डिविजन में लगाए जाएँगे कुल 98,590 स्मार्ट मीटर तो आधुनिक तकनीक से बिजली चोरी पर नियंत्रण और बिजली खपत के सटीक रिकॉर्ड के लिए बिजली बोर्ड ने उठाया कदम. घुमारवीं डिवीजन के अंतर्गत उपभोक्ताओं के लिए बिजली व्यवस्था को आधुनिक और पारदर्शी बनाने के लिए विभाग द्वारा स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस योजना के तहत अब सभी घरों के पुराने बिजली मीटरों को बदलकर नए स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। बता दें की बिजली बोर्ड द्वारा घुमारवीं डिविजन के तहत कुल 98,590 स्मार्ट मीटर लगाए जाने हैं, जिनमें 95 हजार घरेलू उपभोक्ताओं और 3,590 मीटर अन्य स्थानों पर लगाए जाएंगे. यह आधुनिक तकनीक बिजली चोरी पर नियंत्रण और बिजली खपत के सटीक रिकॉर्ड के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी। वही स्मार्ट मीटर ट्रांसफार्मरों पर भी लगाए जाएंगे ताकि प्रतिदिन किसी क्षेत्र में कितनी बिजली खर्च हो रही है, लोड कितना है और ट्रांसफार्मर पर कितना दबाव पड़ रहा है इस बात का पता चल सके। इससे लोड मैनेजमेंट और बिजली मांग का पूर्वानुमान लगाने में मदद मिलेगी। स्मार्ट मीटरों की एक खासियत यह भी है कि ये प्रीपेड प्रणाली पर काम करेंगे। यानी उपभोक्ताओं को बिजली उपयोग से पहले अपने खाते को रिचार्ज करना होगा। इससे उपभोक्ताओं को बिल का इंतजार नहीं करना पड़ेगा और विभाग को बिल वितरण तथा वसूली की झंझट से भी मुक्ति मिलेगी। इसके साथ ही उपभोक्ता अपने बिजली खपत का पूरा ब्योरा ऑनलाइन देख सकेंगे। अगर कोई उपभोक्ता अपने निर्धारित लोड से अधिक बिजली खर्च करेगा तो उसका बिल उसी अनुपात में बढ़ जाएगा। साथ ही बिजली बोर्ड अब किसी भी उपभोक्ता का कनेक्शन ऑनलाइन माध्यम से जोड़ या काट सकेगा, जिससे कर्मचारियों को घर-घर जाकर कार्य नहीं करना पड़ेगा। इस बात की जानकारी देते हुए बिजली बोर्ड घुमारवीं के अधिशासी अभियंता कर्ण चंदेल ने बताया कि स्मार्ट मीटर व्यवस्था से बिजली प्रणाली पूरी तरह पारदर्शी और डिजिटल बन जाएगी। इससे बिजली चोरी पर अंकुश, राजस्व में वृद्धि होगी और उपभोक्ताओं को अपनी खपत पर नियंत्रण जैसी कई सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही उन्होंने कहा की यह पहल घुमारवीं डिविजन में डिजिटल बिजली प्रबंधन की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
KSKuldeep Singh
Mar 17, 2026 09:52:29
Banur, Punjab:ਰਾਜਪੁਰਾ ਦਾ ਸਿਵਿਲ ਹਸਪਤਾਲ ਐਮਰਜੈਂਸੀ ਸੇਵਾਵਾਂ ਦੇ ਉਪਕਰਨਾਂ ਨਾਲ ਹੋਇਆ ਲੈਸ ਕੁਲਦੀਪ ਸਿੰਘ ਰਾਜਪੁਰਾ - ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਰਾਜਪੁਰਾ ਦੇ ਵਿੱਚ ਇਲਾਜ ਲਈ ਪਹੁੰਚਣ ਵਾਲੇ ਮਰੀਜ਼ਾਂ ਲਈ ਇੱਕ ਵੱਡੀ ਸੁਵਿਧਾ ਉਪਲਬਧ ਹੋਈ ਹੈ। ਐਸਐਮਓ ਰਾਜਪੁਰਾ ਨੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮਰੀਜ਼ਾਂ ਦੇ ਇਲਾਜ ਨੂੰ ਬਿਹਤਰ ਬਣਾਉਣ ਲਈ ਹਸਪਤਾਲ ਨੂੰ ਐਮਰਜੈਂਸੀ ਸੇਵਾਵਾਂ ਦੇ ਉਪਕਰਨਾਂ ਨਾਲ ਲੈਸ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਹਸਪਤਾਲ ਦੇ ਵਿੱਚ ਪਹੁੰਚਣ ਵਾਲੇ ਮਰੀਜ਼ਾਂ ਦੇ ਇਲਾਜ ਲਈ ਐਮਰਜੈਂਸੀ ਸੇਵਾਵਾਂ ਦੇ ਉਪਕਰਨਾ ਨੂੰ ਇੱਕ ਜਗ੍ਹਾ ਤੋਂ ਦੂਜੀ ਜਗ੍ਹਾ ਤੇ ਬਦਲ ਕੇ ਕੰਮ ਚਲਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਸੀ। ਲੇਕਿਨ ਰਾਜਪੁਰਾ ਦੀ ਇੱਕ ਸਮਾਜ ਸੇਵੀ ਸੰਸਥਾ ਵੱਲੋਂ ਐਮਰਜੈਂਸੀ ਸੇਵਾਵਾਂ ਵਾਲੇ ਉਪਕਰਨ ਮੁਹਈਆ ਕਰਵਾਏ ਗਏ ਨੇ। ਜਿੱਥੇ ਹੁਣ ਹਸਪਤਾਲ ਸਟਾਫ ਦਾ ਕੰਮ ਆਸਾਨ ਹੋਇਆ ਹੈ ਉੱਥੇ ਹੀ ਐਮਰਜੈਂਸੀ ਸੇਵਾਵਾਂ ਪ੍ਰਦਾਨ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਉਪਕਰਨਾ ਦੇ ਨਾਲ ਹਸਪਤਾਲ ਪਹੁੰਚਣ ਵਾਲੇ ਮਰੀਜ਼ਾਂ ਨੂੰ ਬਿਹਤਰ ਇਲਾਜ ਮਿਲੇਗਾਵ
0
comment0
Report
KSKapil sharma
Mar 17, 2026 09:45:58
0
comment0
Report
ADAnkush Dhobal
Mar 17, 2026 09:34:48
Shimla, Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश सरकार ने चेयरमैन, वाइस चेयरमैन और एडवाइज़र का कैबिनेट दर्जा वापस ले लिया है. मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि यह सरकार का अहम फ़ैसला है. आने वाले वक़्त में सरकार कई कड़े फ़ैसले लेने वाली है. मुख्यमंत्री ने कहा कि रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट बंद होने की वजह से सरकार को 8 हज़ार करोड़ रुपए का सालाना नुक़सान हुआ है. ऐसे में सरकार ने आज कैबिनेट दर्जे वापस लेने कानिर्णय लिया है. मुख्यमंत्री ने आने वाले वक़्त में बजट पर भी इसका असर पड़ने की बात कही. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार इन दिनों बजट पर चर्चा कर रही है. शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा के बजट में किसी तरह की कोई कटौती नहीं होगी. मुख्यमंत्री ने राज्य के सक्षम वर्ग के लिए बजट में कुछ नए टैक्स जोड़ने का भी संकेत दिए हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष का काम अब सिर्फ आलोचना करना ही रह गया है. सरकार आने वाले वक्त में कड़े फैसले लेगी.
854
comment0
Report
DSDharmindr Singh
Mar 17, 2026 09:20:10
Fatehgarh Sahib, Punjab:ਫ਼ਤਹਿਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਕਾਂਗਰਸ ਨੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪੱਧਰੀ ਰੋਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਪ੍ਰਧਾਨਮੰਤਰੀ ਨਰਿੰਦਰ ਮੋਦੀ ਦਾ ਪੁਤਲਾ ਸਾੜਿਆ। ਇਹ ਰੋਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਦੇਸ਼ ਭਰ ਚ ਗੈਸ ਦੀ ਕਿੱਲਤ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਦੌਰਾਨ ਕਾਂਗਰਸੀ ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ (ਡੀਸੀ) ਨੂੰ ਮੰਗ ਪੱਤਰ ਵੀ ਸੌਂਪਿਆ। ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਦੇਸ਼ ਦੇ ਕਈ ਹਿੱਸਿਆਂ ਵਿੱਚ ਗੈਸ ਦੀ ਭਾਰੀ ਕਮੀ ਕਾਰਨ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਵੱਡੀਆਂ ਮੁਸ਼ਕਲਾਂ ਦਾ ਸਾਹਮਣਾ ਕਰਨਾ ਪੈ ਰਿਹਾ ਹੈ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਵੀ ਹਾਲਾਤ ਚਿੰਤਾਜਨਕ ਬਣੇ ਹੋਏ ਹਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਦੋਸ਼ ਲਗਾਇਆ ਕਿ ਮੌਜੂਦਾ ਹਾਲਾਤਾਂ ਲਈ ਕੇਂਦਰ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਦੋਵੇਂ ਸਰਕਾਰਾਂ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰ ਹਨ। ਕਾਂਗਰਸ ਆਗੂਆਂ ਮੁਤਾਬਕ ਸਰਕਾਰਾਂ ਲੋਕਾਂ ਦੀਆਂ ਬੁਨਿਆਦੀ ਲੋੜਾਂ ਪੂਰੀਆਂ ਕਰਨ ਵਿੱਚ ਨਾਕਾਮ ਸਾਬਿਤ ਹੋ ਰਹੀਆਂ ਹਨ, ਜਿਸ ਕਰਕੇ ਲੋਕਾਂ ਵਿੱਚ ਰੋਸ਼ ਵਧ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਕਾਂਗਰਸ ਨੇ ਚੇਤਾਵਨੀ ਦਿੱਤੀ ਕਿ ਜੇਕਰ ਜਲਦੀ ਗੈਸ ਸਪਲਾਈ ਦੀ ਸਮੱਸਿਆ ਦਾ ਹੱਲ ਨਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਤਾਂ ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਸਮੇਂ ਵਿੱਚ ਸੰਘਰਸ਼ ਨੂੰ ਹੋਰ ਤੇਜ਼ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ।
1023
comment0
Report
MTManish Thakur
Mar 17, 2026 09:17:47
Kullu, Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला के शिलाई क्षेत्र में बीते दिनों पेड़ों के कटान मामले को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कड़ा रukh अपनाया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा इसी मुद्दे को लेकर जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर के राजकीय महाविद्यालय में रोष प्रदर्शन किया गया। तो वहीं सरकार के प्रति भी छात्रों में काफी नाराजगी दिखाई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सरकार पर आरोप लगाया कि एक तो वह पर्यावरण हितैषी होने का नाटक करती है। तो वहीं दूसरे और शिलाई में इतने बड़े स्तर पर पेड़ों को काटा गया। जो कि पर्यावरण के प्रति बिल्कुल भी सही संकेत नहीं है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कुल्लू की इकाई मंत्री संजना ठाकुर ने बताया कि सिरमौर के शिलाई क्षेत्र की बात ही नहीं। बल्कि पूरे प्रदेश का यही हाल है। जिला कुल्लू के बिजली महादेव रोपवे के समय भी कई वृक्षों का कटान हुआ। हालांकि किसी क्षेत्र का विकास होना सही बात है परंतु पर्यावरण को नुकसान पहुंचाना बिल्कुल भी सहन नहीं किया जाएगा। इकाई मंत्री ने कहा कि सिरमौर के शिलाई में पेड़ों के कटान की निष्पक्ष जांच की जाए और दोषियों को कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए। वरना अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कुल्लू इकाई इससे भी उग्र से उग्र आंदोलन करेगी। जिसकी जिम्मेदार स्वयं प्रदेश सरकार रहेगी。
1036
comment0
Report
BSBhushan Sharma
Mar 17, 2026 09:17:13
Nurpur, Himachal Pradesh:अवैध खनन के विरुद्ध नूरपुर पुलिस की कार्रवाई, एक ट्रक, एक ट्रैक्टर व एक L&T मशीन इम्पाउंड एंकर -अवैध खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस जिला नूरपुर की विभिन्न पुलिस टीमों द्वारा क्षेत्र में सघन चेकिंग व गश्त के दौरान कार्रवाई की गई。 मामले की पुष्टि करते हुए एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने बताया की इसी क्रम में पुलिस थाना डमटाल के अंतर्गत वारिखड्ड क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक TATA ट्रक नंबर PB-35-U-4289 को अवैध खनन/खनन सामग्री के परिवहन में संलिप्त पाया गया। वाहन चालक द्वारा वैध दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर मौके पर ही नियमानुसार माइनिंग चालान किया गया तथा आगामी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है。 इसके अतिरिक्त पुलिस पोस्ट ढांगूपीर (थाना डमटाल) की पुलिस टीम द्वारा गश्त के दौरान एक ट्रैक्टर को अवैध खनन में संलिप्त पाए जाने पर माइनिंग एक्ट के तहत इम्पाउंड किया गया है। उक्त मामले में चालान तैयार कर माननीय न्यायतालय JMFC इंदौरा में न्यायिक कार्रवाई हेतु भेजा जाएगा。 वहीं पुलिस पोस्ट कोटला (थाना जवाली) की पुलिस टीम द्वारा कोटला खड्ड क्षेत्र में अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक L&T मशीन को भी इम्पाउंड किया गया है। कुलभूषण वर्मा ने बताया की इस बर्ष मार्च महीने तक कुल 185 चालान किए गए हैं जीने कोर्ट भेजा गया हैं! कुलभूषण वर्मा ने कहा की अवैध खनन के विरुद्ध नूरपुर पुलिस का अभियान लगातार जारी है तथा इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। बाइट -कुलभूषण वर्मा (एसपी नूरपुर )
912
comment0
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
Mar 17, 2026 09:10:31
Masanganj, Chhattisgarh:स्लग- बिलासपुर में राज्यस्तरीय नलवाड़ी पशु मेले का हुआ शुभारंभ, हिमाचल प्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने मेले का किया शुभारंभ तो शोभा यात्रा, बैल पूजन व झण्डा चढ़ाने की रस्म के साथ मेले की हुई शुरुआत, 17 मार्च से 23 मार्च तक आयोजित होगा राज्यस्तरीय नलवाड़ी मेला तो 23 मार्च को मुख्यमंत्री द्वारा नलवाड़ी मेले को राष्ट्र स्तरीय मेला घोषित करने की राजेश धर्माणी ने कही बात. रिपोर्ट- विजय भारद्वाज टॉप- बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश. एंकर- हिमाचल प्रदेश के प्राचीनतम मेलों में शुमार बिलासपुर का राज्यस्तरीय नलवाड़ी मेले का आज से शुभारंभ हो गया. वहीं हिमाचल प्रदेश के नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास व तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने नलवाड़ी मेले में बतौर मुख्यतिथि शिरकत की. वहीं इस दौरान उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार, पुलिस अधीक्षक संदीप धवल सहित प्रशासनिक अधिकारी व कांग्रेस पार्टी के नेता मौजूद रहे. वहीं नलवाड़ी मेले का शुभारंभ लक्ष्मी नारायण मंदिर में पूजा अर्चना व शोभा यात्रा के साथ हुआ जिसमें बिलासपुर शहर के लोगों ने बढ़चढ़ भाग लिया. वहीं शोभा यात्रा लक्ष्मी नारायण मंदिर से चलकर लूहनू मेला स्थल तक पहुंची जहाँ मंत्री राजेश धर्माणी ने खूंटा गाड़ने के पश्चात बैल पूजन किया और नलवाड़ी मेला झंडा रोहण कर मेले की शुरुआत की. वहीं इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनियां भी लगाई गई जिसका मंत्री राजेश धर्माणी ने निरीक्षण किया. गौरतलब है की सात दिनों तक चलने वाला राज्यस्तरीय नलवाड़ी मेले का मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू समापन करेंगे. वहीं इस बार मेले के दौरान कहलूर लोकोत्सव, राष्ट्र स्तरीय छिंज प्रतियोगिता, नाटय उत्सव, वॉइस ऑफ़ बिलासपुर, साहित्य उत्सव, पशु मेला, खेलकूद प्रतियोगिता व सांस्कृतिक संध्याएं आकर्षण का केंद्र रहेगी. वहीं नलवाड़ी मेले में पहली बार बनारस महाआरती की तर्ज पर आज शाम 5 बजे सतलुज महाअरती का आयोजन भी किया जाएगा. वहीं नलवाड़ी मेले के संबंध में जानकारी देते हुए मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा की हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी राज्यस्तरीय नलवाड़ी मेला धूमधाम के साथ मनाया जाएगा और यह जन-जन का मेला आपसी मेल मिलाप व भाईचारे को बढ़ाने वाला मेला साबित होगा. साथ ही उन्होंने कहा कि 23 मार्च को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू नलवाड़ी मेले के समापन के अवसर पर बिलासपुर आएंगे और उन्हें पूरी उम्मीद है की इस प्राचीन मेले को राष्ट्रस्तरीय मेला घोषित करेंगे. बाइट- राजेश धर्माणी, नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास व तकनीकी शिक्षा मंत्री, हिमाचल प्रदेश.
988
comment0
Report
MTManish Thakur
Mar 17, 2026 08:52:51
Kullu, Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश में कर्मचारियों की कई ऐसी मांगे हैं। जिनका प्रदेश सरकार के द्वारा निपटारा किया जाना है। ऐसे में जिला कुल्लू अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ मांग करता है कि जल्द से जल्द प्रदेश सरकार के द्वारा जेसीसी की बैठक बुलाई जाए। इसके अलावा इन बैठकों का आयोजन जिला स्तर पर भी किया जाना चाहिए। जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर में जिला कुल्लू अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का प्रतिनिधिमंडल इसी मुद्दे को लेकर डीसी कुल्लू से मिला। वहीं उन्होंने डीसी कुल्लू के माध्यम से सरकार से आग्रह किया कि कर्मचारियों के जो भी मांगे हैं। उनके निपटारे के लिए इस बैठक का आयोजन किया जाना चाहिए। जिला कुल्लू अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष संजीव भारद्वाज ने बताया कि मुख्यमंत्री के द्वारा भी आश्वासन दिया गया है कि अब जल्द ही इस बैठक आयोजन किया जाएगा। ऐसे में कर्मचारियों को उम्मीद है कि इस बैठक के माध्यम से कर्मचारियों की जो डीए किस्त, महंगाई भत्ता सहित अन्य समस्याएं हैं। उसका जल्द समाधान होगा। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर भी इस तरह की बैठक आयोजित जल्द की जानी चाहिए। ताकि जिला स्तर पर भी कर्मचारियों की समस्याओं का प्रशासन निपटारा कर सके। ऐसे में डीसी कुल्लू से भी आग्रह किया गया है कि वे जिला स्तर पर भी जेसीसी की बैठक को बुलाने के लिए जल्द विचार करें। बाइट - संजीव भारद्वाज अध्यक्ष कुल्लू अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ
1029
comment0
Report
ASARVINDER SINGH
Mar 17, 2026 08:52:00
Hamirpur, Himachal Pradesh:हमीरपुर सदर के विधायक आशीष शर्मा ने उपायुक्त हमीरपुर के माध्यम से मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खु से मांग उठाई है कि हमीरपुर शहर के कन्या और बाल स्कूल को मर्ज न किया जाए। क्योंकि इन दोनों स्कूलों में काफी संख्या के छात्र व छात्रायें शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त विधायक आशीष शर्मा ने हमीरपुर में फैले डायरिया पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने मुख्यमंत्री से ज्ञापन के माध्यम से मांग उठाते हुए कहा हमीरपुर में फैले डायरिया की रोक थाम के लिए उचित कदम उठाए जाएं ताकि हमीरपुर की जनता स्वस्थ रहे। वहीं हमीरपुर सदर के विधायक आशीष शर्मा ने इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि हमीरपुर शहर के बल और कन्या स्कूल को मर्ज किया जा रहा है। जिसके चलते सैकड़ो छात्र छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। विधायक आशीष शर्मा ने मुख्यमंत्री से मांग करते हुए कहा कि हमीरपुर शहर में एक स्कूल को सीबीएसई किया जाए तथा दूसरे स्कूल को एचपी बोर्ड से एफिलिएटिड किया जाए, ताकि छात्रों को अपनी मर्जी के अनुसार स्कूलों में पढ़ाई का चयन करने में स्वतंत्रता मिल सके। वहीं हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा ने हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में फैले डायरिया को लेकर मुख्यमंत्री से मांग की है कि आईपीएच विभाग को उचित निर्देश दिए जाएं, ताकि पानी की स्कीमों का बेहतरीन ढंग से रखरखाव किया जा सके। उन्होंने कहा कि जहां डायरिया फैला है वहां की पेयजल स्कीम का सही ढंग से निरीक्षण किया जाए और जो इस खड्ड में लोगों के घरों का दूषित पानी पहुंचता है उस पर लगाम लगाई जाए। उन्होंने विभाग से मांग करते हुए कहा कि विभाग इस कारण की भी जांच करें कि डायरिया किस वजह से फैला है और खड्ड का पानी क्यों दूषित हो रहा है। इसके बारे में जांच की जाए। विधायक आशीष शर्मा ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं।
920
comment0
Report
PSParambir Singh Aulakh
Mar 17, 2026 08:45:36
1056
comment0
Report
SNSUNIL NAGPAL
Mar 17, 2026 08:39:44
Fazilka, Punjab:जलालाबाद में खंबे के साथ बांधकर युवक से मारपीट: थप्पड़ मारे, कपड़े उतारकर पीटा, चोरी के शक्क में पकड़ा युवक, पुलिस बोली कानून को हाथ में लेने वालों के खिलाफ होगा एक्शन जलालाबाद के भंडारी मार्केट में चोरी करने की इरादे से आए युवकों को शक्की अवस्था में लोगों ने काबू कर लिया । जिसमें से एक भाग गया और एक को पकड़ उसे खंबे के साथ बांध दिया । स्थानीय दुकानदारों ने उसके साथ जमकर मारपीट की । वीडियो बनाया गया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया । हालांकि अब पुलिस का बयान भी सामने आ गया है । पुलिस का कहना है कि इस मामले में न सिर्फ आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई होगी । बल्कि कानून को हाथ लेने वालों के खिलाफ भी पुलिस सख्त एक्शन लेगी । जानकारी देते हुए नगर थाना जलालाबाद के एसएचओ अंग्रेज कुमार ने बताया कि भंडारी मार्केट में दुकानदारों द्वारा चोरी के आरोप में युवक को पकड़ उसके साथ मारपीट की जा रही है । ऐसा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया है । जिसपर उन्होंने बताया कि पुलिस ने उक्त युवक को अपनी हिरासत में लिया जा रहा है । जिसपर सख्त कार्यवाही होगी। उन्होंने कहा कि युवक नशा करने का आदि है । जिसे अडिकशन सेंटर में भर्ती करवाया जाएगा । और उससे पूछताछ की जाएगी कि वह नशा कहां से लेकर आ रहा है । और जिन लोगों से नशा लेकर आ रहा है उनका पता कर उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी । नशे के मामले में किसी को बख्शा नहीं जाएगा । हालांकि एसएचओ ने कहा कि इस मामले में जिन लोगों ने कानून अपने हाथ में लिया है । उनके खिलाफ भी कार्यवाही होगी ।
922
comment0
Report
Advertisement
Back to top