Back
साकेत कोर्ट ने बिश्नोई गैंग के डिस्चार्ज आरोपियों को नोटिस जारी किया, नया मोड़
SSSanjay Sharma
Mar 23, 2026 14:21:55
Noida, Uttar Pradesh
दिल्ली की कोर्ट से आरोप मुक्त हुए लॉरेंस बिश्नोई और उसके गैंग के खिलाफ बड़ा कानूनी मोड़, साकेत कोर्ट ने डिस्चार्ज आरोपियों को फिर से भेजा पेश होने का नोटिस...
फायरिंग और 1 करोड़ की रंगदारी केस में फिर तेज हुई कार्रवाई, दिल्ली पुलिस ने कसा शिकंजा
दिल्ली में कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े रंगदारी मामले में बड़ा कानूनी मोड़ सामने आया है। साकेत कोर्ट ने इस केस में पहले डिस्चार्ज किए गए आरोपियों को नोटिस जारी कर दोबारा कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है.
दरअसल, यह मामला सनलाइट कॉलोनी थाने में दर्ज दो जुड़े हुए मामलों से जुड़ा है, जिसे बाद में बड़े गैंग और इंटरस्टेट कनेक्शन सामने आने पर क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दिया गया था।
पहला मामला 23 अप्रैल 2023 का है, जब कारोबारी रामनदीप सिंह के घर के बाहर बदमाशों ने 5 राउंड फायरिंग की थी। इस फायरिंग का मकसद उन्हें डराना और रंगदारी के लिए दबाव बनाना था।
वहीं दूसरा मामला 1 करोड़ रुपये की रंगदारी मांग से जुड़ा है। जांच में सामने आया कि अनमोल बिश्नोई ने व्हाट्सऐप के जरिए पैसे की मांग की थी। इसके बाद धमकी भरे कॉल भी आए, जिसमें फायरिंग की जिम्मेदारी ली गई।
जांच के दौरान क्राइम ब्रांच ने इस गैंग के कई अहम लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें शूटर्स और लॉजिस्टिक सपोर्ट देने वाले हरेन सारापडाडिया, आशीष शर्मा और दो नाबालिग शामिल थे। इसके अलावा हथियार सप्लायर अक्षय बिश्नोई को भी पकड़ा गया।
साजिश के मास्टरमाइंड के तौर पर गैंग के सरगना लॉरेंस बिश्नोई और संपत नेहरा का नाम सामने आया, जो पहले से ही जेल में बंद हैं और वहीं से पूरे नेटवर्क को ऑपरेट कर रहे थे।
हालांकि, ट्रायल कोर्ट ने पहले फायरिंग केस में सुनवाई शुरू कर दी थी, लेकिन रंगदारी वाले केस में आरोपियों को डिस्चार्ज कर दिया गया था।
इस फैसले को दिल्ली पुलिस ने ऊपरी अदालत में चुनौती दी।
आज साकेत कोर्ट में इस मामले की सुनवाई हुई, जहां सरकारी वकील अतुल श्रीवास्तव ने जोरदार तरीके से पक्ष रखा।
कोर्ट ने राज्य की दलीलों और सबूतों को गंभीरता से लेते हुए सभी आरोपी को नोटिस जारी कर दिया और उन्हें अदालत में पेश होने के लिए कहा है।
दिल्ली पुलिस का कहना है कि संगठित अपराध और गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
KSKapil sharma
FollowMar 23, 2026 15:03:25984
Report
ASAnmol Singh Warring
FollowMar 23, 2026 15:01:23876
Report
NSNaresh Sethi
FollowMar 23, 2026 14:48:34912
Report
ADAnkush Dhobal
FollowMar 23, 2026 14:47:591050
Report
KDKuldeep Dhaliwal
FollowMar 23, 2026 14:31:28976
Report
MJManoj Joshi
FollowMar 23, 2026 14:30:271017
Report
SSSanjay Sharma
FollowMar 23, 2026 14:23:20985
Report
SSSanjay Sharma
FollowMar 23, 2026 14:21:421093
Report
SSSanjay Sharma
FollowMar 23, 2026 14:21:151074
Report
KSKapil sharma
FollowMar 23, 2026 14:17:531071
Report
KSKapil sharma
FollowMar 23, 2026 14:16:511045
Report
AJAnil Jain
FollowMar 23, 2026 14:15:201090
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowMar 23, 2026 13:51:05996
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowMar 23, 2026 13:50:31935
Report