Back
फाजिल्का CIA स्टाफ ने लूटपाट के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार, 8 घटनाओं का खुलासा
SNSUNIL NAGPAL
Feb 06, 2026 09:30:25
Fazilka, Punjab
फाजिल्का की सीआईए स्टाफ पुलिस ने लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देने के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है । बता दे कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रेड कर आरोपियों को पकड़ा है । जिनसे दो बाइक, दो मोबाइल और दो धारदार हथियार बरामद हुए हैं । आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ फाजिल्का सदर थाना में मुकदमा दर्ज कर दिया गया और कार्यवाही की जा रही है ।
जानकारी देते हुए फाजिल्का सीआईए स्टाफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि मुखबर खास ने सूचना दी कि आरोपी जो हथियारों से लैस होकर फाजिल्का फिरोजपुर हाईवे पर लाधुका के नजदीक सोमनाले के पास झाड़ियो में छिप कर बैठे हैं । जिस पर पुलिस ने मौके पर रेड कर तीन युवकों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की । जिनसे दो मोटरसाइकिल, दो मोबाइल और दो धारदार देसी हथियार कापे बरामद किए हैं । पकड़े गए आरोपियों की पहचान बॉबी सिंह पुत्र बूटासिंह वासी जिला फिरोजपुर, जसविंदर सिंह उर्फ जस्सी पुत्र मलकीत सिंह, राजन सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह वासी थाना सदर जलालाबाद के रूप में हुई है । पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ दौरान उन्होंने करीब आठ वारदातें कबूली है । जिसमें उन्होंने बताया है कि उन्होंने कुछ लोगों से मोबाइल और बाइक लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है । फिलहाल आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जा रहा है । और पूछताछ की जाएगी । जिससे मामले में ओर भी खुलासे होने की संभावना है ।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
BSBALINDER SINGH
FollowFeb 06, 2026 11:09:130
Report
KSKapil sharma
FollowFeb 06, 2026 10:51:000
Report
BSBhushan Sharma
FollowFeb 06, 2026 10:37:390
Report
RBRohit Bansal
FollowFeb 06, 2026 10:34:130
Report
ASARVINDER SINGH
FollowFeb 06, 2026 10:33:590
Report
KCKhem Chand
FollowFeb 06, 2026 10:32:530
Report
ASARVINDER SINGH
FollowFeb 06, 2026 10:32:310
Report
KKKIRTIPAL KUMAR
FollowFeb 06, 2026 10:18:190
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowFeb 06, 2026 10:18:060
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowFeb 06, 2026 09:51:270
Report
SSSandeep Singh
FollowFeb 06, 2026 09:50:540
Report
DSDEVINDER SHARMA
FollowFeb 06, 2026 09:33:180
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowFeb 06, 2026 09:30:380
Report
DSDharmindr Singh
FollowFeb 06, 2026 09:00:560
Report