Back
सुजानपुर में 1–4 मार्च को राष्ट्रस्तरीय होली उत्सव की तैयारी पूरी
ASARVINDER SINGH
Feb 06, 2026 10:32:31
Hamirpur, Himachal Pradesh
एक से 4 मार्च तक आयोजित होगा सुजानपुर का राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव. इस मेلے में इस बार नई गतिविधियां शामिल होंगी. डीसी गंधर्वा राठौड़ ने जिला एवं उपमंडल स्तर के अधिकारियों की उपसमितियों का गठन किया और अधिकारियों को सौंपी विविध व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी. हमीरपुर. ऐतिहासिक नगरी सुजानपुर का चार दिवसीय राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव इस बार पहली मार्च से 4 मार्च तक आयोजित किया जाएगा. उत्सव की आयोजन समिति ने इसके लिए तैयारियां आरम्भ कर दी हैं. उपायुक्त एवं राष्ट्रीयHolI उत्सव समिति की अध्यक्ष गंधर्वा राठौड़ ने जिला एवं उपमंडल स्तर के अधिकारियों के साथ बैठक करके उत्सव की तैयारीयों की समीक्षा की. उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि मेले के सफल आयोजन के लिए एसडीएम सुजानपुर को मेला अधिकारी और डीएसपी को मेला पुलिस अधिकारी नियुक्त किया जाएगा. इसके अलावा मेले के लिए सभी आवश्यक प्रबंध करने और विभिन्न गतिविधियों जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रदर्शनियाँ, झांकियाँ, स्मारिका प्रकाशन तथा खेलकूद प्रतियोगिताओं आदि के संचालन के लिए अलग-अलग उपसमितियाँ गठित कर दी गई हैं. उपायुक्त ने सभी उपसमितियों के प्रमुखों को निर्देश दिए कि वे तैयारियाँ शुरू कर दें और फरवरी के दूसरे सप्ताह तक सभी प्रबंधों एवं गतिविधियों की रूपरेखा तय कर दें. सुजानपुर शहर, चौगान तथा इसके आस-पास के सभी क्षेत्रों में सड़क, बिजली, पानी, शौचालय एवं सफाई, अग्निशमन और अन्य व्यवस्थाओं से संबंधित मरम्मत कार्य जल्द से जल्द पूरे होने चाहिए. उपायुक्त ने बताया कि एक मार्च को परंपरा के अनुसार भव्य शोभा यात्रा और ऐतिहासिक मुरली मनोहर मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ मेले का शुभारंभ किया जाएगा. मेले के दौरान चौगान में विभिन्न विभागों, सार्वजनिक उपक्रमों और संस्थाओं की प्रदर्शनियाँ लगाई जाएंगी. उपायुक्त ने इन प्रदर्शनियों के स्टॉल की डिमांड 10 फरवरी तक भेजने के निर्देश दिए. प्रदर्शनी स्टॉल का शुल्क 11 हजार रुपये निर्धारित किया गया है. प्लॉट आवंटन, पार्किंग, कानून व्यवस्था, प्रतिभागियों एवं ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों के भोजन और अन्य व्यवस्थाओं की व्यापक चर्चा बैठक में की गई.
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
GPGYAN PRAKASH
FollowFeb 06, 2026 11:45:250
Report
KSKapil sharma
FollowFeb 06, 2026 11:40:15Noida, Uttar Pradesh:जालंधर पहुंचे मॉडल टाउन गुरुद्वारा साहिब पहुंचे डीजीपी गौरव यादव Jalandhar Murder case
0
Report
DSDharmindr Singh
FollowFeb 06, 2026 11:35:420
Report
BSBhushan Sharma
FollowFeb 06, 2026 11:32:490
Report
DSDharmindr Singh
FollowFeb 06, 2026 11:32:290
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowFeb 06, 2026 11:31:420
Report
SNSUNIL NAGPAL
FollowFeb 06, 2026 11:31:190
Report
BSBALINDER SINGH
FollowFeb 06, 2026 11:09:130
Report
KSKapil sharma
FollowFeb 06, 2026 10:51:000
Report
BSBhushan Sharma
FollowFeb 06, 2026 10:37:390
Report
RBRohit Bansal
FollowFeb 06, 2026 10:34:130
Report
ASARVINDER SINGH
FollowFeb 06, 2026 10:33:590
Report
KCKhem Chand
FollowFeb 06, 2026 10:32:530
Report
KKKIRTIPAL KUMAR
FollowFeb 06, 2026 10:18:190
Report