Back
देहरा विधायक कमलेश ठाकुर ने विधानसभा में पहली बार आवाज बुलंद, बजट का समर्थन
ADAnkush Dhobal
Mar 26, 2026 03:33:27
Shimla, Himachal Pradesh
हिमाचल प्रदेश विधानसभा का माहौल उस वक्त खास हो गया, जब देहरा से विधायक और मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर ने पहली बार सदन में अपनी आवाज बुलंद की। करीब 18 मिनट 33 सेकेंड के भाषण में उन्होंने न सिर्फ बजट 2026-27 का समर्थन किया, बल्कि अपने सहज और हल्के-फुल्के अंदाज से सदन का ध्यान भी खींचा। नवरात्र के शुभ अवसर का जिक्र करते हुए कमलेश ठाकुर ने अपनी बात शुरू की और कहा कि यह बजट विपरीत परिस्थितियों के बावजूद महिलाओं, बुजुर्गों, बच्चों और युवाओं—हर वर्ग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। उन्होंने इसे “संतुलित और आम आदमी से जुड़ा” बजट बताया।
अपने भाषण के दौरान उन्होंने अलग ही अंदाज में कहा— आज तीन बहनें वेंटिलेटर पर हैं—एलपीजी, वीबी जीरामजी और आरडीजी। उन्होंने सरकार की 300 यूनिट मुफ्त बिजली योजना को सराहते हुए कहा कि इसका सीधा फायदा सिर्फ घरों तक सीमित नहीं, बल्कि किसानों, पशुपालकों और स्वरोजगार से जुड़ी महिलाओं—जैसे ब्यूटी पार्लर संचालकों—तक पहुंचेगा।
कमलेश ठाकुर ने बजट में education को प्राथमिकता देने की सराहना की, लेकिन साथ ही देहरा क्षेत्र में विद्यार्थियों की कमी के चलते कॉलेज बंद होने की स्थिति पर चिंता जताई। उन्होंने सीबीएसई स्कूलों को लेकर कहा कि राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ने के लिए बदलाव जरूरी हैं। उन्होंने किसानों की फसलों की सुरक्षा के लिए लाई गई योजनाओं की सराहना की और अनाथ बच्चों को शोषण से बचाने के लिए सरकार के प्रयासों को भी सराहा।
अपने भाषण में उन्होंने एक दिलचस्प तुलना करते हुए कहा कि बजट बुक भारी इसलिए है क्योंकि इसमें तथ्य हैं। जैसे गीता को सिर्फ किताब नहीं, उसका सार समझा जाता है, वैसे ही बजट का भी सार समझना चाहिए। उनकी पहली स्पीच को विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सराहा और बधाई दी। वहीं, भाजपा विधायक अनिल शर्मा ने भी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राजनीतिक परिवार का अनुभव सार्वजनिक जीवन में सहायक होता है।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
BSBHARAT SHARMA
FollowMar 26, 2026 04:36:020
Report
MJManoj Joshi
FollowMar 26, 2026 03:50:24Chandigarh, Chandigarh:Bhagwant Mann BhagwantMann आप सब को राम नॉमी के पवित्र दिन की शानदार बधाईyaan।
988
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowMar 26, 2026 03:49:15905
Report
MJManoj Joshi
FollowMar 26, 2026 03:47:57981
Report
SSSanjay Sharma
FollowMar 26, 2026 03:46:18978
Report
SSSanjay Sharma
FollowMar 26, 2026 03:31:401000
Report
ADAnkush Dhobal
FollowMar 26, 2026 03:31:281018
Report
ADAnkush Dhobal
FollowMar 26, 2026 03:22:281071
Report
SSSanjay Sharma
FollowMar 26, 2026 02:46:241074
Report
SSSanjay Sharma
FollowMar 26, 2026 02:45:331031
Report
SSSanjay Sharma
FollowMar 26, 2026 02:33:29Noida, Uttar Pradesh:मोगा पुलिस ने भिंडर कलान हत्या मामले में 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया, घटना में प्रयुक्त गाड़ी बरामद.
1065
Report
KSKuldeep Singh
FollowMar 26, 2026 02:33:141008
Report
KSKuldeep Singh
FollowMar 26, 2026 02:32:521088
Report
SSSanjay Sharma
FollowMar 26, 2026 01:45:541027
Report