Back
पंजाब: FIR डाउनलोड पर 80 रुपये फीस हटाई, सरकार ने आदेश जारी किया
MJManoj Joshi
Mar 26, 2026 03:47:57
Chandigarh, Chandigarh
पंजाब पुलिस की वेबसाइट पर किसी केस की एफआईआर डाउनलोड करने पर 80 रुपये फीस लगाने के फैसले को सरकार ने वापस ले लिया है। इस संबंध में सरकार ने पहले जारी नोटिफिकेशन को भी रद्द कर दिया है और नए आदेश जारी कर दिए गए हैं।
हालांकि, अभी यह आदेश पूरी तरह से लागू नहीं हुआ है, क्योंकि अभी भी FIR डाउनलोड करने के लिए ऑनलाइन पेमेंट सांझ केंद्र की वेबसाइट पर दिखाई दे रहा है।
इससे पहले यह मामला पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट तक पहुंच गया था। इस संबंध में वकीलों ने याचिका दायर कर इस फैसले को वापस लेने की मांग की गई थी।
आदेश में यह कहा गया है
सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि FIR डाउनलोड करने पर फीस लगने का फैसला वापस लिया जाता है। पंजाब सरकार के सुशासन और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के आदेश के अनुसार, अब सांझ पोर्टल (Sanjh Portal) से FIR डाउनलोड करने के लिए कोई फीस नहीं लिया जाएगा।
इसी तरह, सांझ केंद्रों (Sanjh Kendras) से FIR की प्रतियां प्राप्त करने के लिए भी आवेदकों से कोई फीस नहीं ली जाएगी। इस सेवा के लिए पहले जो 80 रुपये का सेवा शुल्क निर्धारित था, उसे तत्काल प्रभाव से वापस ले लिया गया है।
सरकार का आदेश अभी प्रभावी नहीं
बुधवार, 25 मार्च की देर रात जारी सरकारी आदेश में कहा गया है कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। हालांकि, सच्चाई यह है कि अभी भी सांझ पोर्टल पर फीस का ऑप्शन आ रहा है, जिसमें फीस भरकर ही आगे बढ़ा जा सकता है।
वकील बोले- FIR एक पब्लिक दस्तावेज है, शुल्क गलत
एडवोकेट अभिषेक मल्होत्रा और वासु रंजन शांडिल्य ने इस मामले में बुधवार को हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि पंजाब पुलिस अपने सांझ पोर्टल/ऐप से FIR डाउनलोड करने के लिए 80 रुपये ले रही है, जो गलत है।
उन्होंने कहा कि नियमों के कानून कहता है कि FIR की कॉपी पीड़ित या शिकायत करने वाले को मुफ्त मिलनी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट भी पहले कह चुका है कि FIR ऑनलाइन डालनी चाहिए, ताकि लोग उसे फ्री में देख और डाउनलोड कर सकें। पुराने पुलिस नियमों में भी लिखा है कि FIR की कॉपी के लिए कोई पैसा नहीं लिया जाएगा।
याचिका में यह भी कहा गया है कि पैसे लेना लोगों के मौलिक अधिकारों के खिलाफ है। क्योंकि, इससे गरीब लोगों को न्याय पाने में दिक्कत होती है। FIR एक पब्लिक दस्तावेज है, इसलिए इसे देखने या लेने के लिए अलग से पैसे नहीं लेने चाहिए।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
BSBHARAT SHARMA
FollowMar 26, 2026 04:36:020
Report
MJManoj Joshi
FollowMar 26, 2026 03:50:24Chandigarh, Chandigarh:Bhagwant Mann BhagwantMann आप सब को राम नॉमी के पवित्र दिन की शानदार बधाईyaan।
991
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowMar 26, 2026 03:49:15905
Report
SSSanjay Sharma
FollowMar 26, 2026 03:46:18978
Report
ADAnkush Dhobal
FollowMar 26, 2026 03:33:271026
Report
SSSanjay Sharma
FollowMar 26, 2026 03:31:401000
Report
ADAnkush Dhobal
FollowMar 26, 2026 03:31:281023
Report
ADAnkush Dhobal
FollowMar 26, 2026 03:22:281074
Report
SSSanjay Sharma
FollowMar 26, 2026 02:46:241074
Report
SSSanjay Sharma
FollowMar 26, 2026 02:45:331031
Report
SSSanjay Sharma
FollowMar 26, 2026 02:33:29Noida, Uttar Pradesh:मोगा पुलिस ने भिंडर कलान हत्या मामले में 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया, घटना में प्रयुक्त गाड़ी बरामद.
1065
Report
KSKuldeep Singh
FollowMar 26, 2026 02:33:141008
Report
KSKuldeep Singh
FollowMar 26, 2026 02:32:521088
Report
SSSanjay Sharma
FollowMar 26, 2026 01:45:541027
Report