Back
हरियाणा पुलिस के DGP अजय सिंघल ने शगुन योजना समेत कई कल्याण उपायों का ऐलान किया
DRDivya Rani
Feb 28, 2026 10:34:05
Panchkula, Haryana
हरियाणा के पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल की अध्यक्षता में आज ERSS ऑडिटोरियम पंचकूला में बी-लेवल कल्याण गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों के कल्याण से जुड़े विषयों पर विस्तार से मंथन किया गया तथा आगामी योजनाओं की रूपरेखा पर चर्चा हुई।
कल्याण कार्यों की समीक्षा और श्रद्धांजलि
गोष्ठी में पुलिसकर्मियों के कल्याण के लिए उठाए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए भविष्य में उनके कल्याण के किए लागू की जाने वाली योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान अधिकारियों ने अपने महत्वपूर्ण सुझाव भी बैठक में सांझा किए। गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक, कल्याण शाखा मोहित हांडा ने पिछली बी लेवल मीटिंग में लिए गए निर्णयो की प्रगति की रिपोर्ट प्रस्तुत की। गोष्ठी में पिछले एक महीने में शहीद हुए दो पुलिसकर्मियों इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद तथा पीएसआई रवि को श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन भी धारण किया गया।
शगुन योजना
अपने सम्बोधन में पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने कहा कि हरियाणा पुलिस जल्द ही शगुन योजना लागू करने जा रही है जिसके तहत हरियाणा पुलिस कल्याण कोष से पुलिसकर्मियों की बेटी की शादी के लिए 2.5 लाख रूपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। बाद में इसे बढ़ाकर 5 लाख रूप्योे तक किए जाने की योजना है।
वेलफेयर सर्वोच्च प्राथमिकता
उन्होंने अपने पूरे सेवाकाल में फोर्स और उनके परिवारों के वेलफेयर को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी है तथा आगे भी इसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस मुख्यालय स्तर पर केवल वेलफेयर की सोच ही नहीं, बल्कि ठोस योजनाएं बनाकर उन्हें लागू भी किया जाता है। इसी उद्देश्य से उन्होंने अपनी धर्मपत्नी के साथ रोहतक जिला का दौरा कर पुलिस परिवारों से संवाद किया और भविष्य में प्रदेश की सभी पुलिस लाइनों का दौरा करने की बात कही।
भत्ते, ट्रांसफर नीति और पदोन्नति पर फोकस
पुलिस महानिदेशक ने बताया कि हरियाणा पुलिस ने कर्मियों के लिए विभिन्न भत्तों एवं सुविधाओं की व्यवस्था की है, ताकि वे निश्चिंत होकर अपने दायित्व निभा सकें। ट्रांसफर पॉलिसी में भी मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए आवश्यक लचीलापन दिया गया है और समयबद्ध पदोन्नति सुनिश्चित करने के लिए वे स्वयं मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का स्पष्ट निर्देश है कि चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में कार्य करने वाले पुलिस बल को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराई जाए, जिससे उनका मनोबल ऊंचा बना रहे।
शिक्षा में आधुनिक सुविधाओं का विस्तार
शिक्षा के क्षेत्र में पुलिस परिवारों के बच्चों के लिए 22 DAV पुलिस पब्लिक स्कूल स्थापित किए गए हैं, जहां पढ़ने वाले विद्यार्थियों को रियायतें दी जा रही हैं तथा दिवंगत कर्मियों के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जा रही है। इन स्कूलों का रोजाना 1200 विद्यार्थियों द्वारा लाभ उठाया जा रहा है। पुलिस लाइनों में ई-लाइब्रेरी और स्मार्ट क्लास जैसी सुविधाओं का तकनीकी पहलुओं पर चर्चा करते हुए इनका विस्तार किया जा रहा है, ताकि बच्चों को आधुनिक एवं तकनीक आधारित शिक्षा मिल सके।
स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा को मजबूती
स्वास्थ्य सुविधाओं पर विशेष बल देते हुए उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मियों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण तथा प्रत्येक जिले में जिम की व्यवस्था की गई है। वर्ष-2025 में हरियाणा पुलिस के 17 हजार 985 कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच की गई है। इसके साथ साथ पुलिसकर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए मनोरोग विशेषज्ञों के साथ भी बैठक की गई है। एचडीएफसी बैंक के साथ अनुबंध के माध्यम से दुर्घटना मृत्यु बीमा कवर को बढ़ाकर एक करोड़ किया गया है और प्राकृतिक मृत्यु की स्थिति में भी सहायता राशि को बढ़ाकर 10 लाख रूपयें किया गया है, जिससे पुलिस परिवारों को आर्थिक सुरक्षा मिल सके। इसी प्रकार, एक्स ग्रेशिया में 381 आश्रितों को नौकरी दी गई है तथा शहीदों के परिवार को दी जाने वाली राशि को तीन गुना बढ़ाया गया है।
आवास और आधारभूत सुविधाओं पर कार्य
उन्होंने आगे बताया कि शगुन योजना, हॉस्टल गिफ्ट योजना, पुलिस लाइनों में बैंक्वेट एवं कम्युनिटी हॉल की सुविधा तथा आवास संबंधी योजनाओं पर कार्य आरंभ कर दिया गया है। जहां बैंक्वेट हॉल उपलब्ध नहीं हैं, वहां निर्माण की प्रक्रिया शुरू की गई है और जहां हैं, वहां मरम्मत का कार्य किया जाएगा।
कर्तव्यनिष्ठा का आह्वान
अंत में पुलिस महानिदेशक ने सभी अधिकारियों एवं कर्मियों से आह्वान किया कि जब मुख्यालय उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है, तो वे भी अनुशासन, मेहनत और सेवा भाव से अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें, ताकि हरियाणा पुलिस, राज्य और सरकार का नाम ऊंचा बना रहे।
ये रहे उपस्थित
इस बैठक में हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरों के प्रमुख नवदीप सिंह विर्क, एडीजी हयूमन राइट्स एंड लिटिगेशन कला रामचंद्रन, एडीजीपी सी एस राव, अमिताभ ढिल्लों, संजय कुमार, के के राव, हरदीप सिंह दून, पुलिस आयुक्त सोनीपत ममता सिंह सहित कई कमिश्नरेट, रेंज तथा जिलों के वरिष्ठ अधिकारियों व पुलिस अधीक्षकों ने भाग लिया।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
VBVIJAY BHARDWAJ
FollowFeb 28, 2026 12:18:230
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 28, 2026 12:16:320
Report
RBRohit Bansal
FollowFeb 28, 2026 12:15:110
Report
SSSandeep Singh
FollowFeb 28, 2026 12:05:060
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 28, 2026 11:47:11Noida, Uttar Pradesh:आज दिल्ली में केंद्रीय सहकारिता एवं गृहमंत्री आदरणीय श्री अमित शाह जी से शिष्टाचार भेंट कर हिमाचल से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
0
Report
BSBALINDER SINGH
FollowFeb 28, 2026 11:30:54Patiala, Punjab:RAJIV GANDHI NATIONAL UNIVERSITY SHOTS
0
Report
SNSUNIL NAGPAL
FollowFeb 28, 2026 11:30:270
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
FollowFeb 28, 2026 11:17:480
Report
KSKuldeep Singh
FollowFeb 28, 2026 11:15:390
Report
KDKuldeep Dhaliwal
FollowFeb 28, 2026 11:05:540
Report
MTManish Thakur
FollowFeb 28, 2026 11:04:010
Report
BKBIMAL KUMAR
FollowFeb 28, 2026 11:03:420
Report
MTManish Thakur
FollowFeb 28, 2026 10:49:090
Report
DSDharmindr Singh
FollowFeb 28, 2026 10:48:480
Report
RBRohit Bansal
FollowFeb 28, 2026 10:46:350
Report
