Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Chandigarh160022
पंजाब में गुरु रविदास जयंती के 650 साल: मोदी के दौरे के साथ बड़े कार्यक्रम
RBRohit Bansal
Jan 30, 2026 06:49:32
Chandigarh, Chandigarh
ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਨਰਿੰਦਰ ਮੋਦੀ ਦੀ ਫੇਰੀ ਤੇ ਦੇਸ਼ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਸੇਵਾ ਲਈ ਆ ਰਹੇ ਨੇ ਜਾਂ 27 ਲਈ ਆ ਰਹੇ ਨੇ ਇਹ ਤਾਂ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਅੰਦਰ ਦਾ ਇਨਸਾਨ ਹੀ ਦੱਸ ਸਕਦਾ ਪਰ ਹੁਣ ਤੱਕ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਦੇ ਜਿਆਦਾਤਰ ਦੌਰੇ ਸੇਵਾ ਲਈ ਨਹੀਂ ਰਹੇ ਜੋ ਇਹਨਾਂ ਦਾ ਇਤਿਹਾਸ ਹੈ ਦੇਸ਼ ਦੇ ਬਜਟ ਉੱਤੇ ਦੇਸ਼ ਦਾ ਬਜਟ ਪੇਸ਼ ਹੋਣ ਤੋਂ ਬਾਅਜ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਆ ਰਹੇ ਨੇ ਅਜਿਹੇ ਵਿੱਚ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਚਾਹੀਦਾ ਕਿ ਗਰੀਬਾਂ ਲਈ ਦਲਿਤ ਵਰਗ ਦੇ ਲਈ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਤਰੀਕੇ ਦਾ ਬਜਟ ਹੋਵੇ ਜੋ ਸਕੀਮਾਂ ਬੰਦ ਕੀਤੀਆਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਨੇ ਉਹ ਨਾ ਕੀਤੀਆਂ ਜਾਣ ਖਾਸ ਤੌਰ ਤੇ ਨਰੇਗਾ ਦਾ ਫਾਇਦਾ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਮਿਲਦਾ ਰਹੇ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਵਿਦਾਸ ਜੀ ਦੇ 650 ਸਾਲਾ ਜਨਮ ਦਿਹਾੜੇ 6 ਫਰਵਰੀ 2026 ਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਕਰਨ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਜਨਮ ਦਿਹਾੜਿਆਂ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਜਨਮ ਦਿਹਾੜੇ ਦੇ ਮੌਕੇ ਤੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਕੈਲੈੰਡਰ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ ਜਾਰੀ ਇੱਕ ਸਿੱਕਾ ਮਾਲਾ ਦੇ ਰੂਪ ਵਿੱਚ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ ਜਾਰੀ ਜੋ ਹਰ ਘਰ ਤੱਕ ਪਹੁੰਚਿਆ ਜਾ ਸਕੇ ਪੰਜਾਬ ਤੋਂ 10 ਤੋਂ ਵੱਧ ਟਰੇਨਾਂ ਕਾਸ਼ੀ ਲਈ ਕੀਤੀਆਂ ਜਾਣਗੀਆਂ ਰਵਾਨਾ ਜੋ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਕੋਨਿਆਂ ਤੋਂ ਚੱਲਣਗੀਆਂ ਚਾਰ ਯਾਤਰਾਵਾਂ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਕੀਤੀ ਜਾਏਗੀ ਜੋ ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਦੇ ਖੁਰਾਲਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਜਾਕੇ ਖਤਮ ਹੋਵੇਗੀ ਇਕ ਯਾਤਰਾ ਜੰਮੂ ਕਸ਼ਮੀਰ ਤੋਂ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੀ ਜਾਏਗੀ ਦੂਸਰੀ ਯਾਤਰਾ ਕਾਸ਼ੀ ਤੋਂ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੀ ਜਾਏਗੀ ਤੀਸਰੀ ਯਾਤਰਾ ਬਠਿੰਡਾ ਤੋਂ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੀ ਜਾਏਗੀ ਚੌਥੀ ਯਾਤਰਾ ਅਬੋਹਰ ਤੋਂ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੀ ਜਾਏਗੀ। ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਏਰੀਆ ਚੋਂ ਹੁੰਦੇ ਹੋਏ ਇਹਨਾਂ ਯਾਤਰਾਂ ਦੀ ਸਮਾਪਨ ਖੁਰਾਲਗੜ੍ਹ ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਵਿਖੇ ਹੋਏਗਾ। ਗੁਰੂ ਸਾਹਿਬ ਦੀ ਜ਼ਿੰਦਗੀ ਤੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਡਰੋਨ ਸ਼ੋ ਤਿਆਰ ਕੀਤਾ ਜਾਏਗਾ ਜਿਸ ਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਹਰ ਜਿਲੇ ਜਾਂ ਹਰ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਏਰੀਏ ਵਿੱਚ ਕੀਤਾ ਜਾਏਗਾ ਗੁਰੂ ਸਾਹਿਬ ਦੀ ਜ਼ਿੰਦਗੀ ਤੇ ਇੱਕ ਦਸਤਾਵੇਜੀ ਫਿਲਮ ਤਿਆਰ ਕੀਤੀ ਜਾਏਗੀ ਜਿਸ ਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਦੇ 13 ਹਜ਼ਾਰ ਸਾਰੇ ਪਿੰਡਾਂ ਵਿੱਚ ਦਿਖਾਇਆ ਜਾਏਗਾ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਛੇ ਫਰਵਰੀ 2026 ਤੋਂ ਲੈ ਕੇ 20 ਫਰਵਰੀ 2027 ਤੱਕ ਲਗਾਤਾਰ ਸਮਾਗਮ ਚਲਣਗੇ ਅਤੇ ਇੱਕ ਵੀ ਦਿਨ ਅਜਿਹਾ ਨਹੀਂ ਹੋਏਗਾ ਜਦੋਂ ਕੋਈ ਸਮਾਗਮ ਨਾ ਹੋਵੇ ਸਕੂਲਾਂ ਵਿੱਚ ਗੁਰੂ ਸਾਹਿਬ ਦੀ ਜ਼ਿੰਦਗੀ ਦੇ ਸਬੰਧਤ ਭਾਸ਼ਣ ਮੁਕਾਬਲੇ ਜਾਂ ਹੋਰ ਮੁਕਾਬਲੇ ਕਰਵਾਏ ਜਾਣਗੇ ਜਿਸ ਨਾਲ ਬੱਚਿਆਂ ਤੱਕ ਜਾਣਕਾਰੀ ਜਾ ਸਕੇ ਇਸ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਸੰਤ ਮਹਾਂਪੁਰਸ਼ਾਂ ਵੱਲੋਂ ਜੋ ਵੀ ਕੰਮ ਕਹੇ ਜਾਣਗੇ ਉਸ ਨੂੰ ਪਹਿਲ ਦੇ ਅਧਾਰ ਤੇ ਕੀਤਾ ਜਾਏਗਾ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਪਿੱਛੇ ਰਹਿ ਕੇ ਅਤੇ ਸੰਤ ਸਮਾਜ ਨੂੰ ਅੱਗੇ ਕਰਕੇ ਇਹ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਕਰੇਗੀ
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
SKSuneel Kumar
Jan 30, 2026 08:31:40
Kangra, Himachal Pradesh:लोकेशन देहरा ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शुक्रवार सुबह ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम ऑफिस परिसर में धरना दिया. धरने की अगवाई करते हुए ने ब्लाक अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार हमेशा ही महात्मा गांधी का विरोध करती रही है. बिना किसी वजह केंद्र सरकार ने मनरेगा का नाम बदल दिया है. सुधार की आड़ में इसमें कई ऐसे बदलाव किए जा रहे हैं, जिसका सीधा नुकसान आम लोगों को होगा. पूर्व ब्लाक अध्यक्ष हरिओम शर्मा ने भी इस मौके पर विचार रखे. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस लगातार विरोध करती रहेगी. इस मौके पर ढलियारा से जिला परिषद सदस्य इशान शर्मा, युवा कांग्रेस नेता पुनीत ठाकुर, सलामदीन, ममता देवी आदि मौजूद रहे.
0
comment0
Report
RMRakesh Malhi
Jan 30, 2026 08:31:23
Una, Himachal Pradesh:पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, पेखूबेला, ऊना, ने मॉडल यूथ ग्राम सभा प्रतियोगिता में जवाहर नवोदय विद्यालय श्रेणी के अंतर्गत राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर जिला ऊना एवं हिमाचल प्रदेश का नाम देशभर में गौरवान्वित किया है। विद्यालय की टीम ने नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में बुधवार को आयोजित राष्ट्रीय समारोह में केंद्रीय पंचायती राज राज्य मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल से यह पुरस्कार प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्यालय को 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि का चेक, प्रशंसा प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। यह पुरस्कार विद्यालय के प्राचार्य राज सिंह के साथ प्रतिभागी विद्यार्थियों ने ग्रहण किया। इस कार्यक्रम का आयोजन भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय द्वारा शिक्षा मंत्रालय एवं जनजातीय कार्य मंत्रालय के सहयोग से किया गया था। दिल्ली से पुरस्कार मिलन के बाद सभी छात्र और अध्यापक ऊना पहुँचे जहां पर छात्रों द्वारा ढोल नगाड़ों की थाप पर भांगड़ा डाला गया। डीसी ने सभी बच्चों को मिलकर उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं और उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा इसे प्रदेश और जिले के लिए गर्व का क्षण बताया। उसी स्कूल के प्रिंसिपल ने बताया कि बच्चों के टैलेंट और प्रतिभा के कारण राष्ट्रीय स्तर पर यह पुरस्कार मिला है उन्होंने कहा कि सभी बच्चे ऊना जिला से हैं और ऊना के बच्चों ने यह बता दिया है कि किसी भी उपलब्धि को हासिल करने के लिए वह खुद को तैयार कर सकते हैं। कार्यक्रम में मौजूद केंद्रीय मंत्री ने हिमाचल प्रदेश और ऊना के बच्चों की खूब प्रशंसा की है यह एक बड़ी उपलब्धि है। स्कूल की छात्राओं की माँ ने भी कहा कि उन्हें यह पुरस्कार पाकर बहुत खुशी हो रही है; यह भी नेशनल लेवल का कंपटीशन था जिसमें जवाहर नवोदय विद्यालय और एकलव्य स्कूल ने भाग लिया था। हमने एक वीडियो बनाकर वेबसाइट पर डाला था और ग्राम सभा की वेबसाइट पर भी डाला गया था; रिज़ल्ट 1 जनवरी को आया और हमने फर्स्ट पोजीशन हासिल की है जो प्रदेश और ऊना जिले के लिए गर्व की बात है।
0
comment0
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
Jan 30, 2026 08:31:03
Masanganj, Chhattisgarh:स्लग- घुमारवीं में 40 लाख की लागत से बन रहा है अत्याधुनिक पार्क, बच्चों से बुजुर्गों तक के लिए लगाए जा रहे आधुनिक झूले और विभिन्न खेल उपकरण. 40 लाख रुपए की लागत से बनने वाले इस पार्क से न केवल नगर की सुंदरता बढ़ेगी बल्कि नागरिकों के लिए स्वास्थ्य, खेल और मनोरंजन का एक आदर्श केंद्र भी बनेगा। नगर परिषद की ओर से बनाए जा रहे इस पार्क को घुमारवीं का अब तक का सबसे आधुनिक पार्क बताया जा रहा है। इससे पहले नगर परिषद क्षेत्र में इस स्तर और सुविधाओं वाला कोई पार्क निर्मित नहीं हुआ है। यह नगर परिषद घुमारवीं का पहला और एकमात्र ऐसा पार्क है, जिसमें बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों सभी की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर सुविधाएं विकसित की गई हैं। वहीं पार्क में बच्चों के लिए लाखों रुपये की लागत से आधुनिक झूले और विभिन्न खेल उपकरण लगाए गए हैं ताकि वे सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण में खेलकूद कर सकें। इसके अतिरिक्त युवाओं एवं खेल प्रेमियों के लिए एक आधुनिक बैडमिंटन कोर्ट का भी निर्माण करवाया गया है, जो खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने में सहायक सिद्ध होगा। वहीं पर्यावरण संरक्षण और सौंदर्यीकरण को ध्यान में रखते हुए पार्क परिसर में हरी घास बिछाई गई है, जिससे बुजुर्गों और आम नागरिकों को सुबह व शाम सैर करने के लिए एक शांत और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध हो पाएगा। इसके साथ ही पार्क के एक कोने में स्नान घर का निर्माण भी करवाया गया है। इसके अलावा नगर परिषद द्वारा पार्क परिसर में तीन दुकानों का निर्माण भी किया गया है। इन दुकानों के माध्यम से नगर परिषद का प्रयास रहेगा कि लोगों को गुणवत्तापूर्ण खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध करवाए जाएं, जिससे पार्क में घूमने के लिए आने वाले लोगों को मनोरंजन के साथ-साथ खाने-पीने की बेहतर सुविधा भी मिल सके। इस बात की जानकारी देते हुए नगर परिषद घुमारवीं के कार्यकारी अधिकारी खेमचंद वर्मा का कहना है कि यह पार्क आने वाले समय में घुमारवीं का एक प्रमुख सार्वजनिक स्थल बनेगा और सामाजिक गतिविधियों, स्वास्थ्यवर्धक जीवनशैली तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा。
0
comment0
Report
ASARVINDER SINGH
Jan 30, 2026 08:18:51
Hamirpur, Himachal Pradesh:राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। देश को आजाद करवाने में उनकी भूमिका को याद किया गया। इस दौरान गांधी चौक पर सुजानपुर के विधायक कैप्टन रंजीत राणा कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुमन भारती शर्मा सहित अन्य नेताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर हिमालय अर्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी । इस अवसर पर पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया पूर्व प्रदेश कांग्रेस मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल पूर्व विधायक मनजीत डोगरा विधायक अनीता वर्मा, सभी ब्लॉकों से आए अध्यक्ष व कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहें। श्रद्धांजलि देने के उपरांत 2 मिनट का मौन भी रखा गया । इससे पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हमीरपुर शहर में मनरेगा बचाओ रैली निकाली। पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस से लेकर गांधी चौक तक निकली इस रैली में जमकर नारेबाजी की गई। मनरेगा का नाम बदले जाने को लेकर काफी आक्रोश देखने को मिला। गांधी चौक पर सभी कार्यकर्ता एकत्रित हुए तथा मनरेगा का नाम बदलने का विरोध जताया गया। इसके उपरांत एक घंटे तक विरोध स्वरूप मौन व उपवास रखा गया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुमन भारती शर्मा ने कहा कि आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहीदी दिवस के उपलक्ष पर कांग्रेस जनों ने आज उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है । भारती ने मनरेगा का नाम बदले जाने को लेकर केंद्र सरकार पर कई आरोप लगाते हुए कहा कि पहले पूरा का पूरा मनरेगा का खर्च केंद्र वहन करता था लेकिन अब स्टेट की प्रतिशतता भी तय की गई है। नाम बदलने के साथ ही कई परिवर्तन किए गए हैं जोकि सही नहीं है। उन्होंने कहा कि आज महात्मा गांधी के बताए गए रास्ते के अनुसार मजदूर की वेशभूषा में पहुंचकर उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ अपना विरोध प्रकट किया है । बाइट सुमन भारती शर्मा कांग्रेस जिला अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के मनरेगा पर दिए बयान पर पलटवार करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती ने कहा कि जब भी अनुराग हिमाचल आते हैं तो वह झूठ बोलकर चले जाते हैं। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर स्पष्ट करें कि जो मनरेगा का हक पंचायतों को हुआ करता था, वह क्या अब भी वैसा ही है। दो अक्तूबर को सेल्फ डालकर जो काम सालभर हुआ करते थे क्या अब भी वैसे ही होंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने मनरेगा का सारा हक छीन लिया है। उन्होंने कहा कि पहले पूरे प्रदेश की पंचायतों में मनरेगा के तहत काम होता रहा है लेकिन अब चिन्हित पंचायतों में कार्य करने की बात कही जा रही है जोकि सही नहीं है। मजदूरी जो पहले पूरी की पूरी केंद्र सरकार वहन करती थी उसमें अब क्या प्रतिशतता रहेगी यह बात पूरी स्पष्ट की जाए। बाइट_suman भारती शर्मा कांग्रेस जिला अध्यक्ष लज्ज़ जानें: सुजानपुर के विधायक रणजीत सिंह राणा ने कहा कि महात्मा गांधी के नाम से जो योजना चलाई जा रही थी उसका नाम केंद्र सरकार ने बदला है। इसका कांग्रेस पार्टी इसका विरोध करती है क्योंकि जिन्होंने पूरा जीवन देश का आजाद करवाने में लगा दिया उनके नाम से चल रही योजना का बदलना सही नहीं है। यह उनका अपमान है जोकि सहन नहीं किया जाएगा। बाइट कैप्टन रंजीत सिंह राणा विधायक सुजानपुर
0
comment0
Report
MTManish Thakur
Jan 30, 2026 08:05:25
Kullu, Himachal Pradesh:कुल्लू कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। और देश की आज़ादी के लिए उनके द्वारा किये गए कार्यो को याद किया। इस दौरान कुल्लू जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी संजय गुप्ता ने कहा कि देश आज राष्ट्रपिता को याद कर रहा है और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की है। संजय गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार मनरेगा योजना का नाम बदलकर बीबी जी राम जी कर रही है। ऐसे में एक और जहां कांग्रेस इसका विरोध करती है। तो वहीं केंद्र सरकार महात्मा गांधी के नाम से कितनी नफरत करती है इसका भी पता चल रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे में इस योजना का नाम बदलने का हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। कांग्रेस मीडिया प्रभारी संजय गुप्ता ने कहा कि विश्व भर में महात्मा गांधी की 80 से ज्यादा मूर्तियां लगी है। लेकिन अपने ही देश में उन्हें केंद्र की भाजपा सरकार अपमानित कर रही है ऐसे में इसका हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। भाजपा महात्मा गांधी के नाम से कितनी नफरत करती है इसका भी ऐसे में पता चल रहा है। कांग्रेस लगातार महात्मा गांधी के बताए गए मार्ग पर चलेगी。
0
comment0
Report
SGSatpal Garg
Jan 30, 2026 08:04:46
Patran, Punjab:पातड़ां में पुलिस की नाकाबंदी, वाहन चेकिंग के दौरान दर्जनभर चालान। पंजाब पुलिस की ओर से जारी हिदायतों के तहत पातड़ां पुलिस ने शहर के भगत सिंह चौक पर नाकाबंदी कर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यह कार्रवाई एसएसपी पटियाला के दिशा-निर्देशों के तहत डीएसपी पातड़ां इंद्रपाल चोहान की अगुवाई में की गई। नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने करीब दर्जनभर वाहनों के चालान काटे। वहीं बुलेट मोटरसाइकिलों से पटाखे फोड़ने वाले चालकों के खिलाफ भी सख्ती से कार्रवाई की गई। पुलिस ने ऐसे चालकों को मौके पर ही रोका और नियमों की अवहेलना करने पर कानूनी कार्रवाई की। शहर पुलिस इंचार्ज लवप्रीत सिंह ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार गैंगस्टरों और नशा तस्करों के खिलाफ मुहिम के तहत यह नाकाबंदी की गई है। उन्होंने कहा कि शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।
0
comment0
Report
BSBhushan Sharma
Jan 30, 2026 07:49:39
Nurpur, Himachal Pradesh:एंकर -विधानसभा क्षेत्र नूरपुर के अंतर्गत सदवां स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इन दिनों बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की तस्वीर पेश कर रहा है। आधुनिक मशीनों और संसाधनों से लैस यह अस्पताल डॉक्टर और फार्मासिस्ट के बिना महज़ एक सरकारी इमारत बनकर रह गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल में न तो कोई सीनियर डॉक्टर तैनात है और न ही दवाइयां वितरित करने के लिए फार्मासिस्ट मौजूद है। ऐसे में दूर-दूऱ पंचायतों से इलाज की आस लेकर आने वाले हजारों मरीजों को निराश होकर वापस लौटना पड़ रहा है। आरोप है कि स्टाफ की भारी कमी के कारण यह स्वास्थ्य केंद्र अब इलाज का नहीं बल्कि बदइंतजामी का केंद्र बन चुका है। अस्पताल परिसर में आधुनिक मशीनें धूल फांक रही हैं, जबकि मरीजों को बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं से भी वंचित रहना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह ठप हो चुकी हैं, जिससे क्षेत्र के लोगों को निजी अस्पतालों या दूर स्थित स्वास्थ्य केंद्रों का रुख करना पड़ रहा है। लोग इस लापरवाही को लेकर भारी रोष है। उन्होंने सरकार और स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि सदवां अस्पताल में तुरंत डॉक्टर, फार्मासिस्ट और अन्य आवश्यक स्टाफ की नियुक्ति की जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर और सुलभ चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें। अब देखना यह होगा कि स्वास्थ्य विभाग कब तक इस गंभीर समस्या की ओर ध्यान देता है।
0
comment0
Report
BSBhushan Sharma
Jan 30, 2026 07:17:19
Nurpur, Himachal Pradesh:गुरु रविदास जयंती पर श्रद्धा का सैलाब, फतेहपुर से गुगलाडा तक निकली भव्य शोभा यात्रा भजन-कीर्तन, सत्संग और पुष्प वर्षा के बीच गुरु रविदास महाराज को किया नमन गुरु रविदास जयंती के पावन अवसर पर जिला कांगड़ा की फतेहपुर और जवाली विधानसभा क्षेत्र में आस्था, श्रद्धा और सामाजिक समरसता का भव्य दृश्य देखने को मिला। गुरु रविदास महासभा फतेहपुर के तत्वावधान में फतेहपुर से गुगलाडा तक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इस भव्य आयोजन में महासभा की प्रधान दर्शना देवी, उपप्रधान प्रेम सिंह, चेयरमैन सुखविंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष वलबिंद्र सिंह, उपप्रधान जोगिंद्र सम्याल सहित बड़ी संख्या में गुरु प्रेमी श्रद्धालु, महिलाएं और युवा उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं ने हिस्सा लेकर गुरु महाराज की शिक्षाओं को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। महाराज के चित्र को विराजमान किया गया। शबद-कीर्तन और भजन के साथ-साथ ढोल-नगाड़ों की गूंज से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। दोपहर बाद रविदास मंदिर फतेहपुर से शुरू हुई शोभा यात्रा फतेहपुर, रैहन, भरमाड़ और जवाली से होते हुए रविदास मंदिर गुगलाडा पहुंची। रास्ते भर स्थानीय लोगों और संगत ने पुष्प वर्षा कर शोभा यात्रा का भव्य स्वागत किया। शोभा यात्रा से पहले रविदास मंदिर फतेहपुर में स्वामी श्री श्री 108 गुरदीप गरी महाराज (पठानकोट) ने सत्संग किया और संगत को गुरु रविदास महाराज के जीवन और शिक्षाओं से प्रेरणा लेने का संदेश दिया。 कार्यक्रम में महिलाएं, युवा और बुजुर्ग बड़ी संख्या में शामिल हुए। शोभा यात्रा सामाजिक समरसता, भाईचारे और एकता का प्रतीक बनकर सामने आई। हर वर्ष गुरु रविदास जयंती को श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाया जाता है। इस बार फतेहपुर से गुगलाडा तक की यात्रा में भारी संख्या में संगत ने भाग लिया। हमारा उद्देश्य है कि गुरु महाराज के विचार नई पीढ़ी तक पहुंचे और समाज में समानता और भाईचारा मजबूत हो。 शोभा यात्रा के गुगलाडा पहुंचने पर संगत और युवाओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। पूरा परिसर ‘गुरु रविदास महाराज की जय’ के जयकारों से गूंज उठा और माहौल पूरी तरह भक्तिमय बन गया। गुरु रविदास महाराज की जयंती पर निकली यह भव्य शोभा यात्रा आस्था, एकता और सामाजिक समरसता का संदेश देते हुए क्षेत्रवासियों के दिलों में अमिट छाप छोड़ गई।
0
comment0
Report
DSDharmindr Singh
Jan 30, 2026 07:16:46
Khanna, Punjab:खन्ना में एक पादरी पर युवती को चर्च में पूजा-पाठ कराने के बहाने ले जाकर 21 दिनों तक बंधक बनाने के आरोप सामने आए हैं। इस मामले में खन्ना पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है, क्योंकि पीड़िता के परिजनों ने समय रहते शिकायत दी, लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। परिजनों के अनुसार, 7 जनवरी को पादरी रमण कुमार युवती को घर से चर्च ले जाने के बहाने अपने साथ ले गया। इसके बाद उसे करतार नगर स्थित अपने घर में एक कमरे में बंद कर दिया गया। लुधियाना भी लेकर गए। आरोप है कि युवती को कमरे में ही बंद रखा गया, उसे किसी से मिलने नहीं दिया गया और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। परिजनों ने बताया कि 9 जनवरी को उन्होंने इस मामले की लिखित शिकायत खन्ना के थाना सिटी-2 में दी थी, लेकिन इसके बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। परिवार का आरोप है कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और हाथ खड़े कर दिए, जिससे उनकी बेटी 21 दिनों तक बंधक बनी रही। पीड़िता ने मौके पर मौजूद लोगों और मीडिया को बताया कि उसकी मां आज सुबह खन्ना में उससे मिलने आई थी, लेकिन पादरी ने सिर्फ दो मिनट के लिए ही मिलने दिया। इसी दौरान युवती ने इशारों में अपनी मां को रोक लिया और सारी सच्चाई बता दी। इसके बाद परिवार को यकीन हो गया कि उनकी बेटी खतरे में है। पुलिस से निराश होकर पीड़िता के परिवार ने मजबूरी में निहंग सिंहों से मदद की गुहार लगाई। जत्थेदार सरबजीत सिंह खालसा, जो तरुणा दल से जुड़े हैं, ने बताया कि जब परिवार उनके पास मदद के लिए पहुंचा तो वे निहंग सिंहों के जत्थे के साथ करतार नगर में पादरी के घर पहुंचे। हालात की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने युवती को वहां से सुरक्षित बाहर निकाला। जब पादरी के घर से युवती को रिहा कराया गया, तब हालात बिगड़ते देख पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस ने पादरी रमण कुमार को हिरासत में लिया। मौके पर मौजूद पीड़िता के पिता ने रोते हुए बताया कि उन्होंने कई बार पुलिस से गुहार लगाई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि अगर निहंग सिंह मदद न करते, तो आज भी उनकी बेटी कैद होती। दूसरी ओर, खन्ना के डीएसपी विनोद कुमार ने बताया कि अब पादरी रमण कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस द्वारा आगे की जांच जारी है। उन्होंने कहा कि सभी तथ्यों की जांच के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह मामला न सिर्फ एक गंभीर अपराध को उजागर करता है, बल्कि पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी बड़ा सवाल खड़ा करता है कि समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं की गई। फिलहाल, पीड़िता सुरक्षित है और पूरे मामले की जांच जारी है।
0
comment0
Report
KBKulbir Beera
Jan 30, 2026 07:16:07
Bathinda, Punjab:ਭੋਂ ਵਾਲੀਆਂ ਟਰਾਲੀਆਂ ਲੋਕਾਂ ਲਈ ਬਣੀਆਂ ਮੁਸੀਬਤ ਓਵਰਲੋਡ ਹੋਣ ਕਰਕੇ ਹੁੰਦੀਆਂ ਹਨ ਸੜਕਾਂ ਤੇ ਖਰਾਬ ਰਾਤ ਨੂੰ ਚੱਲਣ ਵੇਲੇ ਰਾਹਗੀਰਾਂ ਨੂੰ ਨਹੀਂ ਮਿਲਦੀ ਸਾਈਡ ਭੌਂ ਵਾਲੀਆਂ ਟਰਾਲੀਆਂ ਜੋ ਸੜਕਾਂ ਤੇ ਦੂਸਰੇ ਰਾਹਗੀਰਾਂ ਲਈ ਮੁਸੀਬਤ ਬਣੀਆਂ ਹੋਈਆਂ ਹਨ ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ ਬਠਿੰਡਾ ਸ੍ਰੀ ਗੰਗਾ ਨਗਰ ਨੈਸ਼ਨਲ ਹਾਈਵੇ ਉੱਪਰ ਰਾਤ ਨੂੰ ਤਿੰਨ ਵਜੇ ਖਰਾਬ ਹੋਈ ਭੌਂ ਵਾਲੀ ਟਰੈਕਟਰ ਟਰਾਲੀ ਰਾਹਗੀਰਾਂ ਲਈ ਮੁਸੀਬਤ ਬਣੀ ਹੋਈ ਸੀ ਓਵਰਲੋਡ ਹੋਣ ਕਰਕੇ ਪੁਲ ਦੇ ਉੱਪਰ ਖਰਾਬ ਹੋ ਗਈ ਜਿਸ ਨੂੰ ਨਾ ਤਾਂ ਕਿਸੇ ਚੀਜ਼ ਨਾਲ ਪਾਸੇ ਕੀਤਾ ਜਾ ਸਕਦਾ ਸੀ ਅਤੇ ਨਾ ਹੀ ਖਿੱਚਿਆ ਜਾ ਸਕਦਾ ਸੀ ਸੜਕ ਸੁਰੱਖਿਆ ਫੋਰਸ ਵੱਲੋਂ ਸੁਰੱਖਿਆ ਵਿੱਚ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਵੀ ਲਗਾਏ । ਥਾਣਾ ਥਰਮਲ ਦੇ ਐਸ ਐਚ ਓ ਗੁਰਦਰਸ਼ਨ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਹ ਟਰਾਲੀ ਰਾਤ ਦੀ ਖਰਾਬ ਹੋਈ ਹੋਈ ਹੈ ਓਵਰਲੋਡ ਹੈ ਅਤੇ ਰਾਹਗੀਰਾਂ ਲਈ ਸਮੱਸਿਆ ਖੜੀ ਹੋਈ ਹੋਈ ਹੈ ਅਸੀਂ ਇਸ ਦਾ ਚਲਾਨ ਵੀ ਕੱਟ ਰਹੇ ਹਾਂ ਰਾਤ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਐਸਐਸਐਫ ਦੀ ਗੱਡੀ ਵੀ ਖੜੀ ਹੋਈ ਤਾਂ ਜੋ ਲੰਘਣ ਵਾਲਿਆਂ ਨੂੰ ਸਮੱਸਿਆ ਨਾ ਹੋਵੇ ਮੈਂ ਤੁਹਾਡੇ ਚੈਨਲ जਰੀਏ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਬੇਨਤੀ ਕਰਦਾ ਹਾਂ ਕਿ ਓਵਰਲੋਡ ਟਰਾਲੀਆਂ ਸੜਕਾਂ ਤੇ ਨਾ ਚਲਾਓ ਕਿਉਂਕਿ ਜਿੱਥੇ ਇਹ ਰਾਹਗੀਰਾਂ ਲਈ ਮੁਸੀਬਤ ਬਣਦੀਆਂ ਹਨ ਉਥੇ ਹੀ ਚਾਲਕਾਂ ਲਈ ਵੀ ਕਿਸੇ ਮੁਸੀਬਤ ਤੋਂ ਘੱਟ ਨਹੀਂ ਕਿਉਂਕਿ ਤੁਹਾਡੇ ਕਾਰਨ ਸੜਕਾਂ ਤੇ ਚੱਲਣ ਵਾਲੇ ਲੋਕ ਪਰੇਸ਼ਾਨ ਹੁੰਦੇ ਹਨ। ਬਾਈਟ ਗੁਰਦਰਸ਼ਨ ਸਿੰਘ ਐਸ ਐਚ ਓ ਥਾਣਾ ਥਰਮਲ ਬਠਿੰਡਾ। ਰਿਪੋਰਟ ਕੁਲਬੀਰ ਬੀਰਾ。
0
comment0
Report
ADAnkush Dhobal
Jan 30, 2026 07:15:37
Shimla, Himachal Pradesh:आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि है. राष्ट्रपिता की पुण्यतिथि पर पूरादेश उन्हें याद कर रहा है. शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू समेत अन्य नेताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री कैबिनेट के अन्य सदस्य और कांग्रेस विधायक मौजूद रहे. श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद कांग्रेस नेता मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में दो घंटे तक उपवास पर बैठे. कांग्रेस नेताओं ने मनरेगा का नाम बदलने को दुर्भाग्यपूर्ण क़रार दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि देश में NDA के नेतृत्व वाली सरकार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की सोच के ख़िलाफ़ काम कर रही है.
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top