Back
खन्ना में पादरी ने युवती को 21 दिन बंधक रखा; पुलिस की लापरवाही उजागर
DSDharmindr Singh
Jan 30, 2026 07:16:46
Khanna, Punjab
खन्ना में एक पादरी पर युवती को चर्च में पूजा-पाठ कराने के बहाने ले जाकर 21 दिनों तक बंधक बनाने के आरोप सामने आए हैं। इस मामले में खन्ना पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है, क्योंकि पीड़िता के परिजनों ने समय रहते शिकायत दी, लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।
परिजनों के अनुसार, 7 जनवरी को पादरी रमण कुमार युवती को घर से चर्च ले जाने के बहाने अपने साथ ले गया। इसके बाद उसे करतार नगर स्थित अपने घर में एक कमरे में बंद कर दिया गया। लुधियाना भी लेकर गए। आरोप है कि युवती को कमरे में ही बंद रखा गया, उसे किसी से मिलने नहीं दिया गया और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया।
परिजनों ने बताया कि 9 जनवरी को उन्होंने इस मामले की लिखित शिकायत खन्ना के थाना सिटी-2 में दी थी, लेकिन इसके बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। परिवार का आरोप है कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और हाथ खड़े कर दिए, जिससे उनकी बेटी 21 दिनों तक बंधक बनी रही।
पीड़िता ने मौके पर मौजूद लोगों और मीडिया को बताया कि उसकी मां आज सुबह खन्ना में उससे मिलने आई थी, लेकिन पादरी ने सिर्फ दो मिनट के लिए ही मिलने दिया। इसी दौरान युवती ने इशारों में अपनी मां को रोक लिया और सारी सच्चाई बता दी। इसके बाद परिवार को यकीन हो गया कि उनकी बेटी खतरे में है।
पुलिस से निराश होकर पीड़िता के परिवार ने मजबूरी में निहंग सिंहों से मदद की गुहार लगाई। जत्थेदार सरबजीत सिंह खालसा, जो तरुणा दल से जुड़े हैं, ने बताया कि जब परिवार उनके पास मदद के लिए पहुंचा तो वे निहंग सिंहों के जत्थे के साथ करतार नगर में पादरी के घर पहुंचे। हालात की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने युवती को वहां से सुरक्षित बाहर निकाला।
जब पादरी के घर से युवती को रिहा कराया गया, तब हालात बिगड़ते देख पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस ने पादरी रमण कुमार को हिरासत में लिया। मौके पर मौजूद पीड़िता के पिता ने रोते हुए बताया कि उन्होंने कई बार पुलिस से गुहार लगाई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि अगर निहंग सिंह मदद न करते, तो आज भी उनकी बेटी कैद होती।
दूसरी ओर, खन्ना के डीएसपी विनोद कुमार ने बताया कि अब पादरी रमण कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस द्वारा आगे की जांच जारी है। उन्होंने कहा कि सभी तथ्यों की जांच के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह मामला न सिर्फ एक गंभीर अपराध को उजागर करता है, बल्कि पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी बड़ा सवाल खड़ा करता है कि समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं की गई। फिलहाल, पीड़िता सुरक्षित है और पूरे मामले की जांच जारी है।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
SKSuneel Kumar
FollowJan 30, 2026 08:31:400
Report
RMRakesh Malhi
FollowJan 30, 2026 08:31:230
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
FollowJan 30, 2026 08:31:030
Report
ASARVINDER SINGH
FollowJan 30, 2026 08:18:510
Report
MTManish Thakur
FollowJan 30, 2026 08:05:250
Report
SGSatpal Garg
FollowJan 30, 2026 08:04:460
Report
ADAnkush Dhobal
FollowJan 30, 2026 07:50:36Shimla, Himachal Pradesh:शिमला में तेज धूप के बाद मौसम सुहावना
शिमला में सुबह से ही खिली है तेज धूप
शिमला में लोग ले रहे धूप का मजा
आने वाले दिनों में भी मौसम साफ़ रहने का पूर्वानुमान
0
Report
BSBhushan Sharma
FollowJan 30, 2026 07:49:390
Report
ASAnmol Singh Warring
FollowJan 30, 2026 07:18:30Sri Muktsar Sahib, Punjab:ਗੈਂਗਸਟਰ ਗੋਲਡੀ ਬਰਾੜ ਦੇ ਪਿਤਾ ਸ਼ਮਸ਼ੇਰ ਸਿੰਘ ਤੇ ਮਾਤਾ ਪ੍ਰਿਤਪਾਲ ਕੌਰ ਨੂੰ ਦੋ ਦਿਨ ਦਾ ਰਿਮਾਂਡ ਖਤਮ ਹੋਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਸ੍ਰੀ ਮੁਕਤਸਰ ਸਾਹਿਬ ਦੀ ਕੋਰਟ ਦੇ ਵਿੱਚ ਪੇਸ਼ ਕਰਨ ਦੇ ਲਈ ਲਿਆਂਦਾ ਗਿਆ।
0
Report
BSBhushan Sharma
FollowJan 30, 2026 07:17:190
Report
MSManish Shanker
FollowJan 30, 2026 07:16:21Sahibzada Ajit Singh Nagar, Punjab:ਮੋਹਾਲੀ ਦੇ ਥਾਣਾ ਬਲੌਂਗੀ ਤੈਨਾਤ ਸਹਾਈ ਥਾਣੇਦਾਰ ਨੂੰ 1.25 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਨਗਦ ਰਿਸ਼ਵਤ ਲੈਂਦਾ ਰੰਗੇ ਹੱਥੀ ਕਾਬੂ। ਹਾਲਾਂਕਿ ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਕੋਈ ਵੀ ਅਧਿਕਾਰਿਕ ਪੁਸ਼ਟੀ ਅਜੇ ਤੱਕ ਨਹੀਂ ਹੋ ਸਕੀ। ਲੇਕਿਨ ਸੂਤਰਾਂ ਤੋਂ ਪ੍ਰਾਪਤ ਜਾਣਕਾਰੀ ਅਨੁਸਾਰ ਕਿਸੇ ਕੇਸ ਵਿੱਚ ਸਮਝੌਤਾ ਕਰਵਾਉਣ ਲਈ ਡਿਮਾਂਡ ਕਰ ਰਿਹਾ ਸੀ ਸਹਾਇਕ ਥਾਣੇਦਾਰ。
0
Report
KBKulbir Beera
FollowJan 30, 2026 07:16:070
Report
ADAnkush Dhobal
FollowJan 30, 2026 07:15:450
Report
ADAnkush Dhobal
FollowJan 30, 2026 07:15:370
Report