Back
पातड़ां में पुलिस नाकाबंदी: दर्जनभर चालान, पटाखे फोड़ने पर सख्त कार्रवाई
SGSatpal Garg
Jan 30, 2026 08:04:46
Patran, Punjab
पातड़ां में पुलिस की नाकाबंदी, वाहन चेकिंग के दौरान दर्जनभर चालान। पंजाब पुलिस की ओर से जारी हिदायतों के तहत पातड़ां पुलिस ने शहर के भगत सिंह चौक पर नाकाबंदी कर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यह कार्रवाई एसएसपी पटियाला के दिशा-निर्देशों के तहत डीएसपी पातड़ां इंद्रपाल चोहान की अगुवाई में की गई। नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने करीब दर्जनभर वाहनों के चालान काटे। वहीं बुलेट मोटरसाइकिलों से पटाखे फोड़ने वाले चालकों के खिलाफ भी सख्ती से कार्रवाई की गई। पुलिस ने ऐसे चालकों को मौके पर ही रोका और नियमों की अवहेलना करने पर कानूनी कार्रवाई की। शहर पुलिस इंचार्ज लवप्रीत सिंह ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार गैंगस्टरों और नशा तस्करों के खिलाफ मुहिम के तहत यह नाकाबंदी की गई है। उन्होंने कहा कि शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
DSDEVINDER SHARMA
FollowJan 30, 2026 09:37:260
Report
VKVipan Kumar
FollowJan 30, 2026 09:37:080
Report
RKRAJESH KATARIA
FollowJan 30, 2026 09:36:510
Report
VSVARUN SHARMA
FollowJan 30, 2026 09:36:300
Report
SGSatpal Garg
FollowJan 30, 2026 09:35:530
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
FollowJan 30, 2026 09:34:280
Report
DVDEVENDER VERMA
FollowJan 30, 2026 09:34:110
Report
NSNavdeep Singh
FollowJan 30, 2026 09:33:470
Report
KKKIRTIPAL KUMAR
FollowJan 30, 2026 09:33:130
Report
ADAnkush Dhobal
FollowJan 30, 2026 09:32:500
Report
DVDEVENDER VERMA
FollowJan 30, 2026 09:32:420
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowJan 30, 2026 09:19:380
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowJan 30, 2026 09:19:160
Report
KBKulbir Beera
FollowJan 30, 2026 09:03:050
Report
NLNitin Luthra
FollowJan 30, 2026 09:02:140
Report