Back
गांधी शहादत दिवस पर कांग्रेस ने श्रद्धांजलि दी, मनरेगा नाम बदले पर विरोध
ASARVINDER SINGH
Jan 30, 2026 08:18:51
Hamirpur, Himachal Pradesh
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। देश को आजाद करवाने में उनकी भूमिका को याद किया गया। इस दौरान गांधी चौक पर सुजानपुर के विधायक कैप्टन रंजीत राणा कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुमन भारती शर्मा सहित अन्य नेताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर हिमालय अर्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी । इस अवसर पर पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया पूर्व प्रदेश कांग्रेस मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल पूर्व विधायक मनजीत डोगरा विधायक अनीता वर्मा, सभी ब्लॉकों से आए अध्यक्ष व कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहें। श्रद्धांजलि देने के उपरांत 2 मिनट का मौन भी रखा गया । इससे पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हमीरपुर शहर में मनरेगा बचाओ रैली निकाली। पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस से लेकर गांधी चौक तक निकली इस रैली में जमकर नारेबाजी की गई। मनरेगा का नाम बदले जाने को लेकर काफी आक्रोश देखने को मिला। गांधी चौक पर सभी कार्यकर्ता एकत्रित हुए तथा मनरेगा का नाम बदलने का विरोध जताया गया। इसके उपरांत एक घंटे तक विरोध स्वरूप मौन व उपवास रखा गया।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुमन भारती शर्मा ने कहा कि आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहीदी दिवस के उपलक्ष पर कांग्रेस जनों ने आज उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है । भारती ने मनरेगा का नाम बदले जाने को लेकर केंद्र सरकार पर कई आरोप लगाते हुए कहा कि पहले पूरा का पूरा मनरेगा का खर्च केंद्र वहन करता था लेकिन अब स्टेट की प्रतिशतता भी तय की गई है। नाम बदलने के साथ ही कई परिवर्तन किए गए हैं जोकि सही नहीं है। उन्होंने कहा कि आज महात्मा गांधी के बताए गए रास्ते के अनुसार मजदूर की वेशभूषा में पहुंचकर उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ अपना विरोध प्रकट किया है ।
बाइट सुमन भारती शर्मा
कांग्रेस जिला अध्यक्ष
पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के मनरेगा पर दिए बयान पर पलटवार करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती ने कहा कि जब भी अनुराग हिमाचल आते हैं तो वह झूठ बोलकर चले जाते हैं। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर स्पष्ट करें कि जो मनरेगा का हक पंचायतों को हुआ करता था, वह क्या अब भी वैसा ही है। दो अक्तूबर को सेल्फ डालकर जो काम सालभर हुआ करते थे क्या अब भी वैसे ही होंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने मनरेगा का सारा हक छीन लिया है। उन्होंने कहा कि पहले पूरे प्रदेश की पंचायतों में मनरेगा के तहत काम होता रहा है लेकिन अब चिन्हित पंचायतों में कार्य करने की बात कही जा रही है जोकि सही नहीं है। मजदूरी जो पहले पूरी की पूरी केंद्र सरकार वहन करती थी उसमें अब क्या प्रतिशतता रहेगी यह बात पूरी स्पष्ट की जाए।
बाइट_suman भारती शर्मा
कांग्रेस जिला अध्यक्ष
लज्ज़ जानें: सुजानपुर के विधायक रणजीत सिंह राणा ने कहा कि महात्मा गांधी के नाम से जो योजना चलाई जा रही थी उसका नाम केंद्र सरकार ने बदला है। इसका कांग्रेस पार्टी इसका विरोध करती है क्योंकि जिन्होंने पूरा जीवन देश का आजाद करवाने में लगा दिया उनके नाम से चल रही योजना का बदलना सही नहीं है। यह उनका अपमान है जोकि सहन नहीं किया जाएगा।
बाइट कैप्टन रंजीत सिंह राणा
विधायक सुजानपुर
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
DSDEVINDER SHARMA
FollowJan 30, 2026 09:37:260
Report
VKVipan Kumar
FollowJan 30, 2026 09:37:080
Report
RKRAJESH KATARIA
FollowJan 30, 2026 09:36:510
Report
VSVARUN SHARMA
FollowJan 30, 2026 09:36:300
Report
SGSatpal Garg
FollowJan 30, 2026 09:35:530
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
FollowJan 30, 2026 09:34:280
Report
DVDEVENDER VERMA
FollowJan 30, 2026 09:34:110
Report
NSNavdeep Singh
FollowJan 30, 2026 09:33:470
Report
KKKIRTIPAL KUMAR
FollowJan 30, 2026 09:33:130
Report
ADAnkush Dhobal
FollowJan 30, 2026 09:32:500
Report
DVDEVENDER VERMA
FollowJan 30, 2026 09:32:420
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowJan 30, 2026 09:19:380
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowJan 30, 2026 09:19:160
Report
KBKulbir Beera
FollowJan 30, 2026 09:03:050
Report
NLNitin Luthra
FollowJan 30, 2026 09:02:140
Report