icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
460440
Ashish RathoreAshish RathoreFollow5 Oct 2024, 03:50 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

NEET-UG 2026 प्रश्नपत्र लीक: विरोध तेज, शिक्षा सुधार की मांग

ANAJAY NATHJust now
Sambalpur, Odisha:ଗତକାଲି ସନ୍ଧ୍ୟା ରେ NEET - UG ୨୦୨୬ ପ୍ରଶ୍ନପତ୍ର ଲିକ୍ ଏବଂ ପରୀକ୍ଷା ବାତିଲ ପ୍ରସଙ୍ଗରେ ସ୍ଥାନୀୟ ଗୋଲବଜାର ଛକ ଠାରେ ବିଜୁ ଯୁବ ଛାତ୍ର ଜନତା ଦଳ ପକ୍ଷରୁ ପ୍ରତିବାଦ ସଭା କରାଯାଇଛି। ଯେଭଳିଭାବରେ ବାରମ୍ବାର ବିଜେପି ଛାତ୍ରଛାତ୍ରୀ ଙ୍କର ଜୀବନ ନଷ୍ଟ କରୁଛି ସେ ନେଇ ବିକ୍ଷୋଭ ପ୍ରଦର୍ଶନ କରିଛି ବିଜୁ ଯୁବ ଛାତ୍ର ଜନତା ଦଳ । ଜଣେ ଛାତ୍ର କିମ୍ବା ଛାତ୍ରୀ ନିଟ ପରୀକ୍ଷା ପାଇଁ ବହୁ ସମୟ ପାଠ ପଢି ପ୍ରସ୍ତୁତ ହୋଇଥାଏ କିନ୍ତୁ ଏଭଳି ପ୍ରଶ୍ନ ପତ୍ର ଲିକ ଓ ପରୀକ୍ଷା ବାତିଲ ହେବା ଫଳରେ ମାନସିକ ସ୍ତରରେ ଭାଙ୍ଗି ପଡନ୍ତି |ଏ ସରକାର ସମୟ ରେ ଦୁଇ ଦୁଇ ଥର ଏଭଳି ଘଟିବା ଦୁର୍ଭାଗ୍ୟ ଜନକ ବୋଲି ନିନ୍ଦା କରିଛି ବିଜୁ ଯୁବ ଛାତ୍ର ଜନତା ଦଳ |
0
0
Report

मोदी का UAE दौरा: ऊर्जा सुरक्षा और निवेश पर बड़ा समझौता संभव

Delhi, Delhi:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल पांच देशों की यात्रा पर रवाना होंगे। भारतीय समय के मुताबिक सुबह 8:30 के लगभग प्रधानमंत्री नई दिल्ली से निकलेंगे। पहले पड़ाव में कुछ घंटे के लिए यूएई की यात्रा पर होंगे। संयुक्त अरब अमीरात का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा बेहद महत्वपूर्ण है ऐसे दौर में जब मध्य एशिया में संकट के बादल छाए हुए हैं और संघर्ष के चलते पूरी दुनिया प्रभावित हो रही है भारत की ऊर्जा जरूरत के लिहाज से प्रधानमंत्री का यह दौरा बेहद महत्वपूर्ण है यूएई यात्रा के दौरान उनका फोकस ऊर्जा सुरक्षा निवेश और रणनीतिक साझेदारी पर रहेगा। पीएम का UAE दौरे का एजेंडा भारत-UAE Comprehensive Strategic Partnership को और मजबूत करना ऊर्जा सुरक्षा और लंबे समय के तेल-गैस सप्लाई पर चर्चा व्यापार, निवेश और टेक्नोलॉजी सहयोग बढ़ाना रक्षा और रणनीतिक सहयोग पर बातचीत पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा UAE में रह रहे 45 लाख भारतीयों के हितों और कल्याण पर बातचीत किन समझौतों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है? सूत्रों के मुताबिक दो बड़े ऊर्जा समझौते होने की संभावना है: भारत को LPG सप्लाई बढ़ाने से जुड़ा समझौता Strategic Petroleum Reserves यानी भारत के तेल भंडार सहयोग से जुड़ा MoU इसके अलावा क्रूड ऑयल और LNG की दीर्घकालिक आपूर्ति पर भी चर्चा हो सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूएई में तीन से चार घंटे रुकेंगे। इस दौरान वह UAE के राष्ट्रपति और अबू धाबी के शासक Sheikh Mohamed bin Zayed Al Nahyan से मुलाकात करेंगे। दोनों नेता द्विपक्षीय संबंधों, ऊर्जा सहयोग और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
0
0
Report
Advertisement

मोदी के निर्देश पर जम्मू-कश्मीर के अधिकारियों ने सुरक्षा काफिलों का आकार आधा किया

Chaka, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की काफिला कम करने की अपील मानते हुए, जम्मू-कश्मीर के LG से लेकर CM और DGP तक, हर VIP ने अपने काफिले का आकार आधा कर दिया है। सुरक्षा चिंताओं के बावजूद, पिछले तीन दशकों में यह पहली बार है जब जम्मू-Kashmir में अधिकारियों को सबसे कम सुरक्षा कवच है। जम्मू-कश्मीर के राजनीतिक नेताओं से लेकर ऊपर से नीचे तक के नौकरशाहों ने अपने आधिकारिक सुरक्षा काफिलों में 50% की कमी की है। यह कदम सीधे तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने और संसाधनों का सही इस्तेमाल करने की देशव्यापी अपील का जवाब है। LG मनोज सिन्हा ने अपने शीर्ष नौकरशाहों के साथ मिलकर, और मुख्यमंत्री ने अपने कैबिनेट मंत्रियों, विधायकों और अन्य सिविल सचिवालय व पुलिस अधिकारियों के साथ मिलकर, अपने आधिकारिक काफिलों का आकार आधा कर दिया है। आतंकवाद शुरू होने के बाद से, जम्मू-कश्मीर के प्रमुखों और UT के अधिकारियों के लिए पिछले तीन दशकों में यह सबसे कम सुरक्षा व्यवस्था है। नेशनल कॉन्फ्रंस के विधायक तनवीर सादिक ने भी PM मोदी के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर में, एक विधायक आमतौर पर सिर्फ एक गाड़ी और सुरक्षा दस्ते के साथ ही सफर करता है, क्योंकि इस क्षेत्र में सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता बनी हुई है। उन्होंने आगे कहा, "सुरक्षा की ज़रूरतें न होतीं, तो हम भी किसी आम नागरिक की तरह ही सफर करते।" उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि जहाँ भी गाड़ियों का इस्तेमाल कम करना ज़रूरी समझा जाएगा, वे ज़रूर इसका पालन करेंगे, क्योंकि व्यापक राष्ट्रीय हित के लिए ऐसे उपायों को सभी पर लागू करना ज़ूरी है”। LG सिन्हा के अलावा, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभात और IG सुरक्षा सुजीत कुमार IG कश्मीर ने भी व्यवस्थित तरीके से अपनी अतिरिक्त गाड़ियों की संख्या आधी कर दी है। घाटी में कई इंस्पेक्टर जनरल (IG) रैंक के अधिकारियों ने अब सिर्फ एक गाड़ी में सफर करना शुरू कर दिया है और वे किसी बड़े प्रोटोकॉल का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। सुरक्षा बलों के अलावा, जम्मू-कश्मीर सरकार ने सभी विभागों में इस निर्देश का पूरी तरह पालन करने की घोषणा की है और इसे लागू करने के लिए तेज़ी से कदम उठाए हैं। आज कश्मीर में मुख्य कार्यालयों, जिनमें सिविल सचिवालय भी शामिल है, में गाड़ियों की आवाजाही बहुत कम देखने को मिली। खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों ने इस बात की पुष्टि की है कि गाड़ियों की संख्या में यह कमी बहुत सावधानी से की गई है, ताकि VIP सुरक्षा से जुड़े ज़रूरी प्रोटोकॉल से कोई समझौता न हो। PM मोदी ने सात राष्ट्रीय अपीलें जारी कीं, जिनका उद्देश्य मध्य पूर्व में चल रहे संघर्ष के कारण वैश्विक ऊर्जा अस्थिरता और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव से भारतीय अर्थव्यवस्था को बचाना है।
0
0
Report

बिहार के किसान तीन दिवसीय प्रशिक्षण से उत्पादन बढ़ाने की तैयारी

Patna, Bihar:लोकेशन — पटना किसानों के बीच में पहला कार्यक्रम था मैंने कृषि विभाग में काम किया है बिहार के किसानों के नब्ज को मैं जानता हूं बिहार प्रदेश जैसा है। बड़ा प्रदेश है जो कृषि पर आधारित है एक एक बढ़िया आबादी खेत पर आधारित है हमारा जो विभाग है सहकारिता विभाग किसानों के हित में जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत हो लोगों को रोजगार मिले इसके लिए संभव प्रयास किया जा रहा है। सहकारिता से लोग जुड़े उसके लिए मोटिवेशन करना है हमारे बीच में जो आज ट्रेनिंग करने आए थे किसान जिनको तीन दिवसीय प्रशिक्षण मिला है। मास्टर ट्रेनर्स के रूप में बिहार के विभिन्न गांवों तक जाएंगे और जो इनको तकनीकी रूप और हर तरह से प्रशिक्षण मिला है यह किसानों को प्रशिक्षित करेंगे ट्रेनिंग देंगे जिससे कि उनके उत्पादन क्षमता को बढ़ाने का काम किया जायेगा। बिहार के हर थाली में बिहार की तरकारी होगी रामकृपाल यादव ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान मुख्यमंत्री या सोच रखते हैं। कि हर थाली में बिहार के हर थाली में एक बिहार का तरकारी हो इसके लिए हम लोग कम करें। नीट मामले में राजद के नेता की गिरफ्तारी हुई है। इस पर मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि समझिए राजद क्या कर रहा है कितना और अव्यवस्था फैला रहा है राजद का जो बुरा हाल हुआ है। यही सब लोग हैं ऐसे लोगों की ही राजद में जमावट है वहां कोई कार्यकर्ता नहीं है सब साफ हो चुका है सब दो नंबर के लोग वहां है पेपर को इधर से उधर करना जितना गंदा काम हो सकता है वह राजद वाले करवा रहे हैं उनके संरक्षण में हो रहा है। प्रधानमंत्री के आह्वान पर तेजस्वी यादव ने कहा कि हो सके तो प्रधानमंत्री कपड़ा भी कम पहनने के लिए कहेंगे रामकृपाल यादव ने कहा कि छोटी सोच रखने वाले नेता प्रतिपक्ष पद के योग नहीं है इस तरह की भड्डी टिप्पणी करें राष्ट्र के लिए कहा जा रहा है राष्ट्र में संकट है दुनिया में संकट है इसके लिए प्रधानमंत्री लोगों को बोल रहे हैं दुनिया का हर देश तेल के बचत के लिए प्रयास कर रहा है हमारे प्रधानमंत्री कर रहे हैं । उसके सार्थक नतीजे प्रारंभ हो चुके हैं सब लोगों ने अपने-अपने बचत के लिए गाड़ी की संख्या कम कर दी है विश्व मे संकट है। उससे बचने के लिए प्रधानमंत्री इस तरह की सलाह दे रहे है।
0
0
Report

कन्नौज मे जमीन विवाद को लेकर युवक चढ़ा मोबाइल टावर पर, किया हंगामा

Kannauj, Uttar Pradesh:*कन्नौज मे जमीन विवाद को लेकर युवक चढ़ा मोबाइल टावर पर* कन्नौज जिले के तालग्राम थाना क्षेत्र के सिलुआपुर गांव में एक निजी जमीन को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक का आरोप है कि दबंगों ने गलत तरीके से जमीन का बैनामा कर दिया और कब्जा दिलाने का भरोसा भी दिया था, लेकिन अब न तो सही जमीन दिला रहे हैं और न ही कब्जा करा रहे हैं। इसी से परेशान होकर युवक मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया और न्याय की गुहार लगाने लगा। सूचना मिलते ही तालग्राम पुलिस मौके पर पहुंची। काफी देर तक समझाने-बुझाने और मशक्कत के बाद पुलिस ने युवक को सुरक्षित नीचे उतारा।युवक ने बताया कि उसे कहीं न्याय नहीं मिला, इसलिए मजबूर होकर वह आत्महत्या करने की नीयत से टॉवर पर चढ़ा था। पुलिस के आश्वासन के बाद वह नीचे उतर आया। इसके बाद पुलिस युवक को अपने साथ थाने ले गई, जहां मामले में पूछताछ जारी है।
0
0
Report
Advertisement

समस्तीपुर के दलसिंहसराय में दीवार तोड़कर लाखों की चोरी, CCTV तार काटे

Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में दीवार तोड़ किराना दुकान में लाखों की चोरी, CCTV का तार काटकर फरार हुए चोर , बोरे से मुंह ढका कैमरे में कैद हुई पूरी वारदात । समस्तीपुर के दलसिंहसराय में चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। सरदारगंज इलाके में एक किराना दुकान की दीवार तोड़कर चोरों ने करीब दो लाख रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरी के दौरान बदमाशों ने CCTV कैमरे का तार भी काट दिया, लेकिन उससे पहले उनकी गतिविधियां कैमरे में कैद हो गईं। पुलिस अब फुटेज के आधार पर जांच में जुटी है। घटना दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के सरदारगंज स्थित विद्यापति रोड की है, जहां वार्ड नंबर 12 गोलापट्टी मोहल्ला निवासी अनुराग आनंद की “आनंद स्टोर” नाम से किराना और मुरही मिल की दुकान है। बताया गया है कि रोज की तरह 13 मई की शाम दुकान बंद कर मालिक अपने कर्मियों के साथ घर चले गए थे। रात में अज्ञात चोर दुकान के उत्तर दिशा की दीवार तोड़कर अंदर घुस गए। इसके बाद गेट के पास लगे CCTV कैमरे का तार काट दिया और दुकान के अंदर बने दूसरे गेट को भी तोड़ डाला। चोर दुकान से काजू, किशमिश, हॉर्लिक्स, सिगरेट, रजनीगंधा समेत करीब दो लाख रुपये के सामान की चोरी कर फरार हो गए।गुरुवार सुबह जब दुकान खोलने कर्मी पहुंचे, तब घटना की जानकारी हुई। इसके बाद दुकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।पहले भी कई बार मेरी दुकान में चोरी हो चुकी है। इस बार करीब दो लाख रुपये का सामान चोरी हुआ है। चोरों ने CCTV का तार भी काट दिया, हालांकि कुछ फुटेज कैमरे में रिकॉर्ड हो गया है। फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने में जुटी है। इलाके में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से कारोबारियों में दहशत का माहौल है.
0
0
Report

धनबाद रेलवे अतिक्रमण रोकने पर विरोध, जेसीबी से मकान-दुकान टूटे

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद थाना क्षेत्र के विनोद नगर में रेलवे प्रशासन अतिक्रमण के खिलाफ आचनक कार्रवाई करने पहुँची।रेलवे अधिकारी धनबाद सीओ जेसीबी मशीन से मकान,दुकान को तोड़ने लगे।रेलवे द्वारा अतिक्रमण हटाने पहुंचे अधिकारियों को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने कार्रवाई का जमकर विरोध शुरू कर दिया। लोगों का आरोप है कि रेलवे ने बिना किसी पूर्व नोटिस और बिना मुआवजा दिए अचानक जेसीबी लेकर दुकान और मकानों को तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी।कार्रवाई से नाराज लोगों ने मौके पर हंगामा किया और रेलवे प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। पीड़ित परिवारों का कहना है कि वर्षों से यहां रहकर वे अपना रोजगार चला रहे थे, लेकिन अचानक कार्रवाई से उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। विरोध के दौरान एक पीड़ित जेसीबी के आगे जाकर लेट गया और कार्रवाई रोकने की मांग करने लगा। स्थिति तनावपूर्ण होते देख मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।स्थानीय लोगों ने रेलवे प्रशासन से उचित मुआवजा और वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की। लगातार विरोध और बढ़ते हंगामे को देखते हुए रेलवे अधिकारियों को फिलहाल कार्रवाई रोकनी पड़ी और टीम बैरंग लौट गई।
0
0
Report
Advertisement

विराटनगर कोटपूतली-बहोड़ में जनसुनवाई, कलेक्टर ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए

Jaipur, Rajasthan:विराटनगर(कोटपूतली-बहरोड़).....कस्बे के भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र स्थित वीसी परिसर कोटपूतली-बहरोड़ जिला कलेक्टर अपर्णा गुप्ता ने ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की मौजूदगी में जनसुनवाई कर आमजन की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए तथा कार्य में लापरवाही पर नाराजगी जताई। जनसुनवाई में ग्रामीणों ने गणेशजी रोड पर अतिक्रमण, बस स्टैंड क्षेत्र में अव्यवस्था, पापड़ी में मूलभूत सुविधाओं की कमी, सफाई व्यवस्था में अनियमितता तथा सड़क निर्माण में गड़बड़ी जैसी समस्याएं उठाईं। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को जांच कर शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक के दौरान सरकारी विद्यालयों में शौचालयों की खराब स्थिति पर जिला कलेक्टर ने सीबीईईओ रामेश्वर प्रसाद जाट को फटकार लगाई। उन्होंने पूछा कि अब तक प्रस्ताव क्यों नहीं भेजे गए। वहीं पंचायत समिति क्षेत्र में सफाई एवं ग्राम पंचायत कुहाड़ा में निर्माण कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत पर पंचायत प्रसार अधिकारी से जवाब मांगा, लेकिन संतोषजनक जानकारी नहीं मिलने पर जांच के आदेश दिए। इसके अलावा जयपुर-अलवर मार्ग पर खतरनाक पेड़ों को हटाने, सड़क निर्माण कार्यों में पारदर्शिता बरतने तथा नगर पालिका द्वारा जनसंपर्क पोर्टल पर झूठी रिपोर्टिंग के आरोपों पर भी कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
0
0
Report

मोदी अपील के बाद बैरवा ने डीजल बचत का संदेश दिया, बस से रवाना

Jaipur, Rajasthan:जयपुर से रात्रि चौपाल के लिए डिप्टी सीएम डॉ प्रेमचंद बैरवा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद सार्थक संदेश दिया है। डिप्टी सीएम जयपुर से शाम 5:30 बजे सहकार मार्ग, बाईस गोदाम स्थित बस स्टैंड से बस में रवाना हुए ताकि दूदू के फागी में रात्रि चौपाल में भाग ले सकें। उन्होंने अपने सरकारी काफिले की गाड़ियों को छोड़ दिया और राजस्थान रोडवेज की बस में सवार होकर फागी के लिए रवाना हुए। बैरवा ने कहा कि पीएम मोदी की अपील के बाद डीजल-petrol की बचत करना हर नागरिक का कर्तव्य है; सोना-चांदी की खरीद अगले एक साल तक नहीं करने की सलाह दी गई। इस दौरान डिप्टी सीएम के सुरक्षा गार्ड और निजी सहायक भी बस में ही रहे।
0
0
Report

विराटनगर टोल प्लाजा पर विरोध: 15 किमी दायरे के गांवों के लिए टोल माफी तय

Jaipur, Rajasthan:विराटनगर(कोटपूतली बहरोड़)...विराटनगर के बागावास चौरासी टोल प्लाजा पर लोकल वाहनों से टोल वसूली के विरोध में ग्रामीणों और वाहन चालकों ने करीब पांच घंटे तक प्रदर्शन किया। बाद में प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और टोल प्रबंधन के बीच हुई वार्ता के बाद स्थानीय वाहनों को टोल फ्री करने पर सहमति बनी। प्रदर्शन में ग्रामीणों ने मांग की कि टोल प्लाजा से 15 किलोमीटर दायरे के गांवों के वाहनों से टोल नहीं लिया जाए। सूचना पर भाबरू थाना प्रभारी प्रदीप सिंह पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन ग्रामीण नहीं माने। इसके बाद विराटनगर एसडीएम कपिल कुमार ने टोल प्रबंधन और प्रदर्शनकारियों से वार्ता की। यूथ कांग्रेस नेता महेश सिंधु और मनोज मीणा ने विधायक कुलदीप धनकड़ से फोन पर बात कर समस्या बताई, जिस पर विधायक ने स्थानीय वाहनों को राहत देने का आश्वासन दिया। सहमति के बाद अलवर तिराहे से बीलवाड़ी तक के गांवों के लोकल वाहनों तथा शाहपुरा-विराटनगर रूट की सवारी जीपों को टोल से छूट देने का निर्णय लिया गया। टोल मैनेजर गोपाल तोमर ने बताया कि छूट के लिए पहचान पत्र दिखाना जरूरी होगा।
0
0
Report
Advertisement

नर्मदापुरम के शिव वेयरहाउस में गेहूं ट्रॉली विवाद पर किसान बवाल, वीडियो वायरल

Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- मिसरोद स्थित शिव वेयरहाउस में गेहूं खरीदी केंद्र उस वक्त अखाड़े में बदल गया, जब ट्रॉली अंदर ले जाने की बात पर किसानों के बीच जमकर बवाल हो गया। मामूली बहस देखते ही देखते हाथापाई और गाली-गलौज में बदल गई। खरीदी केंद्र पर अफरा-तफरी मच गई और वहां मौजूद लोग तमाशबीन बन गए। हंगामे के बीच कर्मचारियों और केंद्र प्रभारी ने किसी तरह दोनों पक्षों को अलग कराया, लेकिन तब तक विवाद का वीडियो मोबाइल कैमरों में कैद हो चुका था। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। घटना की खबर मिलते ही डोलरिया तहसीलदार अंकित मौर्य और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों ने हालात संभालते हुए किसानों से पूछताछ की। बताया जा रहा है कि गेहूं से भरी ट्रॉली पहले अंदर ले जाने को लेकर किसान अड़ गए थे, जिसके बाद विवाद ने उग्र रूप ले लिया। कुछ देर तक खरीदी केंद्र पर तनाव का माहौल बना रहा। प्रशासन की समझाइश और पुलिस की मौजूदगी के बाद मामला शांत कराया गया।
0
0
Report

खैरथल तिजारा में निजी स्कूल बस ब्रेक फेल, चार बच्चे सुरक्षित बचाए गए

Bagheri Kalan, Rajasthan:खैरथल तिजारा जिले के रसगन गांव में आज एक बड़ा हादसा होते होते टल गया। बताया जा रहा है कि निजी स्कूल की बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली की डीपी से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कुछ देर के लिये मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। हादसे के समय मौजूद स्थानीय लोगों की माने तो हादसे के समय बस में करीब चार स्कूली बच्चे सवार थे, जिन्हें ग्रामीणों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया। ग्रामीणों के अनुसार बस की तेज रफ्तार ज्यादा थी जिसके चलते अचानक चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस सीधे बिजली के पोल व ट्रांसफार्मर से जा भिड़ी। ग्रामीणों ने जब बस चालक से हादसे का कारण पूछा तो चालक ने बस के ब्रेक फेल होना बताया।
0
0
Report

कुरुक्षेत्र CIA2 ने छीनाझपटी वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार, 5 वाहन बरामद

Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र CIA2 की टीम ने छीनाझपटी और वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। टीम ने 5 आरोपी को गिरफ्तार किया है और 5 वाहनों को बरामद करने में सफलता हासिल की है। डीएसपी मुख्यालय सुनील कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को दी अपनी शिकायत में बॉबी वासी सिकुर्रा जिला अलीगढ़ यूपी ने बताया कि वह परिवार सहित बस में कुरुक्षेत्र घूमने आया था। दिनांक 9 मई 26 को सुबह करीब 5 बजे वह शौच के लिए 18 मंजिला मंदिर की साइड में जंगल की तरफ जा रहा था। जब वह 18 मंजिला मंदिर के पास पहुंचा तो अचानक से एक मोटरसाइकिल 4 लड़के आये और उसका बैग छीनकर भाग गए। बैग में 9 हजार रूपये, 2 मोबाइल फोन व अन्य कागजात थे। जिसकी शिकायत पर थाना केयूके में मामला दर्ज करके जांच की गई। इसके अलावा भी आरोपियों ने कई वारदातों को अंजाम दिया था जिनके संबंध में सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने मामले की जाँच अपराध अन्वेषण शाखा-2 को सौंपी थी। टीम ने छीनाझपटी और वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए आरोपी संजू पाठक वासी इंदिरा कालोनी किरमच रोड कुरुक्षेत्र, साहिल उर्फ कच्छू वासी फरल जिला कैथल, प्रदीप कुमार उर्फ दीपू वासी चक्रवर्ती मोहल्ला थानेसर, सूरज उर्फ बाबा वासी नजदीक स्नेहित सरोवर थानेसर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने चोरी का सामान खरीदने वाले आरोपी दर्शन उर्फ दरसु वासी शेखां वाला मोहल्ला थानेसर को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से चोरीशुदा 2 मोटरसाइकिल व 3 स्कूटी बरामद की गई। आरोपियों ने जिला में 5 वाहन चोरी तथा 3 छीनाझपटी की वारदातों को अंजाम दिया था। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top