Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
ललितपुर284403

दैलवारा समिति सचिव के खिलाफ अनीयताओं को लेकर ग्रामीणों ने दिया ज्ञापन किया प्रदर्शन

Oct 14, 2025 09:05:24
ललितपुर, उ.प्र
गांव के किसानों ने दैलवारा सोसाइटी सचिव के खिलाफ अनियमितताओं को लेकर खोला मोर्चा समिति में नियम विरुद्ध नियुक्ति पाने के साथ-साथ सोसाइटी में घोटाला करने का आरोप जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर सचिव द्वारा किए गए घोटाले की जांच कर कर कार्यवाही की उठाई मांग
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Oct 14, 2025 12:40:58
0
comment0
Report
ANAJAY NATH
Oct 14, 2025 12:40:21
Sambalpur, Odisha:ବହୁବିଧ ସମସ୍ୟା ରେ ଜର୍ଜରିତ ସମ୍ବଲପୁର,ମଇଳା ଓ ଆବର୍ଜନା ର ସହର ସମ୍ବଲପୁର ବୋଲି କହିଲେ ପୂର୍ବତନ ମନ୍ତ୍ରୀ ତଥା ସମ୍ବଲପୁର ବିଜେଡି ସଭାପତି ରୋହିତ ପୂଜାରୀ| ରାସ୍ତା ଘାଟ,ପାନୀୟ ଜଳ ସମସ୍ୟା,ପରିମଳ ୱୟବସ୍ଥା କୌଣସି ବିଭାଗ ମଧ୍ୟ ତାଙ୍କର ଦାୟିତ୍ୱ ଠିକ ଭାବରେ ନିର୍ବାହ କରୁ ନ ଥିବା ର ଅଭିଯୋଗ ହୋଇଛି| ସହର ମଧ୍ୟ ସ୍ଥଳ ଦଳେଇ ପଡ଼ା,ହୀରାକୁଦ କଲୋନୀ ରେ ପାନୀୟ ଜଳ ସମସ୍ୟା| ରାସ୍ତା ରେ ବଡ଼ ବଡ଼ ଗାତ| ଯିବା ଆସିବାରେ ବହୁ ଅସୁବିଧା ର ସମ୍ମୁଖୀନ ହେଉଛନ୍ତି ସ୍ଥାନୀୟ ବାସିନ୍ଦା|ତା ସହ ସହର ମଧ୍ୟ ରେ କୁଢ଼ କୁଢ଼ ମଇଳା|ଯେଉଁ ଆଡେ ଦୃଷ୍ଟି ପକାଇବେ ସବୁ ଆଡେ ମଇଳା ଓ ଆବର୍ଜନା ରେ ପରିପୂର୍ଣ|ଦୀର୍ଘ ବର୍ଷ ହେବ ମହାନଗର ନିଗମ ଘୋଷଣା ହେବା ପରେ ମଧ୍ୟ ମିଳି ନାହାନ୍ତି ଜନପ୍ରତିନିଧି| ଜନସାଧାରଣ ଙ୍କର ଯାହା ଆପତ୍ତି ଅଭିଯୋଗ ତାହା ଅଭିଯୋଗ ରେ ରହିଯାଏ|ସେଥିପାଇଁ ମହାନଗର ନିର୍ବାଚନ ଶୀଘ୍ର ହେଲେ ଜନପ୍ରତିନିଧି ମିଳିବେ ବୋଲି କୁହାଯାଇଛି|
0
comment0
Report
Oct 14, 2025 12:40:03
0
comment0
Report
RKRANJAN KUMAR
Oct 14, 2025 12:39:54
Katihar, Bihar:वन्दे भारत एक्सप्रेस से 162 किलोग्राम गांजा का खेप को किया बरामद गाँजे की यह खेप सूटकेस और एयरबैग में टाइट पैक था सूखे नशे के सौदागरों ने वन्दे भारत एक्सप्रेस की व्हाट् लगा डैली खास बात -- गांजा तस्कर जीआरपी को देख चुपके से निकल चम्पत ट्रेन के प्लेटफार्म पर प्लेस करते ही जीआरपी जवानों ने पूरे बोगी को कवर कर लिया रेल पुलिस ने पूरे मामले की तफ्तीश शुरू की बिहार विधानसभा चुनाव माफियाओं के लिए सड़कों से तस्करी की अपेक्षा ट्रेनें तस्करी सेफ बिहार में सूखे नशे के सौदागरों ने वन्दे भारत एक्सप्रेस की व्हाट् लगा डाली हैं । कटिहार रेल पुलिस ने पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी से पटना जा रहे ट्रेन के एक्सक्यूटिव क्लास के कोच से 162 किलोग्राम गाँजे की खेप को बरामद किया हैं । खास बात तो यह हैं कि गाँजा तस्कर जीआरपी को देख चुपके से निकल चम्पत हो गया । फिलहाल, रेल पुलिस ने पूरे मामले की तफ्तीश शुरू कर दी हैं । यह तस्वीर कटिहार रेलवे जंक्शन की हैं जहाँ वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के प्लेटफार्म पर प्लेस करते ही जीआरपी जवानों ने पूरे बोगी को कवर कर लिया और एक एक सघन तलाशी ली । इस दौरान एक्सक्यूटिव क्लास से जीआरपी ने गाँजे की बड़ी खेप को पकड़ा । गाँजे की यह खेप सूटकेस और एयरबैग में टाइट पैक था । जीआरपी रेल पुलिस बरामद गाँजे के फॉरबर्ड और बैकवर्ड लिंक को खंगालने में जुटी हैं ताकि कानून के लंबे हाथ माफियाओं के गिरहबान तक पहुँच सकें । बिहार में इन दिनों विधानसभा चुनाव का दौर चल रहा हैं । सुरक्षा के दृष्टिकोण से जगह जगह बने पुलिस चेकपोस्ट और ड्रॉपगेट्स की वजह से सड़कों से तस्करी की अपेक्षा ट्रेनें तस्करों के निशाने पर हैं और यह आवागमन का सॉफ्ट रास्ता भी है । इसी बातों को ध्यान में रखते हुए जीआरपी ने विधानसभा चुनाव और त्योहारों को देखते हुए ट्रेनों पर कड़ी चौकसी शुरू की है ।
4
comment0
Report
HKHitesh Kumar
Oct 14, 2025 12:39:34
0
comment0
Report
AVArun Vaishnav
Oct 14, 2025 12:39:14
0
comment0
Report
KSKartar Singh Rajput
Oct 14, 2025 12:39:01
Morena, Madhya Pradesh:शिंदे की छावनी के पास एक नाबालिग लड़के ने कार चालक की शर्ट पर मैला लगाकर उनका सोने का हैंडबैग गायब कर दिया. यह घटना CCTV कैमरे में कैद हुई है. थाटीपुर के रहने वाले शशांक कौशल सराफा कारोबारी है वह सोने का सामान लेकर सराफा बाजार आए थे. जब वापसी में वह शिंदे की छावनी में कार का लॉक सुधरवाने के लिए रुके. इसी दौरान एक 13 साल के लड़के ने उनके पास पहुंचकर बताया कि उनकी शर्ट पर मैला लगा हुआ है. शशांक अपने पास में मौजूद बैग को कार की सीट पर रखकर शर्ट साफ करने लगे इतने में लड़के ने कार की सीट पर रखा सोने का पर्स चुरा लिया. इसमें ब्रेसलेट अंगूठी के अलावा कुछ और सामान भी था. पुलिस ऑफ सीसीटीवी फुटेज के आधार पर नाबालिग लड़के की तलाश कर रही है.
0
comment0
Report
SPSATYENDRA PARMAR
Oct 14, 2025 12:38:23
Niwari, Madhya Pradesh:एंकर- मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर कस्बे में अल्फोंसा हाई स्कूल में 10वीं क्लास के साहिल यादव ने फसल नहीं, बल्कि एक शरारत के तौर पर स्कूल कक्षा में पटाखा फोड़ा था। इससे स्कूल में तेज धमाका हुआ और डर महसूस हुआ। स्कूल प्रबंधन ने सूचना मिलने पर साहिल को 15 दिनों के लिए स्कूल से रस्टिकेट कर दिया, जिसे लेकर परिवार ने आरोप लगाया कि फादर ने सिर्फ एक छोटी गलती के कारण इतना कठोर निर्णय लिया। परिजनों के अनुसार, बच्चे ने माफी मांगी थी, फिर भी उसकी यह सजा दी गई। साहिल के पिता ने कहा कि वही घटना बच्चे की मौत की वजह बनी; घर से बाहर निकलते ही वह उदास रहने लगा और अंततः पेड़ पर रस्सी डालकर आत्महत्या कर ली। स्कूल प्राचार्य ने कहा कि अनुशासनहीनता और उद्दंडता बर्दाश्त नहीं की जाएगी, और साहिल को 15 दिनों के लिए निकाला गया था, जबकि मामले की जांच जारी है। थाना प्रभारी के अनुसार प्रत्यक्षदर्शी बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report
AYAmit Yadav
Oct 14, 2025 12:38:01
Jaipur, Rajasthan:बानसूर(कोटपूतली-बहरोड़)....संगठन सर्जन अभियान के तहत बानसूर और नारायणपुर ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में एआईसीसी ऑब्जर्वर भरत सिंह सोलंकी, पीसीसी ऑब्जर्वर विकास चौधरी और महासचिव राहुल भाकर मुख्य मौजूद रहे। पर्यवेक्षकों ने कार्यकर्ताओं से वन-टू-वन संवाद कर संगठन को मजबूत करने का संदेश दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भरत सिंह सोलंकी ने कहा कि राहुल गांधी का उद्देश्य जमीनी स्तर पर संगठन को सशक्त बनाना है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा देश को जोड़ने का काम किया है जबकि भारतीय जनता पार्टी लोगों को बांटने की राजनीति कर रही है। जिला अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर भी सोलंकी ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोटपूतली-बहरोड़ कांग्रेस जिला अध्यक्ष पद के लिए 25 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। सभी आवेदकों के दस्तावेजों की जांच के बाद छह नामों की सूची उच्च नेतृत्व को भेजी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिला अध्यक्ष वही बनेगा जिसने संगठन में पांच साल से सक्रिय भूमिका निभाई हो, अनुशासनप्रिय हो और कांग्रेस की विचारधारा को आत्मसात किया हो। बैठक में पूर्व मंत्री शकुंतला रावत, बानसूर ब्लॉक अध्यक्ष भीम सिंह गुर्जर और नारायणपुर ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र रैगर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में नए जोश और उत्साह का माहौल देखने को मिला。
0
comment0
Report
AAANOOP AWASTHI
Oct 14, 2025 12:37:48
Jagdalpur, Kumhar Para, Chhattisgarh:माओवादी संगठन के शीर्ष नेता मलोजुला वेणुगोपाल ने महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में 60 माओवादी लड़ाकों के साथ आत्म समर्पण कर दिया, अंतिम सांसे गिन रहे माओवादी संगठन के लिए यह खबर बड़े झटके के रूप में देखी जा रही है, मलोजुला वेणुगोपाल उर्फ सोनू पोलित ब्यूरो सदस्य है वेणुगोपाल ही केंद्रीय समिति के प्रवक्ता अभय के रूप में जाना जाता है अक्सर माओवादी संगठन की तरफ से अभय के नाम से प्रेस नोट जारी करने का काम वेणुगोपाल द्वारा ही किया जाता था बताया जा रहा है कि वेणुगोपाल माओवादी संगठन के लिए सिर्फ शीर्ष नेता नहीं बल्कि एक थिंक टैंक था, पिछले महीने वेणुगोपाल ने ही केंद्रीय समिति प्रवक्ता अभय के रूप में एक प्रेस नोट जारी कर संघर्ष विराम की घोषणा कर दी थी, पिछले साल 31 दिसंबर 2024 को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के समक्ष वेणुगोपाल की पत्नी तारक्का ने अन्य 11 माओवादियों संग आत्म समर्पण कर दिया था。
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top