Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
South 24 Parganas700144
बंगोर के चंडिहाट में ISF बूथ अध्यक्ष के घर हुई बमबारी, टीएमसी समर्थकों पर आरोप; पुलिस जांच शुरू
PSPrasenjit Sardar
Oct 26, 2025 09:06:18
Baruipur, West Bengal
ভাঙড়ে চণ্ডিহাটে আইএসএফ বুথ সভাপতির বাড়িতে বোমাবাজির অভিযোগে, অভিযোগের তির তৃণমূলের দিকে। ভাঙড়ের শানপুকুর অঞ্চলের চণ্ডিহাট এলাকায় গভীর রাতে বোমাবাজির ঘটনায় চাঞ্চল্য ছড়িয়েছে। অভিযোগ, আইএসএফ বুথ সভাপতি ইছা মোল্লার বাড়িতে বোমা মারে দুষ্কৃতিরা। ঘটনার পরই এলাকায় উত্তেজনা ছড়ায়। খবর পেয়ে ঘটনাস্থলে পৌঁছায় উত্তর কাশিপুর থানার পুলিশ। তারা গোটা ঘটনাটি নিয়ে তদন্ত শুরু করেছে। আইএসএফের অভিযোগ, তৃণমূল আশ্রিত দুষ্কৃতিরাই এই হামলার সঙ্গে জড়িত। আইএসএফ করার কারণে এই হামলা হয়েছে বলে দাবি করেছেন বুথ সভাপতি। সকালে ঘটনাস্থলে যান আইএসএফের জেলা পরিষদ সদস্য নেতা রাইনুর হক। তিনি ইছা মোল্লার সঙ্গে দেখা করে পরিস্থিতি খতিয়ে দেখেন এবং জানান যে আইএসএফের পক্ষ থেকে উত্তর কাশিপুর থানায় লিখিত অভিযোগ দায়ের করা হবে। অন্যদিকে, সমস্ত অভিযোগ অস্বীকার করেছেন ওই এলাকার প্রাক্তন প্রধানের স্বামী তথা বর্তমান তৃণমূল পঞ্চায়েত সদস্য মহসিন মোল্লা। তাঁর দাবি, এই ঘটনার সঙ্গে তৃণমূলের কোনো সম্পর্ক নেই, এটি সম্পূর্ণ ভিত্তিহীন অভিযোগ। তবে গোটা ঘটনার তদন্ত শুরু করেছে উত্তর কাশিপুর থানার পুলিশ।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
MKMukesh Kumar
Oct 26, 2025 11:57:44
Jehanabad, Bihar:जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव की तारीखें नजदीक आ रही हैं, जहानाबाद में चुनावी सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं। इसी क्रम में रविवार को जहानाबाद जिला मुख्यालय स्थित एक निजी रेस्ट हाउस में राजद का नया चुनावी कार्यालय उद्घाटित किया गया। उद्घाटन का कार्य राजद के प्रदेश सचिव मुजफ्फर हुसैन राही ने किया। उक्त अवसर पर प्रदेश सचिव मुजफ्फर हुसैन राही ने कहा कि हम सभी राजद कार्यकर्ता पार्टी के सिपाही हैं। लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव ने जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र से राहुल शर्मा को प्रत्याशी बनाया है। अब हमारी जिम्मेदारी है कि हम सभी मिलकर उन्हें विजयी बनाएं और तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाएं। उन्होंने कहा कि अब से कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों से राजद प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील करेंगे और पार्टी की घोषणाओं व नीतियों को जनता तक पहुंचाएंगे। राजद नेता ने एनडीए उम्मीदवार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जदयू के पास उम्मीदवार नही मिल रहा था तो थका हारा प्रत्याशी मौदान में उतारा है। पिछ्ले लोकसभा चुनाव में चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी को एक लाख 42 हजार मतों से हराया था। इस बार भी उन्हें 42 हजारो वोटो से पराजित करेंगे। उन्होंने दावा किया कि बिहार की जनता इस बार बदलाव के मूड में है और जहानाबाद में राहुल शर्मा को गांव-गांव से अपार समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि राहुल शर्मा एक कर्मठ और शिक्षित उम्मीदवार हैं, जो विधायक बनने के बाद क्षेत्र के विकास में नई ऊर्जा लाएंगे और आम जनता के सुख-दुख में सदैव साथ रहेंगे। मुजफ्फर हुसैन राही ने आगे कहा कि राहुल शर्मा के पिता का राजनीति में लंबा अनुभव रहा है, जिसका लाभ राहुल शर्मा को भी मिल रहा है। उनके मार्गदर्शन में राहुल शर्मा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए काम करेंगे। कार्यक्रम के अंत में प्रदेश सचिव ने लोगों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर राहुल शर्मा को विजय दिलाएं, ताकि जहानाबाद को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके। वही राजद नेता ने जन सुराज के उम्मीदवार को लेकर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह भाजपा की बी टीम है। इस चुनाव में जनसुराज का कोई अतापता नही रहेगा。
0
comment0
Report
DCDILIP CHOUDHARY
Oct 26, 2025 11:57:08
Dudu, Rajasthan:दूदू (जयपुर) पानी के पोंड में डूबने से तीन बच्चों की मौत, परिवार में मचा कोहराम। फागी के डालनिया गांव का है मामला, गांव के पास ही था फार्म पोंड। पानी पीने के लिए उतरे थे पोंड में, संतुलन बिगड़ने से पैर फिसला और समा गए गहरे पानी में। एक-एक कर गहरे पानी में समा गए तीनों, शव को सीने से लगाकर फफक कर रोए परिजन, एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं तीनों मृतक बच्चे, परिजन तीनों बच्चों को याद करके हुए बेसुध। पुलिस पहुंची मौके पर, बच्चों के शव को लाए फागी उप जिला अस्पताल में। बच्चों की मौत की घटना के बाद गांव में छाया मातम, क्षेत्र में फैली शोक की लहर है। लोकेश, प्रिंस और सुखविंदर तीनों की हुई मौत।
0
comment0
Report
AMALI MUKTA
Oct 26, 2025 11:56:58
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी पहुंचे उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने प्रेसवार्ता के दौरान विपक्षी नेताओं पर तीखा हमला बोला है। मीडिया के सवाल पर मंत्री ने बयान दिया जो अब विवादों में घिर सकता है। कौशांबी में उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव, राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और ममता बनर्जी जैसे नेता तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं। उन्होंने कहा कि जब इन नेताओं को जनता के मुद्दे उठाने चाहिए थे, तब ये मस्जिदों में जाकर बातें कर रहे थे। मंत्री ने विनाश काले विपरीत बुद्धि कहा। नंदी ने बिहार चुनाव का जिक्र किया और कहा कि वहाँ अभी चुनाव लड़ने वाला कोई नहीं दिख रहा, लेकिन विपक्षी दलों ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। मैं समझता हूं कि ऐसे मूर्ख लोगो बात पर क्युचन करना अपने का और हम लोगो का समय बर्बाद, इसमे समय बर्बाद नही करना चाहिए। विपक्ष में जब भी आप देखेंगे की सनातन को बदनाम करने के सनातन को अपमानित करने के तुष्टीकरण को बढ़ावा देने के क्या हम ऐसी बात की मुस्लिम वोट खुश हो जाए, और एक साथ आ जाए। ऐसी पार्टियों के दिन लद गए। अब हिंदुस्तान का मददाता हिंदुस्तान की तरक्की चाहता है। एनडीए भारी बहुमत से अपनी सरकार बनाने जा रहा है। नंदी के इस बयान को लेकर अब सियासी हलकों में हलचल तेज है। विपक्षी दलों ने इस बयान को गैर जिम्मेदाराना बताया है, वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री के रुख का बचाव किया है।
0
comment0
Report
VKVIJAY KUMAR2
Oct 26, 2025 11:56:39
New Delhi, Delhi:जमुना घाट पर साउथ ईस्ट डीसीपी और dm ने किया पुख्ता इंतजाम. लोकेशन: जमुना खादर साउथ ईस्ट डिस्टिक. विजुअल: जमुना घाट के, डीसीपी ओर डीएम और अन्य टीम के. 121 डीसीपी साउथ ईस्ट हेमंत तिवारी. 121 DM साउथ ईस्ट सरवन बागरिया. मदनपुर खादर में जमुना घाट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम जिनको लेकर पहुंचे साउथ ईस्ट के डीसीपी हेमंत तिवारी और साउथ ईस्ट DM ने मिलकर अपनी टीमों के साथ सुरक्षा का जायजा लिया. तस्वीरों में आप देख सकते हैं जिस तरीके से जमुना में वोट चल रही है और जमुना घाट पर साउथ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट डीसीपी हेमंत तिवारी ने कालिंदी कुंज थाने और अन्य पुलिस को बोला हुआ है सुरक्षा के इंतजाम के लिए और डीएम ने भी अपनी टीमों को तैनात किया हुआ है. मैं आपको बता दूं डीसीपी ने बताया कि हमने यहां पर एक लाख से ऊपर लोगों के गैदरिंग को लेकर इंतजामात किए हैं और सीसीटीवी कैमरा और अन्य सुविधा का भी विशेष तौर पर ध्यान रखा गया है. छठ पूजा के संचालक से बात करने की कोशिश करी उन्होंने बताया हमने यहां पर हर तरीके से सभी सुविधाओं का ध्यान रखा है. और छठ पूजा को लेकर विशेष तौर पर ट्रैफिक पुलिस अन्य पुलिस बल फोर्स डीएम की टीम अपने-अपने टीमों के साथ सुरक्षा इंतजाम को लेकर जमुना घाट पर तैनात है. और जी मीडिया की टीम से बात करते हुए डीसीपी साउथ ईस्ट हेमंत तिवारी ने बताया कि हमने खास तौर पर पटाखों के लिए बैन कर दिया है.
0
comment0
Report
DGDebabrata Ghosh
Oct 26, 2025 11:56:16
0
comment0
Report
DBDevender Bhardwaj
Oct 26, 2025 11:56:01
Gurugram, Haryana:गैंगस्टर सुनील सरधनिया को गुरुग्राम पुलिस ने पकड़ा विदेश में बैठकर गैंगस्टर दीपक नांदल के साथ मिलकर सुनील सरधानिया कर रहा था गैंग को ऑपरेट विदेश में बैठकर भारत मे चला रहा था गैंग बॉलीवुड सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर सुनील सरधानिया ने ही कराई थी फायरिंग प्रॉपर्टी डीलर रोहित शौकीन की हत्या में भी सुनील सरधनिया का था हाथ हाल ही में सेक्टर 45 में MNR बिल्डर के दफ्तर के बाहर भी सुनील सदरिया के गुर्गों ने ही की थी फायरिंग सुनील सरधनिया पर फिरौती, हत्या, हत्या के प्रयास समेत कई संगीन मुकदमे है दर्ज बीते लंबे समय से गुरुग्राम पुलिस को थी सुनील सरधानिया की तलाश गुरुग्राम पुलिस सुनील सरधनिया को कोर्ट में कर रही पेश दिनाँक 14.07.2025 को पुलिस थाना बादशाहपुर, गुरुग्राम की पुलिस टीम को SPR रोड़ पर सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर फायरिंग की घटना होने के सम्बन्ध में सूचना प्राप्त हुई। उपरोक्त सूचना पाकर पुलिस थाना Badshahpur, गुरुग्राम की पुलिस टीम, उच्च अधिकारियों व क्राईम यूनिट्स की टीमों को सूचित करते हुए सूचना में बताए गए स्थान पर पहुँची और घटनास्थल का निरिक्षण किया गया तथा घटनास्थल से एक लोहे का पोल जिसे गोली लगने का निशान था व एक गोली کا सिक्का पुलिस कब्जा में लिया गया। इसी दौरान पीड़ित व्यक्ति राहुल फाजिलपुरिया ने पुलिस टीम को एक लिखित शिकायत के माध्यम से बतलाया कि दिनांक 14.07.2025 को समय लगभग 05:50 PM यह अपने गाँव फाजिलपुर से अपनी थार गाड़ी से बहरामपुर रोड SPR रोड की तरफ जा रहा था। इसी दौरान SPR पर एक सफेद रंग की टाटा पंच PUNCH कार में सवार व्यक्तियों द्वारा इस पर गोली चलाई तो गोली साइट में एक पोल पर लगी। गोली चलाने के बाद वे उसी टाटा पंच कार में सवार होकर वहां से भाग गए। प्राप्त शिकायत पर पुलिस थाना Badshahpur, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया। आरोपी से प्रारम्भिक पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि यह वर्ष-2024 में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर प्राप्त किए गए पासपोर्ट से दुबई होते हुए मध्य अमेरिका चला गया था और वहां रहकर ही यह अपने साथी आरोपियों के सम्पर्क में था। इसने अपने साथियों के साथ उपरोक्त अभियोग की वारदात सहित गुरुग्राम में रोहित शौकीन की हत्या व प्रॉपर्टी डीलर पर फायरिंग करके जनलेवा वारदातों को अंजाम देने की योजना बनाई थी तथा वारदातों को अंजाम देने के लिए, शूटर और वारदात में प्रयोग किए गए हथियार भी इसके (आरोपी सुनील सिंह) द्वारा ही अपने साथियों के माध्यम से उपलब्ध कराए गए थे। आरोपी से पुलिस पूछताछ में यह भी ज्ञात हुआ कि यह अभी मध्य-America में स्थित Costa Rica देश से भारत आया था। दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुँचते ही गुरुग्राम पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के अपराधिक रिकॉर्ड के अवलोकन से ज्ञात हुआ कि इसके खिलाफ गुरुग्राम में राहुल फाजिलपुरिया, सेक्टर-45 में गोली चलाकर जानलेवा हमला करने, पिछले महीने गुरुग्राम पुलिस और इनके गिरोह के सदस्यों के बीच हुई पुलिस मुठभेड़ व रोहित शौकीन की हत्या की वारदातों सहित हत्या, हत्या करने का प्रयास, लूट व डकैती इत्यादि संगीन अपराधिक वारदातों के कुल 24 अभियोग हरियाणा के जिलों जींद, रोहतक, गुरुग्राम, झज्जर, हिसार, सोनीपत, अम्बाला, भिवानी, पंचकूला तथा उत्तर-प्रदेश के जिलों बागपत व आगरा में अंकित हैं। आरोपी इससे पहले 02 अभियोगों में आजीवन कारावास व 10 वर्ष की सजा काट रहा है, जिसमें जिला भिवानी के केस में आजीवन सजा की अवधि के दौरान हाई कोर्ट से जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद साल-2024 में यह न्यू अशोक नगर वसूदरा एनक्लेव, दिल्ली के पते पर सुनील सिंह (Suneel Singh) नाम से फर्जी दस्तावेज/पासपोर्ट बनवाकर विदेश भाग गया था। इसके पहले उपरोक्त अभियोग में गुरुग्राम पुलिस द्वारा कुल 07 आरोपियों विशाल, हितेश, गौतम उर्फ छोटू, रमनदीप उर्फ पैट्रोल, शुभम उर्फ काला, शक्ति पांचाल व रामनिवास उर्फ कालू को गिरफ्तार किया गया था, जिनके कब्जा से वारदात को अंजाम देने में प्रयोग की गई गाड़ी व हथियार इत्यादि भी बरामद किए गए थे। अब तक उपरोक्त अभियोग में कुल 08 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके है। पुलिस टीम द्वारा आरोपी सुनील उपरोक्त को 26.10.2025 को माननीय अदालत के सम्मुख पेश करके 05 दिन के पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया गया है। पुलिस हिरासत रिमांड के दौरान इसके अन्य साथी आरोपियों व अन्य वारदातों के बारे में गहनता से पूछताछ की जाएगी। पुलिस पूछताछ में जो भी तथ्य समक्ष आएंगे उनके अनुसार अभियोग में नियमानुसार आगामी कार्यवाही की जाएगी। अभियोग का अनुसन्धान जारी है。
0
comment0
Report
JCJitendra Chaudhary
Oct 26, 2025 11:55:21
Begusarai, Bihar:मटिहानी विधानसभा क्षेत्र से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। जिसमें मटिहानी के लोगों के बीच छठ पर्व के नाम पर साड़ी का वितरण किया जा रहा है । मटिहानी के राजद उम्मीदवार नरेंद्र सिंह उर्फ बोगो सिंह ने ND A गठबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा है कि यहां के उम्मीदवार प्रिंस कुमार के द्वारा आचार संहिता का सरासर उल्लंघन किया जा रहा है एवं लोगों के बीच प्रलोभन देने का काम किया जा रहा है। इस संबंध में उन्होंने चुनाव आयोग से लेकर जिला प्रशासन तक शिकायत दर्ज करवाई है। हालांकि बोगो सिंह का यह भी आरोप है कि ND A प्रत्याशी राजकुमार सिंह के साथ मिलकर प्रशासन की टीम भी इस मामले में शामिल है। लेकिन बोगो सिंह ने न्याय की व्यवस्था पर विश्वास जताते हुए कहा है कि इस आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में चुनाव आयोग से शिकायत की गई है, उन्हें वीडियो उपलब्ध करवाया गया है। साथ ही साथ यहाँ के जनता मालिकों पर विश्वास है कि वह किसी प्रकार के प्रलोभन में नहीं आएंगे और इस बार महागठबंधन को विजई बनाएंगे । बाइट - नरेंद्र सिंह उर्फ बोगो सिंह
0
comment0
Report
VSVishnu Sharma
Oct 26, 2025 11:54:38
Jaipur, Rajasthan:बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बोले- सरदार पटेल नहीं होते तो मैं पाकिस्तान में होता ! राठौड़ ने कहा कार्यक्रम सरकार का, पार्टी का दुपट्टा और नारा नहीं लगाएं जयपुर लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के मौके पर प्रदेश के हर हिस्से में रन फॉर यूनिटी आयोजित की जाएगी. रन फॉर यूनिटी की तैयारी के बारे में आज एसएमएस इंडोर स्टेडियम में कार्यशाला हुई। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि सरदार पटेल नहीं होते तो मैं हिंदुस्तान का अंग नहीं होता। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि रन फॉर यूनिटी के दौरान पार्टी का दुपट्टा नहीं पहनें और नारा नहीं लगाएं। देश के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल ने आजादी के बाद बिखरी हुई रियासतों का एकत्रीकरण कर भारत बनाया। उन्हीं सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर केंद्र सरकार की ओर से सरदार 150 यूनिटी मार्च आयोजित की जा रही है। प्रदेश में इसकी तैयारियों को लेकर सवाई मानसिंह इंडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यशाला में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि देश को एकीकरण करने में सरदार वल्लभ भाई पटेल की महती भूमिका रही। 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती है. सम्मानपूर्वक गौरव के साथ जन्मदिवस मनाएंगे। भारत से अंग्रेज गए थे तब सारी रियासतों को स्वतंत्र कर दिया था। आप चाहो भारत में रहो पाकिस्तान में जाओ या स्वतंत्र रहो। कश्मीर को हरी सिंह ने स्वतंत्र रखा था, उसकी क्या स्थिति बनी। उस समय कई रियासतों में बंटे भारत को एक करने की जिम्मेदारी पटेल ने निभाई. हैदराबाद, जोधपुर को भारत में विलय करवाने का श्रेय सरदार पटेल को जाता है. हैदराबाद को कश्मीर पर कबायली और पाकिस्तानी सेना के हमले के बाद पटेल ने दृढता दिखाई और कश्मीर को भारत में जोड़ा. मैं भी हिंदुस्तान का अंग रहा सका हूं .... राठौड़ ने कहा कि हम जोधपुर की चिंता कर रहे थे, उस समय जोधपुर के बारे में इस प्रकार की चर्चा थी कि जोधपुर कहां रहेगा ? सरदार वल्लभ भाई पटेल ने जोधपुर के पूरे क्षेत्र को हिंदुस्तान में रखने के लिए बाध्य किया । मैं भी हिंदुस्तान का अंग इसी कारण से रह सका हूं, यह पूरी दुनिया जानती है आप सब जानते हैं। कार्यक्रम सरकार का, पार्टी का दुपट्टा नारा नहीं ... मदन राठौड़ ने कहा कि 31 अक्टूबर को जयपुर में यात्रा गांधी सर्किल से रवाना होकर अमर जवान ज्योति तक आएगी। जयपुर के सारे कार्यकर्ताओं को भाग लेना चाहिए । प्रत्येक जिले और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम होने वाले हैं। कार्यक्रम सरकार का है, हम सहयोगी हैं, इसलिए हम कोई दुपट्टा और नारा नहीं लगाएंगे, केवल भारत माता की जय लगाएंगे। हम राष्ट्रीय एकता की बात करेंगे, हम हम चाहते हैं राष्ट्र भक्ति का जज्बा पक्ष में भी हो विपक्ष में भी हो। प्रत्येक नागरिक के ह्दय में राष्ट्रभक्ति प्रस्फुटित हो, हमें राष्ट्रभक्ति पैदा करने का जज्बा मिला है। बाइट - मदन राठौड़, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष
0
comment0
Report
MTMD. TARIQ
Oct 26, 2025 11:54:15
Pilibhit, Uttar Pradesh:एंकर- पीलीभीत के श्री राम अवध अस्पताल में महिला की मौत के बाद मृतक के परिजनों ने डॉक्टर को बंधक बनाकर मारपीट की थी इसके बाद से पीलीभीत के आईएमए के सभी डॉक्टर में आक्रोश है आज आईएमए के भवन में आईएमए के प्रेसिडेंट डॉ भारत शेट्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया के माध्यम से जनता से कहा है कि ऐसी घटनाएं न करें वरना पीलीभीत के डॉक्टर प्रेक्टिस नहीं कर पाएंगे जिससे जनता को सीधे नुकसान होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि डॉक्टर की एक सीमा है वह भगवान नहीं है बल्कि वैज्ञानिक हैं। डॉक्टर केवल मरीज को बचाने की कोशिश करते हैं बचाता भगवान ही है। दरअसल 19 अक्टूबर को राम अवध अस्पताल में बुखार से पीड़ित महिला शकुंतला देवी की इलाज के दौरान मौत हो गई जिसके बाद आरोप है कि मृतका के परिवार वालों ने डॉक्टर के पूरे अस्पताल व अस्पताल परिसर में रह रहे डॉक्टर के परिवार को बंधक बना लिया था। और आग लगाने की कोशिश कर रहे थे। मामले में 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ डॉक्टर की ओर से मुकदमा लिखाया गया है पुलिस जांच कर रही है。
0
comment0
Report
NSNeha Sharma
Oct 26, 2025 11:54:00
Jaipur, Rajasthan:ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर कोटा दौरे पर हैं. मंत्री नागर को स्कूल की छात्राओं ने अपना दुःख सुनाया. स्कूल के रास्ते में शराब की दुकान का मामला सामने आया. रास्ते में शराब की दुकान के कारण विद्यार्थियों को डर लगता है. सिमलिया क्षेत्र के गांव चार में छात्राओं ने अपनी समस्या बताई. मंत्री नागर ने तुरंत एक्शन लिया; क्षेत्र के SHO सुरेश कुमार शर्मा को बुलाकर अवैध शराब की दुकान हटाने के निर्देश दिए. गांव वालों ने शराब ठेकेदार के पास हाईवे पर शराब दुकान होने की शिकायत की; गोदाम के नाम पर गांव में भी दुकान का संचालन हो रहा था. मंत्री ने उचित जांच के बाद दोषी पाए जाने पर लाइसेंस निलंबित करने के निर्देश भी दिए.
0
comment0
Report
ASAmit Singh01
Oct 26, 2025 11:53:44
0
comment0
Report
Diwali 2025
Advertisement
Back to top