Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Nadia741101
कृष्णनगर-करिमपुर राजमार्ग पर सड़क दुर्घटना: एक की मौत, दूसरा घायल
ADAnup Das
Feb 15, 2026 09:47:03
Krishnanagar, West Bengal
পানিলালায় পথ দুর্ঘটনা, ১২ চকা লরির নিচে পড়ে মোটরবাইক আরোহীর মৃত্যু এক, আর এক যুবক আশঙ্কাজনক অবস্থায় চিকিৎসাধীন ঘটনা আজ দুপুরে। কৃষ্ণনগর করিমপুর রাজ্য সড়কে কৃষ্ণনগর কোতয়ালী থানার অধীনে পানিলালা এলাকায় পথ দুর্ঘটনায় প্রাণ হারালেন এক মোটরসাইকেল আরোহী। গুরুতর আহত অবস্থায় আরও এক যুবককে শক্তিনগর জেলা হাসপাতালে ভর্তি করা হয়েছে। তাঁর শারীরিক অবস্থার অবনতি হয়েছে বলে হাসপাতাল সূত্রে জানা গেছে। স্থানীয় সূত্রে জানা যায়, একটি ১২ চাকা লরি কৃষ্ণনগর থেকে করিমপুরের দিকে যাচ্ছিল। একই সময়ে বিপরীত দিক থেকে মোটরসাইকেল করে দুই জন কৃষ্ণনগরের দিকে আসছিল। সেই সময়ই ঘটে মুখোমুখি সংঘর্ষ। সংঘর্ষ এতটাই তীব্র ছিল যে ঘটনাস্থলেই মৃত্যু হয় মোটরসাইকেলের এক আরোহীর。 গুরুতর আহত অপর যুবককে তড়িঘড়ি উদ্ধার করে শক্তিনগর জেলা হাসপাতালে নিয়ে যাওয়া হয়েছে। চিকিৎসাধীন অবস্থায় তাঁর অবস্থা সংকটজনক বলে জানা গেছে। মৃত যুবকের বাড়ি চাপড়া থানার দোয়ের বাজার এলাকায় বলে জানা গেছে। ঘটনার কেন্দ্র করে এলাকায় শোকের ছায়া নেমে এসেছে। মৃত যুবকের নাম বিটু, আহতের নাম তেঁতুল মন্ডল।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ASAkash Sharma
Feb 15, 2026 11:30:20
Moradabad, Uttar Pradesh:भारत-पाकिस्तान के मैच पर बोले तेज बॉलर मोहम्मद शमी के बॉलिंग कोच बदरुद्दीन सिद्क्की,,,सब लोग चाहते है भारत पाकिस्तान के मैच हो,,आज का मैच भी अच्छा होगा,,,आज पाकिस्तान को अच्छा खेलना पड़ेगा तभी मैच अच्छा होगा,,वरना एकतरफा की उम्मीद ज्यादा है,,,और जहां तक पहले उनके द्वारा भारत के साथ मैच न खेलने वाली बात थी तो ये उनकी स्टंटबाजी थी,,मुझे नही लगता वो मैच को छोड़ कर भाग सकते थे,,ये किसी सीरीज का मैच नहीबल्कि वर्ल्ड कप का मैच था,,,वर्ल्ड कप में आसान नही होता मैच से हटना,,,मुझे तो पहले ही लगता था वो यू टर्न मरेगा,और वही हुआ,,,और जहाँ एक आज में मैच में बॉलिंग के लिए सिराज को मौका मिलता है तो वो बेहतर करेंगे, सब लोग मैच को मैच की तरह ही देखे।बाइट:-बदरुद्दीन सिद्क्की(बॉलिंग कोच,)
0
comment0
Report
Feb 15, 2026 11:24:39
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली के थाना बारादरी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान एक शातिर अभियुक्त को अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त एवं चेकिंग कर रही थी, तभी मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अवैध असलहा लेकर कहीं जाने की फिराक में है।सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने शंकर फ्लोर मिल टीन शेड के पास घेराबंदी कर एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर एवं जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम इमरान अली पुत्र अशरफ अली निवासी लोधी टोला, हबीब शाह मियां के मजार वाली गली, थाना बारादरी, बरेली बताया, जिसकी उम्र करीब 23 वर्ष बताई जा रही है।पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह पढ़ा-लिखा नहीं है और चोरी कर अपना खर्च चलाता है। पूर्व में भी वह चोरी के एक मामले में जेल जा चुका है। जेल से छूटने के बाद वह पुनः चोरी की घटना को अंजाम देने की फिराक में था। अभियुक्त ने यह भी बताया कि वह तमंचा अपने पास इसलिए रखता था ताकि चोरी करते समय पकड़े जाने पर डर दिखाकर मौके से फरार हो सके। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ पूर्व में भी विभिन्न थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस द्वारा अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
0
comment0
Report
Feb 15, 2026 11:24:30
Bansi, Uttar Pradesh:सिद्धार्थनगर जिले के चेतिया स्थित बाबा मोती सागर शिव मंदिर पर महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर क्षेत्र के लोकगायकों का उत्साह बर्धन कार्यक्रम (संस्कृत कार्यक्रम समारोह) का आयोजन किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा युवा नेता व समाज सेवी अशोक त्रिपाठी ने हिस्सा लियाविशेष रूप से ग्राम बिहरा निवासी गायक आकाश शुक्ला, दुर्गेश विश्वकर्मा,भजन गायक रामऔतार पाण्डेय, गायिका रूपा गुप्ता एवम अन्य कलाकार शामिल रहे, कार्यक्रम में लोकगाथाओं की प्रस्तुती वेहद सुन्दर एवं अतुलनीय रही आए हुए श्रद्धालुओं का इन कलाकारों ने मन मोह लिया। कार्यक्रम के आयोजक विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि गावों में बड़ी बड़ी प्रतिभाएं है, लेकिन संसाधन एवं बेहतर प्लेटफार्म ना मिलने से संकुचित एवम असहज महसूस करते है, लेकिन सोसल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपने प्रतिभा का लोहा मनवाने का काम करते है, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, फेसबुक के माध्यम से कम संसाधनों में भी लोगो तक पहुंचने का एक महत्वपूर्ण माध्यम मिलने से खुशी भी है कार्यक्रम में सुंदरम शुक्ला, सुरेंद्र पाण्डेय, मनोज बाजपेई , अमन त्रिपाठी, अरुण दुबे, शुभम दुबे, शशिकांत आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे।
0
comment0
Report
ASAkhilesh Sharma
Feb 15, 2026 11:23:06
Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा डूंगरपुर अखिलेश शर्मा लोकेशन डूंगरपुर हेडलाइन- प्रभारी मंत्री बाबूलाल खराड़ी की पत्रकार वार्ता, गिनाईं प्रदेश बजट की खूबियां, बोले- 2047 तक राजस्थान को विकसित बनाने वाला बजट एंकर इंट्रो- प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रीय विकास तथा डूंगरपुर जिले के प्रभारी मंत्री बाबूलाल खराड़ी आज डूंगरपुर जिले के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने सर्किट हाउस में आयोजित एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए राजस्थान सरकार द्वारा पेश किए गए हालिया बजट को शानदार और जानदार बताया। मंत्री खराड़ी ने दावा किया कि यह बजट प्रदेश के विकास को नई गति प्रदान करेगा और प्रधानमंत्री के विकसित भारत 2047 के विजन को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। बजट की सराहना करते हुए इसे समाज के हर वर्ग को संबल देने वाला बताया। उन्होंने कहा कि बजट का मुख्य लक्ष्य 2047 तक राजस्थान को एक विकसित, समृद्ध और आत्मनिर्भर राज्य बनाना है। इस बार बजट का आकार पिछले वर्षों की तुलना में बढ़ाया गया है, जो राज्य की मजबूत होती अर्थव्यवस्था को दर्शाता है। बजट को मुख्य रूप से सुशासन, औद्योगिक विकास, डिजिटल प्रगति, पशुपालन, हरित विकास और पर्यावरण संरक्षण जैसे स्तंभों पर केंद्रित किया गया है। खराड़ी ने समाज के वंचित वर्गों के लिए की गई विशेष घोषणाओं पर प्रकाश डाला | उन्होंने बताया कि बजट में शिक्षा से वंचित रहने वाले घुमंतू और अर्ध-घुमंतू वर्ग के बच्चों के लिए चलित शिक्षा का प्रावधान किया गया है। प्रेस वार्ता के दौरान मंत्री खराड़ी ने विपक्ष पर भी तीखे प्रहार किए। उन्होंने कांग्रेस के 5 साल के शासन की तुलना भाजपा के अब तक के कार्यकाल से करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार ने कम समय में कहीं अधिक बेहतरीन कार्य किए हैं। जल जीवन मिशन में हुए भ्रष्टाचार को लेकर हमारी सरकार का रुख स्पष्ट है। जनता का पैसा किसी को खाने नहीं दिया जाएगा। इस घोटाले में जो भी अधिकारी संलिप्त पाए जाएंगे, उन्हें किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। प्रभारी मंत्री ने कांग्रेस और बीएपी नेताओं द्वारा लगाए गए बेटे पर लगे आरोपों पर भी सफाई दी | बांसवाड़ा में आदिवासियों की जमीन हड़पने के आरोपों पर जवाब देते हुए मंत्री ने स्पष्ट किया कि उनके बेटे द्वारा जमीन की खरीद पूरी तरह से नियमानुसार की गई है और ये आरोप निराधार हैं।
0
comment0
Report
RJRahul Joshi
Feb 15, 2026 11:22:42
Kota, Rajasthan:कोटा शहर के शिवालयों पर लगी भक्तों की भीड़, सुबह से ही शिव भक्ति में लीन दिखे भक्त, बम बम बोले के जयकारों से गूंज उठे शिवालय धाम, विज्ञान नगर क्षेत्र की अमन कॉलोनी स्थित अमलेश्व शिव मंदिर में साल में सिर्फ महाशिवरात्रि पर ही होते हैं दर्शन, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भारी पुलिस जाप्ते की मौजूदगी,ड्रोन से रहती निगरानी, पालकी पर सवार होकर आते हैं भोले बाबा,पूजा अर्चना के बाद फिर से साल भर के लिए मंदिर के पट्ट हो जाते बंद, मंदिर समिति ने देव स्थान विभाग से की मंदिर जीर्णोद्धार की मांग,प्रतिदिन पूजा अर्चना की जताई इच्छा, अमलेश्व मंदिर की स्थिति को लेकर कोटा से संवाददाता राहुल जोशी की ग्राउंड रिपोर्ट
0
comment0
Report
SYSHRIPAL YADAV
Feb 15, 2026 11:20:33
Raigarh, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देवता रायगढ़ के दौरे पर पहुंचे हुए हैं जहां वे कोसमनारा बाबा धाम में कर्मा कृष्ण मंदिर में पूजा अर्चना किया उसके बाद साहू समाज के कार्यक्रम में सम्मिलित हुए ,कोसमनारा बाबाधाम में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूरे छत्तीसगढ़वासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास में एक बड़ा नासूर था नक्सलवाद। प्रदेश में डबल इंजन की सरकार के अलावा देश के प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री के संकल्प के कारण आज नक्सलवाद पूरे देश से समाप्त हो रहा है। छत्तीसगढ़ में ज्यादा ही नक्सलवाद था, इस मामले में डेड लाईन घोषित करते हुए 31 मार्च तक नक्सलवाद समाप्त करने का संकल्प लिया गया है। प्रदेश के जवानों के साहस की वजह से आज छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद खात्मे की तरफ पहुंच चुका है। बस्तर क्षेत्र जो कि चार दशकों से विकास से अछूता रहा है अब वहां भी विकास की गंगा बहेगी, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान कि नक्सलवाद तभी खत्म माना जाएगा जब पैरामिलिट्री फोर्स वापस जाएगी जिस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पलटवार करते हुए कहा कि पिछले 5 वर्षों में अगर नक्सलवाद के खिलाफ ठीक से लड़े होते तो जो छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद है वो नहीं होता, उनकी इच्छा शक्ति ही नहीं लड़ने की ,इसीलिए लड़ाई लड़े भी नहीं, नक्सली जब उनकी सरकार थी तब नक्सली कहते थे कि हम लोगों की सरकार है इसी से अंदाजा लगा सकते हैं ये रिश्ता क्या था।
0
comment0
Report
RKRupesh Kumar
Feb 15, 2026 11:20:05
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल के झल्लार क्षेत्र में उस वक्त बड़ा हादसा टल गया, जब खेत से सूखा चारा भरकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि ट्रॉली ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार की चपेट में आ गई, जिससे सूखी फसल के चारे ने तुरंत आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग भड़क उठी और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लेकिन चालक ने घबराने के बजाय सूझबूझ दिखाते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली को पास के तालाब में उतार दिया, जिससे आग पर काबू पा लिया गया। इस घटना में चारा पूरी तरह जलकर खाक हो गया और ट्रॉली को आंशिक नुकसान पहुंचा है। वहीं स्थानीय लोगों ने चालक की बहादुरी की जमकर सराहना की है और प्रशासन से झूलते बिजली तारों की मरम्मत की मांग की है।
0
comment0
Report
AMAsheesh Maheshwari
Feb 15, 2026 11:19:23
Noida, Uttar Pradesh:बून्दी में तालेड़ा थाने में मॉडल स्कूल प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग. भाजपा नेता अनिल जैन ने तालेड़ा थाने में परिवाद सौंपा. सीतापुरा स्थित स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल में 12 फरवरी को कक्षा 4 की 9 वर्षीय छात्रा तृप्ति सेन पर स्ट्रीट डॉग के हमले के मामले में विद्यालय प्रशासन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग तेज हो गई है. शुक्रवार को भाजपा नेता अनिल जैन तालेड़ा की अगुवाई में छात्रा के पिता नरेश सेन और ग्रामीणों ने तालेड़ा थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज को परिवाद सौंपकर संस्था प्रधान एवं स्कूल प्रबंधन के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की. परिवाद में आरोप लगाया गया है कि विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही के कारण बालिका पर हमला हुआ, जिससे उसके शरीर पर 20 से अधिक घाव आए. भाजपा नेता अनिल जैन ने कहा कि यदि स्कूल प्रशासन सतर्क रहता तो यह घटना नहीं होती. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दो दिन के भीतर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा. इस दौरान हरिशंकर मीणा, मुकेश सेन, कुलदीप मीणा, गजेंद्र मीणा, मनीष मीणा और सोनू मीणा सहित ग्रामीण मौजूद रहे.
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top