Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Nadia741101
दिल्ली धमाकों के बाद नदिया के गेड़े बॉर्डर पर BSF की कड़ी चौकसी
ADAnup Das
Nov 13, 2025 13:32:34
Krishnanagar, West Bengal
নদীয়ার গেদে সীমান্ত এলাকায় চলছে কড়া নাকা চেকিং। দিল্লির লালকেল্লা-তে বিস্ফোরণের ঘটনার পর দেশ স্তমিত গোটা দেশ। দেশের বিভিন্ন রাজ্য ও কেন্দ্রীয় সশস্ত্র বাহিনী পরিস্থিতি মনিটর করছে। নদীয়ার গেদে ভারত–বাংলাদেশ সীমান্তে গতকাল রাত থেকে নাকা-চেকিং শুরু হয়েছে; আজও দেশের বিভিন্ন প্রান্তে কঠোর নজরদারি চলছে। বিএসএফ নদীয়ার গেদে-চেকপোষ্টে কড়া প্রহরা জারি করেছে; করিমপুর, চাপড়া, কৃষ্ণগঞ্জ, হাসখালি, রানাঘাটসহ সীমান্তবর্তী এলাকায় পর্যাপ্ত নিরাপত্তা ব্যবস্থা পালন করা হচ্ছে। কৃষ্ণনগর থেকে সীমান্তবর্তী করিমপুর, তেহট্ট, চাপড়া, কৃষ্ণগঞ্জ, হাসখালি, রানাঘাট—এমন বহু এলাকায় সীমান্ত-নজরদারি চলমান। ভারত–বাংলাদেশ সীমান্ত থেকে ভিসা-ভিত্তিক যাতায়াতকারী যাত্রীদের ওপর নজরদারি জোরদার। প্রত্যেকের ব্যাগ ও পুরো শরীর মেটাল ডিটারেক্টর দিয়ে চেক করা হচ্ছে। সীমান্তে বিএসএফের নজরদারি কেমন চলছে, তা দেখবার জন্য ৩২ নম্বর ব্যাটেলিয়ানের কমান্ড্যান্ট সুজিত কুমার গেদে চেকপোষ্টে পৌঁছান; তিনি কর্মীদের সঙ্গে কথা বলেন ও প্রতিটি আসা-যাওয়া যানবাহরের ওপর কড়া নজরদারি রাখার নির্দেশ দেন।
138
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
PPPRAFULLA PAWAR
Nov 13, 2025 15:00:19
Chendhare, Alibag, Maharashtra:पेण तालुक़े के हेटवणे क्षेत्र में रहने वाली साढ़े चार वर्षी‍या आदिवासी लड़की सुबह के समय अचानक लापता हो गई। उसका नाम किशोरी महालकर है। परिवार ने बताया कि लड़की घर से निकलते समय ही गुम हो गई। पुलिस, स्वयंसेवी संस्थाओं और नागरिकों की टीमों ने जंगल में खोज शुरू की। दो दिनों से खोज जारी है; लगतार टीमों ने जंगल को पन्ना-सा ढूंढ़ा है। श्वान पथक भी खोज में लगे थे और आज ड्रोन की मदद से खोज करने का प्रयास किया गया। पुलिस अधीक्षक आँचल दलाल इस खोजकार्य पर नजर रखे हुए हैं। सबसे अहम बात यह है कि लापता लड़की के कपड़े और चप्पल मिलने से आशंका भी बनी हुई है; क्षेत्र में भय का वातावरण है।
0
comment0
Report
JSJAMNJAY SINHA
Nov 13, 2025 14:54:02
Mahasamund, Chhattisgarh:लोकेशन-महासमुंद एंकर - महासमुंद जिले के 130 समितियों के 182 धान खरीदी केंद्रों में 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू होने जा रही है। इसे लेकर प्रशासन की तैयारी जोरों पर है। समिति प्रबंधकों और ऑपरेटर के हड़ताल के बाद धान खरीदी प्रभावित होने की कयास लगाई जा रही थी। लेकिन सरकार के दिशा निर्देशों के बाद, जिला प्रशासन ने खरीदी को लेकर वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में इसकी तैयारी शुरू कर दी है। आज कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने वन विभाग के प्रशिक्षण हाल मे जिले के समस्त समिति प्रबंधक, केंद्र प्रभारी, नए पुराने डाटा एंट्री ऑपरेटर और सुपरवाइजर की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि, धान आवक से पहले ही नमी का टोकन कटे हुये किसानों के द्वारा लाये गये धान का फड़ में अंदर लाने एवं गुणवत्ता परीक्षण कर लें। जिसके बाद ही फड़ में धान अंदर लें। किसी भी स्थिति में समितियों में 05 बजे के बाद धान की खरीदी ना हो। फड में रखे रिजेक्टेड या अधिक नमी वाले धान को 05 बजे के पहले उठा लिया जाये। ताकि उसी दिन स्टेकिंग कर लिया जाये। किसानों को जारी टोकन के आधार पर धान खरीदी हेतु उपार्जन केन्द्र में किसान उपस्थित होने उपरान्त ही किसानों को नया एवं पुराना बारदाना उपलब्ध कराया जाना है। किसी भी स्थिति में किसानों को बारदाना खरीदी के पूर्व उपलब्ध नहीं कराया जाये। खरीदी केन्द्रों में सभी पंजी संधारित रखा जाये। टोकन रजिस्टर धान आवक रजिस्टर, बारदाना वितरण रजिस्टर, धान खरीदी रजिस्टर, तौल कांटा रजिस्टर स्टेक रजिस्टर, धान जावक रजिस्टर, निरीक्षण पंजी आदि।
0
comment0
Report
Nov 13, 2025 14:53:34
Jhansi, Uttar Pradesh:झाँसी अखिल भारतीय गहोई वैश्य महासभा के आगामी चुनाव को लेकर समाज में उत्साह चरम पर है। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी धर्मेन्द्र बड़ेरिया (पिछोर) ने संघर्ष सेवा समिति कार्यालय में डॉ. संदीप सरावगी के समक्ष अपनी विस्तृत कार्ययोजना प्रस्तुत की। उन्होंने समाज के सर्वांगीण विकास के लिए “सामाजिक सहायता प्रणाली, डिजिटल महासभा, युवा सशक्तिकरण और महिला सहभागिता” पर केंद्रित 10 सूत्रीय कार्यक्रम की रूपरेखा रखी। डॉ. सरावगी ने उनकी योजनाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि धर्मेन्द्र बड़ेरिया की ईमानदारी, संगठनात्मक दृष्टि और सेवा भाव समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि "यह कार्ययोजना समाज को नई दिशा और नई ऊर्जा देगी।" इलाइट चौराहे के समीप प्रभा होटल में आयोजित विशेष बैठक में समाज के सैकड़ों सदस्य एकत्रित हुए। बैठक की अध्यक्षता राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त श्याम बिहारी गुप्त ने की
0
comment0
Report
DKDeepesh Kumar
Nov 13, 2025 14:53:23
Noida, Uttar Pradesh:सीएम धामी ने ‘एकता पदयात्रा’ के माध्यम से स्वदेशी व नशा मुक्त भारत का दिया संदेश स्थान - टनकपुर/चम्पावत। सीएम पुष्कर सिंह धामी अपने एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के तहत गुरुवार को टनकपुर पहुंचे। उन्होंने राष्ट्र की एकता और अखंडता के प्रतीक लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित ‘एकता पदयात्रा’ में प्रतिभाग किया। पदयात्रा डिग्री कॉलेज से प्रारंभ होकर गांधी मैदान तक सम्पन्न हुई। मुख्यमंत्री ने पैदल चलकर जनसमूह को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और स्वावलंबन का संदेश दिया। डिग्री कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि ‘सरदार वल्लभभाई पटेल भारत की एकता, अखंडता और दृढ़ संकल्प के प्रतीक हैं। स्वतंत्रता संग्राम में उनका योगदान और देश की रियासतों के एकीकरण में उनकी भूमिका सदैव स्मरणीय रहेगी, जो नवजवानों को सदैव प्रेरित करती रहेगी।’ मुख्यमंत्री ने कहा सरदार पटेल के जीवन से हमें राष्ट्रहित में समर्पण, अनुशासन और एकता का प्रेरणादायक संदेश मिलता है। उन्होंने इस अवसर पर सभी को ‘नशा मुक्त भारत निर्माण’ का सामूहिक संकल्प भी दिलाया। एकता मार्च में टनकपुर के युवाओं का विशेष उत्साह देखने को मिला। एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस स्वयंसेवक, स्थानीय छात्र-छात्राएं, नौजवानों, जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ साथ स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। युवाओं ने ‘नशा मुक्त भारत’ और ‘स्वदेशी अपनाओ’ के नारों के साथ एकता और देशभक्ति का सन्देश दिया। मुख्यमंत्री के आह्वान पर जनसमूह में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव का वातावरण व्याप्त हो गया, जिससे राष्ट्रीय एकता के इस पर्व को और भी अधिक गरिमामय बना दिया गया। इससे पूर्व मुख्यमंत्री धामी ने बोहराहगोठ में वरिष्ठ पाठक निर्मल पाठक के सुपुत्र के विवाह समारोह में सम्मिलित होकर नवयुगल को आशीर्वाद प्रदान किया।
0
comment0
Report
NTNagendra Tripathi
Nov 13, 2025 14:53:04
Gorakhpur, Uttar Pradesh:चौरीचौरा थाना क्षेत्र के जंगल मठिया गांव में जमीन के झगड़े ने ऐसा रौद्र रूप धारण किया कि एक दलित युवक की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। धान के खेत में धूप थी, मजदूर फसल काट रहे थे... लेकिन कुछ ही देर में वहीं खून और चीख-पुकार गूंज उठी। गोरखपुर के चौरीचौरा थाना क्षेत्र के जंगल मठिया गांव में धान काटने के विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई और फिर एक पक्ष ने ट्रैक्टर चढ़ा दिया! इस घटना में 32 वर्षीय विपिन पासवान की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गोपाल पासवान, मार्कण्डेय और अखिलेश गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दो को एम्स गोरखपुर रेफर किया गया है, जबकि एक का इलाज सीएचसी चौरीचौरा में जारी है। मामले की सूचना मिलते ही सीओ मनीष कुमार शर्मा और थाना प्रभारी वेद प्रकाश शर्मा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण किया गया और आरोपी रोशन सिंह की तलाश तेज कर दी गई है। जमीन के झगड़े ने एक बार फिर ली जान! गोरखपुर के चौरीचौरा में ट्रैक्टर बना मौत का हथियार... पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुटी है।
0
comment0
Report
ASAmit Singh01
Nov 13, 2025 14:52:45
Rishikesh, Uttarakhand:सलग : शिवपुरी में बंजी जंपिंग के दौरान हुआ हादसा, टीन की छत पर गिरा युवक, रोमांच का सफर जोखिम में बदला एंकर : ऋषिकेश के शिवपुरी क्षेत्र में बंजी जंपिंग के दौरान एक युवक चोटिल हो गया। दुर्घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। शिवपुरी स्थित बंजी जंपिंग के दौरान युवक टीन की छत पर गिर गया। मुनिकीरेती के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौहान ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिली है। युवको को चोट आई है, लेकिन किसी भी पक्ष की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। बंजी जंपिंग करवाने वाली कंपनी की ओर से बताया गया कि गुड़गांव निवासी करीब 24 वर्षीय युवक उनके यहां बंजी जंपिंग करने आया था, जो किसी कारण से पास में बने एक टीन शेड के ऊपर गिर गया। घायल युवक को प्राथमिक उपचार देने के बाद एम्स ऋषिकेश में भर्ती करवाया गया है। वहीं तकनीकी खराबी की जांच की जा रही है。
0
comment0
Report
NJNEENA JAIN
Nov 13, 2025 14:52:33
Saharanpur, Uttar Pradesh:जammu कश्मीर पुलिस एक बार फिर सहारनपुर पहुंची और सहारनपुर के फेमस हॉस्पिटल में जा पहुंची जहां डॉक्टर आदिल अहमद राठौर नौकरी करता था। जम्मू कश्मीर पुलिस के डीआईजी भी पहुंचे और स्थानीय पुलिस भी है। फरीदाबाद आज की मॉडल से जुड़े डॉक्टरों की जान जारी है। इसी बीच जम्मू कश्मीर पुलिस की टीम एक बार फिर सहारनपुर पहुंची है; पुलिस के साथ आईबी की टीम भी है। पुलिस की टीम उसे फेमस मेडिकल हॉस्पिटल में जांच के लिए पहुंची है जहां काम करने वाले डॉक्टर आदिल को पिछले दिनों जैसे मोहम्मद के पोस्टर लगाते हुए सीसीटीवी में कैद होने के बाद जम्मू कश्मीर पुलिस ने गिरफ्तार किया था, बाद में उनके लॉकर से एके-47 मिली थी। जम्मू कश्मीर पुलिस के डीआईजी ताहिर सज्जाद भट्ट भी यहां पहुंचे हैं। उनके साथ कई सुरक्षा एजेंसी के लिए भी हम मौजूद हैं। डीआईजी भट्ट इस पूरे ऑपरेशन को लीड कर रहे हैं। टीम पिछले 2 घंटे से अस्पताल में मौजूद है और संभावित मामले की जांच कर रही है। फेमस मेडिकेयर हॉस्पिटल में नौकरी करने वाला डॉक्टर आदिल अभी भी पुलिस के शिकंजे में; उससे पूछताछ के बाद ही पुलिस टीम इस अस्पताल में फिर से पहुंची है। पुलिस के साथ स्थानीय पुलिस और इंटेलिजेंस ब्यूरो टीम भी शामिल है। अस्पताल पहुंचने पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। समझ जा रहा है कि पुलिस की टीम कुछ और सबूत इकट्ठे करने यहां आई है। दो आदिल के साथी डॉक्टर बाबर को भी टीम ने अस्पताल में बुलाया है। अस्पताल के एंट्री गेट पर पुलिस का पहरा लगा हुआ है और किसी को अंदर जाने की इजाजत नहीं है। मीडिया को भी अस्पताल में आने से मना कर दिया गया है। अस्पताल के प्रबंधक मनोज मिश्रा ने बयान दिया है कि जम्मू कश्मीर पुलिस की स्पेशल सेल आई है और डीआईजी स्तर के अधिकारी मौजूद हैं। टीम ने अस्पताल के स्टाफ और डॉक्टर आदिल की शादी और मैनेजमेंट को लेकर जानकारी ली है; डॉक्टर असलम जड़ी से भी पूछताछ हुई है जो आल की शादी में गए थे। जांच टीम ने पहले से तैयार क्वेश्चन पेपर दे दिए थे और उन्होंने सभी जवाब दिए। आसपास के मद्रास और चीजों को लेकर भी पूछताछ हुई; कुछ दस्तावेज़ मांगे गए थे जो उन्होंने दे दिए हैं। आदिल आतंकवादी निकलेगा यह उन्हें मालूम नहीं था, वह जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं। जम्मू से सहारनपुर एक अस्पताल में इलाज करने वाले संदिग्ध लोगों पर मनोज मिश्रा ने कहा कि डॉक्टर आदिल अच्छा इलाज करते थे और उनकी फ्रेंड फॉलोइंग अच्छी थी। अस्पताल में कौन कहाँ से इलाज कराने के लिए आ रहा है, उनके अच्छे इलाज को सुनकर इस तरह के आंतकी संगठन से जुड़े हुए निकलेंगे यह कहना उचित नहीं है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है और आगे पूछताछ हो सकती है। बाइट: मनोज मिश्रा, डायरेक्टर, फेमस मेडिकेयर हॉस्पिटल
0
comment0
Report
VAVINEET AGARWAL
Nov 13, 2025 14:52:14
0
comment0
Report
SSSUNIL SINGH
Nov 13, 2025 14:51:31
Sambhal, Uttar Pradesh:बिग ब्रेकिंग संभल । दिल्ली में आतंकी ब्लास्ट के मामले में सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क का बड़ा बयान .. ब्लास्ट मामले में अभी किसी को भी दोषी न ठहराए..न ही किसी पर आरोप लगाए.,, जांच समिति की रिपोर्ट आने से पहले ब्लास्ट मामले में किसी को भी दोषी ठहराना या आरोप लगाना गलत ....आरोप लगाना और उन्हें साबित करना अलग अलग बात है । सपा सांसद वर्क ने मीडिया को भी संयम बरतने की नसीहत दी । एलान करते हुए कहा ..दिल्ली ब्लास्ट के मामले में पाकिस्तान हो या अन्य किसी देश की साजिश सामने आती है तो ...देश के मुसलमान हिंदुस्तान के साथ है ..... कोई भी यह न सोचे ..की ब्लास्ट में अगर पाकिस्तान का हाथ है तो मुस्लिम पाकिस्तान के खिलाफ नहीं बोलेंगे .. अलीगढ़ में वंदेमातरम का विरोध करने पर मुस्लिम शिक्षकों के निलंबन को बताया गलत。 बंदे मातरम --या हिंदू मुस्लिम के नाम पर लोगों को बांटने का काम न करे । सपा सांसद वर्क सपा समर्थकों से मुलाकात के लिए पहुंचे थे आज चंदौसी पहुंचे थे । Tt जिया उर रहमान वर्क ,सपा सांसद संभल
0
comment0
Report
VAVINEET AGARWAL
Nov 13, 2025 14:51:18
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top