Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jalpaiguri735101

जलपाईगुड़ी में टीएमसी के दलों के सदस्य जुड़ना, 2026 से पहले चुनावी ताकत बढ़ी

PDPradyut Das
Feb 25, 2026 01:47:21
Jalpaiguri, West Bengal
বিভিন্ন দল থেকে বহু মানুষ তৃণমূলে যোগদান। ২০২৬ এর বিধানসভা ভোটের মুখে উত্তরের জলপাইগুড়িতে শক্তি বাড়ল তৃণমূলের। কটাক্ষ বিরোধীদের。 জলপাইগুড়ি জেলার সদর ব্লক ১–র অন্তর্গত নগর বেরুবাড়ীর ২৭টি পরিবার থেকে প্রায় ১০০ জন এবং খারিজা বেরুবাড়ী দুই থেকে ২টি পরিবার থেকে ৮ জন বিজেপি, সিপিআইএম ও কংগ্রেস দল ছেড়ে তৃণমূল কংগ্রেসে যোগদান করেছেন বলে দাবি তৃণমূলের। রাজগঞ্জ, জলপাইগুড়ি-সদরও ডাবগ্রাম-ফুলবাড়ী বিধানসভা কো অর্ডিনেটর তথা জলপাইগুড়ি জেলা এসসি ও ওবিসি সেলের তৃণমূল কংগ্রেসের জেলা সভাপতি কৃষ্ণ দাসের হাত ধরে। তৃণমূলের লোকদেরই তৃণমূলে জয়েন করিয়ে ভোটের মুখে মানুষকে ভুল বোঝানো হচ্ছে বলে তীব্র কটাক্ষ বিরোধীদের।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SKSunny Kumar
Feb 25, 2026 03:04:08
Patna, Bihar:केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज से बिहार के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे। वे पूर्णिया और किशनगंज में भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा और विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। सीमावर्ती जिलों में अधिकारियों के साथ बैठक कर रात्रि विश्राम किशनगंज में ही करेंगे। शाम 4 बजे पूर्णिया पहुंचेंगे। फिर हेलीकॉप्टर से किशनगंज के लिए रवाना होंगे। वे शाम 5 से 7 बजे तक कलेक्ट्रेट में एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे और किशनगंज में ही रात्रि विश्राम करेंगे। 26 फरवरी को गृह मंत्री अमित शाह किशनगंज से अररिया जाएंगे, जहां वे सुबह 11 बजे लेट्टी सीमा चौकी पर आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद वे कलेक्ट्रेट में पुलिस अधीक्षकों और सीमावर्ती क्षेत्रों के जिला अधिकारियों के साथ भारत-नेपाल सीमा से संबंधित मुद्दों का आकलन करने के लिए एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे, जिसमें सुरक्षा को लेकर बातचीत होगी। वाइब्रेंट विलेजेज कार्यक्रम के तहत आयोजित एक कार्यक्रम में भी भाग लेंगे और फिर रात रुकने के लिए पूर्णिया लौटेंगे। इसके बाद 27 फरवरी को गृह मंत्री शाह पूर्णिया में सीमावर्ती जिलों से संबंधित मामलों पर विचार-विमर्श करने के लिए एक बार फिर अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। समीक्षा बैठकों के अंतिम दौर के समापन के बाद वे नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। सीमा को घुसपैठियों से मुक्त बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। गृह मंत्री शाह ने हाल के वर्षों में कई बार सीमांचल का दौरा किया है
0
comment0
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
Feb 25, 2026 03:03:13
Tonk, Rajasthan:टोंक घाड़ थाना क्षेत्र की सरोली मोड़ चौकी के अंतर्गत बनास नदी में अवैध बजरी खनन का कारोबार बेखौफ जारी है. बजरी माफिया से पुलिस की वसूली का वीडियो वायरल. बीती रात मौके पर की गई पड़ताल में सामने आया कि खनन में लगी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां लगातार चल रही थीं. इस दौरान सरोली मोड़ चौकी क्षेत्र में देवल्या आमली मोड़ पर बजरी माफिया से एक पुलिस कर्मी कथित तौर पर वसूली करने का वीडियो वायरल निकल गया. आरोप है कि पुलिस कर्मी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की संख्या गिन रहा है. अवैध बजरी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली पुलिस के 112 वाहन के सामने से बेखौफ गुजरते देखे गए. जो पुलिस की कथित मिलीभगत को उजागर करती है. पुलिस की गाड़ियाँ क्षेत्र में गश्त करती हैं, इसके बावजूद अवैध खनन पर कोई रोक नहीं लग पाती है.
0
comment0
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
Feb 25, 2026 03:03:00
Tonk, Rajasthan:टोंक जिले के कुरेडा बुजुर्ग गांव में सकुरन और जुबैदा बानो सहित धर्म विशेष की महिलाओ का पूर्व सांसद सुखबीर जौनापुरिया ने अपमान किया था भीड़ से अलग किया था, बांटे गए कम्बल वापस ले लिए थे और कह दिया था जो मोदी को गाली देगा उसे नहीं दूंगा. मंगलवार को उसी गांव में वही धर्म विशेष की महिलाओ की मौजूदगी में तस्वीर बदली बदली थी. उन महिलाओं के साथ गांव की सर्व समाज की महिलाओ के चेहरे पर खुशी और सम्मान था. सकुरन नाम की महिला की मौजूदगी में महिलाओं के हाथों में कम्बल और सद्भावना की मिठास के साथ खजूर का पैकेट था. कोंग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर भेजे गए कम्बल गांव में बांटे गए. वहीं दूसरी ओर दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए करेडा बुजुर्ग की घटना पर पूर्व सांसद का बयान सामने आया है जिसमें वह कह रहे है कि अगर किसी की भावनाये आहत हुई हो तो माफी चाहता हु.
0
comment0
Report
AKAshok Kumar1
Feb 25, 2026 03:02:27
Noida, Uttar Pradesh:सिरसा लोकसभा क्षेत्र के डबवाली शहर में राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर निर्मित रेलवे ओवरब्रिज के दोनों ओर अब तक पैदल सीढ़ियों का निर्माण न होना स्थानीय नागरिकों के लिए गंभीर असुविधा का कारण बना हुआ है। विशेषकर विद्यालय जाने वाली छात्राओं, महिलाओं तथा बुजुर्गों को तेज रफ्तार वाहनों के बीच लंबी दूरी तय करने के लिए विवश होना पड़ता है अथवा रेलवे अंडरब्रिज से होकर गुजरना पड़ता है, जहाँ प्रायः जाम और जलभराव की स्थिति बनी रहती है। यह परिस्थिति पैदल यात्रियों की सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत जोखिमपूर्ण है। इन्हीं तथ्यों को दृष्टिगत रखते हुए मैंने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी जी को पत्र लिखकर उक्त ओवरब्रिज के दोनों ओर शीघ्र पैदल सीढ़ियों के निर्माण की मांग की है, ताकि डबवाली के नागरिकों को इस गंभीर समस्या से राहत मिल सके।
0
comment0
Report
Feb 25, 2026 03:02:06
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर में किन्नर समाज के भीतर आपसी मतभेद अब गंभीर रूप लेता नजर आ रहा है। गंगा किन्नर को गोली मारने के मामले में आरोपित बिट्टू किन्नर एक बार फिर सुर्खियों में है। किन्नर समाज के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। किन्नर समाज की अध्यक्ष चांदनी किन्नर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने एसपी को शिकायती प्रार्थना पत्र सौंपा। उनका आरोप है कि बिट्टू किन्नर, जो पूर्व में गंगा किन्नर की हत्या के मामले में नामजद है और वर्तमान में फरार बताया जा रहा है, असामाजिक तत्वों के साथ मिलकर क्षेत्र में दहशत फैला रहा है। प्रतिनिधिमंडल में शामिल माधुरी किन्नर और काजल किन्नर ने आरोप लगाया कि बिट्टू किन्नर द्वारा लगातार गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी जा रही है, जिससे न केवल किन्नर समाज बल्कि आम नागरिकों में भी भय का माहौल है। किन्नर समाज का कहना है कि एक व्यक्ति की वजह से पूरे समाज की छवि धूमिल हो रही है। उन्होंने थाना नंदगंज पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस प्रशासन ने पूरे मामले में जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस दौरान माधुरी किन्नर ने कहा कि हम लोग डर के साए में जी रहे हैं। लगातार धमकियां मिल रही हैं। हम पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की मांग करते हैं ताकि भविष्य में कोई अप्रिय घटना न हो। वहीं काजल किन्नर ने बताया कि एक व्यक्ति की वजह से पूरा किन्नर समाज बदनाम हो रहा है। हम चाहते हैं कि पुलिस सख्त कार्रवाई करे और हमें न्याय दिलाए।
0
comment0
Report
AKAjay Kumar Rai
Feb 25, 2026 03:01:56
Buxar, Bihar:बक्सर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत चौसा में एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई। जब जयमाला के कार्यक्रम के बीच एक युवक ने दुल्हन को गोली मार दी। घटना में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में परिजनों और स्थानीय लोगों ने उसे बक्सर सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार चौसा निवासी नन्द जी मलाह की पुत्री की शादी थी। बारात उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से आई हुई थी और जयमाला का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान पड़ोस का एक युवक जिसे युवती का आशिक बताया जा रहा है। मौके पर पहुंचा और अचानक फायरिंग शुरू कर दी। शुरुआत में मौजूद लोगों को लगा कि यह हर्ष फायरिंग हो रही है। लेकिन तभी जयमाला स्टेज पर खड़ी दुल्हन अचानक गिर पड़ी। जब तक लोग कुछ समझ पाते आरोपी युवक गोली मारकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद शादी समारोह में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। वहीं पुलिस ने आरोपी के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
0
comment0
Report
Feb 25, 2026 03:00:37
Hapur, Uttar Pradesh:खबर हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र से है। जहां एक कोचिंग सेंटर से लौट रही बीएम की एक छात्र संदिग्ध हालत में घायल अवस्था में मिली है। छात्र के गले व कलाई पर कट के निशान है पुलिस ने आनन फानन में छात्रा को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां छात्र का उपचार चल रहा है सीओ सिटी वरुण मिश्रा ने बताया है कि छात्र कोचिंग में अपनी किताबें और मोबाइल फोन छोड़कर गई थी वही सीसीटीवी फुटेज में भी छात्र कोचिंग से अकेले जाते हुए नजर आ रही है। उसके बाद छात्र संदिग्ध हालत में घायल अवस्था में मिली जिसका उपचार फिलहाल अस्पताल में जारी है। पुलिस जांच कर रही है की छात्रा पर किसी ने हमला किया है या छात्रा ने किसी अन्य वजह के चलते खुद को घायल किया है फिलहाल पुलिस के अधिकारी पूरे मामले की जांच में जुटे हुए हैं।
1
comment0
Report
SKSUSHIL KUMAR BAXLA
Feb 25, 2026 02:46:33
Goreya Pipar, Chhattisgarh:सरगुजा ब्रेकिंग अंबिकापुर शहर के नमनाकला खटिकपारा के 13 वर्षीय बालक दिव्यांश राय की पीलिया से मौत। इससे पहले पीलिया से 22 फरवरी को झँझटपारा नवापारा निवासी 40 वर्षीय सोना लाल की हो चुकी है मौत। शहर में दूषित पेयजल सप्लाई को लेकर लगातार उठ रहे हैं सवाल। नवागढ़, घुटरापारा सहित कई वार्डों में पीलिया के 42 से अधिक मरीज मिल चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रभावित इलाकों में सैंपलिंग और जांच जारी। नगर निगम अंबिकापुर की कार्यप्रणाली पर विपक्ष ने साधा निशाना। जिला कांग्रेस कमेटी ने 25 फरवरी को नए नगर निगम भवन कार्यालय के घेराव का किया ऐलान। दोपहर 12:30 बजे कोठीघर में एकत्र होकर रैली के रूप में गौरव पथ स्थित नए निगम कार्यालय की ओर कूच। पीलिया प्रकोप को लेकर शहर में आक्रोश, प्रशासन पर लापरवाही के आरोप तेज। टीएस सिंहदेव ने X ट्विटर पर किया पोस्ट कहा स्थानीय प्रशासन की गम्भीर लापरवाही का है परिणाम।
0
comment0
Report
VNVishal Nagesh More
Feb 25, 2026 02:46:06
Malegaon, Maharashtra:मालेगाव महानगर पालिकेच्या विद्युत विभागात सामूहिक नमाज पठणाची शहरात चर्चा - नमाज पठाणाचा व्हिडिओ सोशल मीडियावर व्हायरल... मालेगावच्या लोकसंघर्ष समितीचे लुकमान कमाल यांच्या त्यांच्या प्रभागात लाईट नसल्याकारणाने वारंवार महानगर पालिकेला निवेदन देऊनही त्याची दखल घेतली जात नव्हती. तेव्हा त्यांनी आणि तेथील नागरिकांनी मनपाच्या विद्युत विभागातच ठिय्या मांडला आणि रमजानचा महिना असल्याने सायंकाळची नमाजाची वेळ झाल्याने त्यांनी त्या विद्युत विभागाच्या कार्यालयातच नमाज पठण केल्याने हा आता शहरात चर्चेचा हा विषय बनला असून त्याचा व्हिडिओ देखील आता सोशल मीडियावर व्हायरल होत आहे.
0
comment0
Report
VRVIJAY RANA
Feb 25, 2026 02:45:48
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ बीजेपी विधायक सुनील सतपाल सांगवान (दादरी) ने सशस्त्र बल तैयारी संस्थान की स्थापना को लेकर सवाल लगाया है। उन्होंने पूछा है कि बजट सत्र 2024-25 में मुख्यमंत्री द्वारा चरखी दादरी स्थित किसान मॉडल स्कूल की खाली इमारत में सशस्त्र बल तैयारी संस्थान स्थापित करने की घोषणा की गई थी, इसका क्या स्टेटस है。 मुलाना से कांग्रेस विधायक पूजा ने हरियाणा राइट टू सर्विस एक्ट में गड्डों की मरम्मत को लेकर सवाल लगाया है। भगवान दास (नीलखेड़ी) से विधायक ने जलभराव की समस्या को लेकर सरकार से सवाल पूछा है। कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया (सिरसा) ने सदन में नशे का मुद्दा उठाएंगे। उन्होंने सदन में प्रश्नकाल के दौरान सिरसा में नशे की रोकथाम और नियंत्रण को लेकर सरकार से सवाल पूछा है। बीजेपी विधायक मनमोहन भड़ाना ने सूबे में प्राइवेट स्कूलों में EWS सीटों के नियम, खेतों से जल निकासी जैसे मुद्दों को लेकर सरकार से पूछे हैं。 रणधीर पनिहार (नलवा) ने खेतों से जल निकासी का सवाल पूछा है। सतीश कुमार फागणा (फरीदाबाद NIT) ने एलिवेटेड फ्लाईओवर को लेकर सरकार से सवाल पूछा है。 विकास सहारण (कलायत), विनेश फोगाट (जुलाना) सदन में चौथे दिन की कार्यवाही के दौरान खिलाड़ियों को लंबित भुगतान का मुद्दा उठाएंगे。 उन्होंने प्रश्नकाल के दौरान सदन में खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम से लंबित भुगतान की समय-सीमा तय करने का प्रस्ताव पूछा है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top