पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा के बाद तृणमूल कांग्रेस ने आयोजित किया विजय सम्मेलन
Birbhum, West Bengal:पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा के बाद तृणमूल कांग्रेस पार्टी की ओर से राज्य के कई जिलों में विजय सम्मेलन का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस सम्मेलन में जनप्रतिनिधियों द्वारा अपने कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी जा रही हैं और आगे एकजुट होकर काम करने का संदेश दिया जा रहा है। इसी कड़ी में बीरभूम जिले के मल्लारपुर में तृणमूल कांग्रेस ने विजय सम्मेलन का कार्यक्रम आयोजित किया जहां क्षेत्र के भारी संख्या में समर्थक और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
